फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
जनपद रायबरेली में थाना नसीराबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112 ,1090, 1076 ,1098 ,1930, 102, 101, 181, 108 आदि नंबरों की जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही

रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में मिशन शक्ति फेस 5 द्वितीय अभियान के अंतर्गत ग्राम परैया नमकसार थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली में थाना नसीराबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112 ,1090, 1076 ,1098 ,1930, 102, 101, 181, 108 आदि नंबरों की जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना ,उज्ज्वला योजना, बी सी सखी,निराश्रित वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया*

सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना ,उज्ज्वला योजना, बी सी सखी,निराश्रित वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया

 रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में मिशन शक्ति फेस 5 द्वितीय अभियान के अंतर्गत ग्राम परैया नमकसार थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली में थाना नसीराबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 112 ,1090, 1076 ,1098 ,1930, 102, 101, 181, 108 आदि नंबरों की जानकारी दी गई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना ,उज्ज्वला योजना, बी सी सखी,निराश्रित वृद्धा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया

बिना अनुमति तिघरा माइनर की पटरी पर इंटरलॉकिंग, जांच की उठी मांग

संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कोदवट में ग्राम पंचायत द्वारा नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तिघरा माइनर की पटरी पर बिना सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिए ही लगभग 500 मीटर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करा दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत अध्यक्ष और सचिव की देखरेख में यह कार्य कराया गया, जबकि इस तरह के निर्माण के लिए पहले सिंचाई विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। बिना अनुमति किए गए निर्माण से नहर की संरचना और जल प्रवाह पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने स्पष्ट किया कि पिछले एक वर्ष से विभाग द्वारा इस कार्य के लिए कोई अनुमति जारी नहीं की गई है। ऐसे में यह निर्माण कार्य पूरी तरह नियमों के विपरीत माना जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके।

इस दौरान जब ग्राम सचिव के मो० नम्बर से सम्पर्क करके बात की गई तो सचिव ने बताया प्रधान जी से सम्पर्क कर लिजिए ।

अर्जुन सिंह,संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

NTPC के द्वारा किए जा रहे प्रदूषण से पैदा हो रहे पर्यावरणीय के दुष्प्रभाव के विरुद्ध में मजदूरों ने किया जन कन्वेंशन का आयोजन

रायबरेली ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के के एनटीपीसी ऊंचाहार में मजदूरों से उनकी अर्जित मजदूरी का आधा हिस्सा जबरन वापस ले लेने की अपराधिक कार्यवाही और एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे प्रदूषण से पैदा हो रहे पर्यावरणीय दुष्प्रभाव के कारण जनजीवन में उत्पन्न संकट के विरुद्ध जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया।कन्वेंशन में अखिल भारतीय किसान महासभा जिलाध्यक्ष फूल चंद्र मौर्या ने कहा कि हमारे लहलहाते खेतों की छाती पर खड़ा यह पावर प्लांट आज हमारे जीवन के लिए कई तरह के संकटों का कारण बन गया है। एक और हमारे ही बेटों ,भाइयों की अर्जित मजदूरी छीनी जा रही है और दूसरी ओर वायु प्रदूषण हमारा जीवन नर्क बना रहा है।इसके विरुद्ध एक बड़े जनांदोलन की जरूरत है।

वही ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि मजदूरों के कठिन परिश्रम का पारिश्रमिक डरा धमका कर आधा छीन लेना एक अपराधिक कृत्य है।यह एक परंपरा की तरह अनवरत जारी है। एनटीपीसी प्रबंधन ठेकेदार गठजोड़ द्वारा यह लूट अबाध रूप से जारी है।इस लूट को कई स्तर पर संरक्षण प्राप्त है। किन्तु इस लूट के विरुद्ध आंदोलन किसी भी हद तक चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मजदूरों की जीत तभी सम्भव है जब उसे जन समर्थन हासिल हो।आज इस लड़ाई को इस जिले और खासकर ऊंचाहार की जनता को अपनी लड़ाई बनानी होगी।कामरेड विद्रोही ने कहा कि यह सवाल सिर्फ मजदूर का नहीं है। इस सवाल से हजारों घरों की रसोई बच्चों की पढ़ाई दवाई का सवाल जुड़ा हुआ है। प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है।रास्ता चलना , सांस लेना कठिन हो गया है। एनटीपीसी ने अपनी स्थापना के समय किए गए वादे को पूरा नहीं किया।न मुफ्त बिजली और अधिग्रहित भूमि के मालिकों को सीधे नौकरी न मुफ्त इलाज न साफ पानी की व्यवस्था।

 

 

जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कराकर गेहूँ की उत्पादकता का किया आकलन

 

 

रायबरेली गेहूँ की पैदावार की हकीकत देखने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सदर तहसील क्षेत्र के सतांव ब्लॉक के पड़री गनेशपुर गांव में पहुंची। उनकी देखरेख में क्रॉप कटिंग कर उत्पादकता का आकलन किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल गेहूँ कटाई के 03 खेतों मे प्रयोग किए गए। एक निश्चित त्रिकोण क्षेत्र में फसल कटाई करके यह देखा गया कि कितनी उत्पादकता प्राप्त हो रही है।  जिसके अंतर्गत तीन खेतों में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें गाटा संख्या 294 में लगभग 26.150 किग्रा के हिसाब से 60 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। इसी प्रकार गाटा संख्या 162 में 09.160 किग्रा के हिसाब से 21 कुंतल/हेक्टेयर एवं गाटा संख्या 414 में 10.500 किग्रा के हिसाब से 24 कुंतल/हेक्टेयर उत्पादकता उपज प्राप्त हुई। बता दें कि क्रॉप कटिंग से फसल की पैदावार देखी जाती है इसमें रेंडम आधार पर खेतों को चुनकर फसल की उत्पादकता का आकलन किया जाता है। कम उत्पादकता होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत बीमा कंपनी किसानों को लाभ देती है, इसलिए किसानों को अधिक से अधिक फसल बीमा करा लेना चाहिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक संत लाल, लेखपाल विकास कुमार उपस्थित रहें।

रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, मां ने लगाया हत्या का आरोप

​रायबरेली। जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी खास इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाबा प्लाई फैक्ट्री के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

​ननिहाल में रह रहा था मृतक

​मृतक की पहचान आशुतोष मिश्रा उर्फ दीपांशु (30 वर्ष) के रूप में हुई है। आशुतोष मूल रूप से मिल एरिया थाना क्षेत्र के हारदासपुर का निवासी था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह हरचंदपुर के गढ़ी खास स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि दीपांशु पूर्व में लखनऊ के गोमतीनगर (गढ़ी कनौरा) इलाके में भी निवास कर चुका था।

​परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​हालांकि स्थानीय चर्चाओं के अनुसार मृतक को शराब पीने की लत थी, लेकिन उसके शरीर की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक की मां बीना मिश्रा ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

​पुलिस की कार्रवाई और जांच

​घटना की सूचना मिलते ही हरचंदपुर थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

​”शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस हर पहलू से मामले की सघन जांच कर रही है।” — हरिकेश सिंह, थानाध्यक्ष, हरचंदपुर

​इलाके में दहशत का माहौल

​दिनदहाड़े फैक्ट्री के पास शव मिलने से स्थानीय निवासियों में डर और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अब दीपांशु के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह आखिरी बार किसके साथ देखा गया था।

छात्रहित में संघर्ष करेगी समाजवादी छात्रसभा – सिराज हुसैन* *रायबरेली में समाजवादी छात्रसभा की समीक्षा बैठक* *छात्रों के हक़ की लड़ाई तेज करने का ऐलान*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान तथा समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष इं.विनीत कुशवाहा के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में समाजवादी छात्रसभा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक का आयोजन समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी छात्रसभा के प्रमुख महासचिव सिराज हुसैन द्वारा संगठन के ज़िला,विधानसभा एवं ब्लॉक स्तरीय कमेटियों के सत्यापन के उपरांत संगठन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की ।
बैठक में भाजपा सरकार द्वारा छात्रों के भविष्य के साथ किए जा रहे खिलवाड़,लगातार बढ़ती फीस तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई। प्रमुख महासचिव ने कहा कि समाजवादी छात्रसभा सदैव छात्रों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने समाजवादी छात्रसभा रायबरेली के जिला अध्यक्ष शुभम लोहिया के नेतृत्व में आयोजित पीडीए पाठशालाओं, छात्र जागरूकता कार्यक्रमों तथा फीस वृद्धि एवं पेपर लीक के विरोध में दिए गए ज्ञापनों एवं आंदोलनों की सराहना किया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष शुभम लोहिया ने कहा कि जनपद में छात्रों के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर संगठन खामोश नहीं रहेगा उन्होंने सरकार से फीस वृद्धि एवं पेपर लीक पर तत्काल प्रभाव से अंकुश लगाने की मांग किया अन्यथा व्यापक छात्र आंदोलन की चेतावनी सरकार को दी ।
इस अवसर पर अभिकल यादव,आदर्श भारती विनय यादव,अमरजीत यादव,सूरज चौरसिया अभिषेक यादव,मो. हाफ़िजुर्रहमान,महेश यादव शुभम,अर्जुन नीरज,सुमित,मो. सलमान,महेंद्र कुमार,शिवकांत,जितेंद्र,जीतू,राहुल,धीरज, योगेंद्र सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एम्स रायबरेली में स्वच्छता पखवाड़ा- 2026 का शुभारंभ

 

 

रायबरेली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायबरेली के पीएमआर विभाग द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का आज पहले दिन (Day-1) विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. अमिता जैन के मार्गदर्शन एवं स्वच्छता पखवाड़ा अध्यक्ष डॉ. सुयश सिंह के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाड़ा के Day-1 (1 अप्रैल) पर पीएमआर वार्ड 7सी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा मरीजों एवं उनके तीमारदारों को हैंड हाइजीन एवं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का संचालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. सत्यशील सिंह अस्थाना (सहायक प्रोफेसर, पीएमआर विभाग) के नेतृत्व में किया गया। अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।समन्वयक श्री अlभाष ने आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता अपनाने एवं इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया।स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान एवं जनसहभागिता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे अस्पताल परिसर में स्वच्छता को और सुदृढ़ किया जा सके।

एक अप्रैल से बदल रहा त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन का तरीका*  पुरानी पद्धति से भी लगेगा इंजेक्शन*  केवल नए लाभार्थियों को मिलेगी नई पद्धति की सेवा* जिला महिला चिकित्सालय, सीएचसी बछरावा एवं हरचंदपुर में शुरू होगी नयी व्यवस्था*  अब त्वचा के नीचे लगेगा ‘अंतरा’ इंजेक्शन, पहले मांसपेशियों में दिया जाता था* 

 रायबरेली त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अब नई तकनीक के साथ उपलब्ध होगा। पहले जहां यह इंजेक्शन इंट्रामस्कुलर (मांसपेशियों में) दिया जाता था, वहीं एक अप्रैल से जिला महिला चिकित्सालय, के साथ साथ सीएचसी बछरावा एवं हरचंदपुर पर भी इसे सबक्यूटेनियस (त्वचा के नीचे) तरीके से लगाया जा रहा।

          मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि ‘अंतरा’ त्रैमासिक सबक्यूटेनियस इंजेक्शन लंबे समय तक प्रभावी और सुरक्षित गर्भनिरोधक साधन है। जिसे संशोधित पद्धति के तहत संचालित किया जाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का क्षमता वर्धन किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह सेवा रायबरेली सहित प्रदेश के 19 जनपदों के चयनित मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य इकाइयों पर शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस नई पद्धति के कई लाभ हैं। सबक्यूटेनियस इंजेक्शन में दवा शरीर में धीरे-धीरे अवशोषित होती है, जिससे इसका प्रभाव अधिक समय तक बना रहता है। इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन की तुलना में इसमें दवा की मात्रा लगभग 30 प्रतिशत कम होती है, फिर भी यह उतना ही प्रभावी है। साथ ही इसमें अपेक्षाकृत कम दर्द होता है। यह इंजेक्शन यूनिजेक्ट सिस्टम में उपलब्ध होता है, जिससे दवा की बर्बादी भी कम होती है।

          परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार ने बताया कि यह इंजेक्शन हर तीन माह में केवल नए लाभार्थियों को दिया जाएगा और आगे भी उन्हें यही (सबक्यूटेनियस) इंजेक्शन लगाया जाएगा। जिन लाभार्थियों को पहले इंट्रामस्कुलर इंजेक्शन लग चुका है, उन्हें उसी प्रकार का इंजेक्शन जारी रहेगा।

          जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी एस अस्थाना ने बताया कि प्रत्येक डोज पर लाभार्थी को 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह इंजेक्शन छाया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्रों में नहीं लगाया जाएगा, बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर उपलब्ध रहेगा। आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं सीएचओ लाभार्थियों को पूरी जानकारी देकर उन्हें स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगी।

            इंजेक्शन की एक डोज तीन माह तक प्रभावी रहती है और पहली डोज प्रशिक्षित एमबीबीएस चिकित्सक की निगरानी में दी जाएगी।

आज जिला महिला चिकित्सालय में 3 लाभार्थी, चेक बछरावा में 9 एवं सीएचसी हरचंदपुर में 26 नए लाभार्थियों को अंतरा सब क्यूटीनियस के सेवाएं प्रदान की गईं।

रायबरेली में आज से संचारी रोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अभियान के तहत जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रायबरेली में आज से संचारी रोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अभियान के तहत जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिले में फैलने वाले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम गांव-गांव और शहर के मोहल्लों में जाकर लोगों को साफ-सफाई और सावधानियों के प्रति जागरूक करेगी। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास जलभराव न होने दें, साफ पानी का उपयोग करें और मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।अभियान के तहत जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताएंगे और स्वच्छता का संदेश देंगे।

 

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।