फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
जयमाला में विवाद बना जानलेवा, फोटो खिंचाने को लेकर मारपीट में दूल्हे के बड़े भाई की मौत

शादी का माहौल मातम में बदला, घराती-बराती के बीच झड़प; पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज (उत्तर प्रदेश)।

जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव में बीती रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जयमाला कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दूल्हे के बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौतनवां क्षेत्र के चड़लहा गांव से बारात बरगदही पहुंची थी। जयमाला कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते घराती और बराती पक्ष के बीच मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भोजन की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। कई स्थानों पर खाने की थालियां सड़कों पर बिखरी नजर आईं।

घटना के दौरान दूल्हे के बड़े भाई के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शादी का माहौल गम में बदल गया।

घटना के बाद मृतक के परिजन शव को लेकर दुल्हन पक्ष के घर पहुंच गए, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


स्थान: बरगदही, नौतनवां (महराजगंज)

कारण: फोटो खिंचाने को लेकर विवाद

परिणाम: एक युवक की मौत

स्थिति: पुलिस जांच जारी

 

 

_*डीएम की अध्यक्षता में जनपद में विद्युत आपूर्ति व स्मार्ट मीटर शिकायतों के निराकरण हेतु बैठक सम्पन्न*_

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं स्मार्ट मीटर से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों के प्रभावी निराकरण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विद्युत कटौती न की जाए,साथ ही, स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली के बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए तथा बिलिंग से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बैलेस पॉजिटिव रखने पर बिजली दरों में 2 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलती है। उपभोक्ता ‘यूपीपीसीएल ऐप’ के जरिए अपनी दैनिक खपत और बैलेंस को लाइव ट्रैक कर सकते है अथवा यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर अपना खाता स्वयं रिचार्ज कर सकते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर, पोस्टपेड मीटर की तरह ही कार्य करता है। उपभोक्ता साइबर फ्रॉड से बचने के लिए केवल यू0पी0पी0सी0एल0टी0 या यू0पी0पी0सी0एल0ए0 हेडल वाले एसएमएस पर ही भरोसा करें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विद्युत संबंधी उपकरणों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*सत्ता संरक्षित गुण्डे कर रहे संगठित अपराध-इ.वीरेन्द्र*

 

जनपद गाजीपुर के ग्राम कटारिया की निशा विश्वकर्मा के साथ दबंगों द्वारा बलात्कार कर निर्मम हत्या एवं जनपद हरदोई के ग्राम गढ़ी रसूलपुर में शिल्पी कुशवाहा की निर्मम हत्या एवं प्रदेश भर में बड़ी संख्या में बेटियों महिलाओं पर हो रहे अन्याय उत्पीड़न के विरोध में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी रायबरेली द्वारा महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन ज़िलाधिकारी रायबरेली के माध्यम से जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में दिया गया।कलेक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि योगी सरकार में संगठित अपराध हो रहा है जिसमें सत्ता संरक्षित गुण्डे अराजक अपराधी एवं प्रशासन की मिलीभगत रहती है भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं सरकार द्वारा उनपर कार्यवाही के बजाय प्रोत्साहित किया जा रहा है।

प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा ने उपस्थित मीडिया से कहा कि ग़ाज़ीपुर में समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि मंडल पर अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला करना सरकार की नाकामी है मुख्यमंत्री आदित्यनाथ गुंडो माफियाओं के समक्ष लाचार हैं।

विधायक बछरावा श्यामसुन्दर भारती ने कहा कि सरकार पीड़ितों शोषितों को सुरक्षा एवं न्याय नहीं दे रही और न ही दोषियों पर कठोर कार्यवाही कर रही है।

ज्ञापन देते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाज़ी करते हुए हाथ में लेकर तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दिव्यम्वर सिंह बाबा राजा,आरपी यादव,चौ.सुरेश निर्मल,ओम प्रकाश मिश्रा,अनिता राकेश,प्रदीप तिवारी,मुनेश्वर पासी,मो.अरशद खान,श्रवण कुमार चौधरी,राजेश मौर्य,मिश्रीलाल चौधरी,आफताब अहमद रज्जू खान, हसीन अहमद,ब्रजेन्द्र चौधरी,बब्लू लोधी,राकेश यादव,योगेश्वर पटेल,पुत्तन सिंह यादव,उमाशंकर चौधरी,देवेंद्र भीमराज,मान सिंह पटेल,आकाश मौर्य,डा.जावेद,फ़हीम अहमद,शुभम लोहिया,राम नेवाज यादव,ज्ञान प्रकाश पासी,महेश गुप्ता,रंजीत यादव,सुरेश पटेल,अखिलेश माही,कमरुद्दीन,छोटेलाल यादव आदि ने कहा कि गाजीपुर एवं हरदोई की महिलाओं पर हुए अत्याचार की समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जेपी यादव,गंगासागर,अरुण प्रताप पप्पू,धीरेंद्र राजू,मो.मुशीर,शिवनारायण सोनकर,श्रवण आज़ाद,जितेंद्र सिंह जीतू,कृपा शंकर यादव,समर बहादुर,देशराज यादव,भानू पटेल,आशुतोष यादव,नरेन्द्र यादव,रामकिशोर पुजारी,आदर्श यादव,हसनैन खान,विंदेश्वरी पासी,शिवबरन यादव,रेहान क़ज़ियाना,शिवदुलारी यादव,ज्योति यादव,विनय यादव,राजीव गौतम,आदर्श भारती,देवता पासी,जय सिंह,आलोक यादव,लाल जी,राधे श्याम लोधी,लवकुश मौर्य,बलराज राना,मो.कैफ़,महमुदुल हसन,दीपू शुक्ला,विश्वास डिवेडी,अरविंद चौधरी,शिवमोहन बब्लू,राघवेन्द्र यादव,भोला यादव,अभिषेक यादव,बाबू यादव सहित सैकड़ों लोग प्रदर्शन में मौजूद रहे।

बड़ी कार्रवाई: विदेशी फंडिंग और संदिग्ध गतिविधियों के आरोपी मौलाना के मदरसे पर चला बुलडोजर

संतकबीरनगर | जिला संवाददाता: अर्जुन सिंह


संतकबीरनगर जिले में प्रशासन ने आज एक बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए विदेशी फंडिंग और कथित देशविरोधी गतिविधियों के आरोपों से जुड़े एक मदरसे पर बुलडोजर चला दिया। यह कार्रवाई कमिश्नर कोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

IMG 20260426 WA1339
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मौलाना शमशुल होदा, जो मूल रूप से जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का निवासी है, पर अवैध विदेशी फंडिंग प्राप्त करने और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप लगे थे। बताया जा रहा है कि वह पूर्व में आजमगढ़ स्थित एक मदरसे में शिक्षक रह चुका है और वर्ष 2007 में ब्रिटेन की नागरिकता भी ग्रहण कर चुका है।

IMG 20260426 WA1340
जांच एजेंसियों द्वारा मामले की पड़ताल के बाद स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एटीएस और अन्य संबंधित एजेंसियों की जांच में करोड़ों रुपये की विदेशी फंडिंग के संकेत सामने आने की बात कही गई है। इसके साथ ही, मदरसे के निर्माण में मानक नियमों और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था।
इसी आधार पर प्रशासन ने आज खलीलाबाद के मोती नगर मोहल्ले में स्थित मदरसे को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित बनी रही

IMG 20260426 WA1338
करीब पांच जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया के तहत की गई है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और कानून के उल्लंघन के मामलों में इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रायबरेली इकाई, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से कारागार में निरूद्ध बंदियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में आंख,कान एवं गला रोग के बंदियों का उपचार डॉ ए0 के0 द्विवेदी, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा डॉ नीरज सैनी ई.एन.टी. विशेषज्ञ द्वारा कराया गया

जिला कारागार रायबरेली में मातृभूमि सेवा मिशन, धर्मक्षेत्र- कुरूक्षेत्र रायबरेली इकाई, उत्तर प्रदेश के सौजन्य से कारागार में निरूद्ध बंदियों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया उक्त शिविर में आंख,कान एवं गला रोग के बंदियों का उपचार डॉ ए0 के0 द्विवेदी, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा डॉ नीरज सैनी ई.एन.टी. विशेषज्ञ द्वारा कराया गया l उक्त चिकित्सा शिविर में पंकज चश्मा वाले व अन्य भी उपस्थित रहे l कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, उप जेलर धर्मपाल, जनमेजय सिंह एवं जेल चिकित्सालय से डॉ सुनील अग्रवाल, डॉ मनीष मिश्रा, फार्मासिस्ट आशीष व कारागार के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे l

लिटिल स्टार स्मार्टी पंडित की बर्थडे पार्टी में पहुॅंची फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। वसुंधरा के लक्जरी विंटेज बैंकेट हॉल में लिटिल स्टार सुपर मॉड़ल ऑफ इंड़िया स्मार्टी पंड़ित का बर्थडे बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्मार्टी पंड़ित की बर्थडे पार्टी में सुप्रसिद्ध अभिनेता सार्थक चौधरी, साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन के हमशक्ल पुष्पा फेम निशांत कुमार व जी-एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के स्वामित्व वाले एंड टीवी पर प्रसारित मशहूर कॉमेड़ी शो- भाभी जी घर पर हैं में किरदार निभाने वाले सुप्रसिद्ध एक्टर सलीम ज़ैदी उर्फ टिल्लू मुम्बई सहित सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, फिल्म, सिंगिंग आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। स्मार्टी पंडित के पार्टी आयोजन स्थल पर पहुॅंचने पर उनके दोस्तो ने हूटिंग कर व उनको गुलदस्ते भेंट कर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद स्मार्टी पंडित ने आये अतिथियों व अपने दोस्तों संग केक काटकर व एक दूसरे का मुहं मीठा कराकर बर्थडे की खुशियों को एक दूसरे के साथ साझा किया। सभी दोस्तों, स्मार्टी के फैन्स व रिश्तेदारों ने स्मार्टी पंडित को उपहार व गिफ्ट भेंट किये। इस दौरान कई गेम खेले गए, जिसमें स्मार्टी पंडित के सभी दोस्तों ने पूरी उत्साह के साथ भाग लिया। फिल्मी गानों पर सभी लोग जमकर झूमे और खूब धूम धड़ाका व मौज मस्ती की। इस मौके पर एक मैजिक शो का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने जमकर लुफ्त उठाया। सुप्रसिद्ध अभिनेता सार्थक चौधरी ने बताया कि स्मार्टी पंडित ऐड शूट, डिजिटल शूट, टीवी ऐड शूट, प्रिंट शूट, ई-कॉमर्स शूट भी करती है। केवल इतना ही नहीं स्मार्टी पंडित ने शॉर्ट मूवी व वेब सीरिज में भी काम किया है। स्मार्टी पंडित काफी टैलेंटेड है और डांसिंग, मॉडलिंग व एक्टिंग स्मार्टी पंड़ित की विशेष प्रतिभाओं में शुमार है। उपस्थित लोगो ने स्मार्टी पंड़ित में छुपी विलक्षण प्रतिभा के प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्मार्टी पंड़ित के नाना एड़वोकेट मदनलाल, उनके पिता कौशल मिश्रा, माता रजनी मिश्रा, महामहिम राष्ट्रपति जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, रोहित जैन, एड़वोकेट गोपाल दास गुप्ता संयुक्त निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार, मॉड़ल मेंटर एंड़ इंडस्ट्री एक्सपर्ट तपस दास, सेंट फ्रांसिस स्पोर्टस टीचर विजेन्द्र सिंह, मुकेश चौधरी सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन में आज एक गरिमामय पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 490 आरक्षी कैडेट्स ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत की

 

 

रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन में आज एक गरिमामय पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 490 आरक्षी कैडेट्स ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण कर अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत की। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी रहे,जिन्होंने परेड की सलामी ली और कैडेट्स के अनुशासन व समर्पण की सराहना की।मुख्यमंत्री के प्रेरणादायक संबोधन के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नए आरक्षियों को शपथ दिलाने के साथ ही सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर कैडेट्स के परिजन भी मौजूद रहे, जिनके चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।परेड के दौरान कैडेट्स ने शानदार मार्च पास्ट और प्रशिक्षण कौशल का प्रदर्शन किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया। यह दिन इन आरक्षियों के जीवन में एक नई जिम्मेदारी और देश सेवा के संकल्प का प्रतीक बन गया

डीएम व एसपी ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण* जनपद के 10 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हो रही है परीक्षा*

 

 

रायबरेली  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को जनपद में आयोजित की जा रही होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु श्री के0बी0 सिन्हा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवनन्दापुर, चंद्रपाल इंटर कॉलेज सोरा गंगागंज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 25, 26 तथा 27 अप्रैल, 2026 (पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक एवं अपराह्न 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक) को प्रत्येक दिवस को दो पालियों में सम्पन्न होनी है। परीक्षा में प्रत्येक पाली में 3504 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जनपद के प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न हो रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो रही है। परीक्षार्थियों के आवागमन के दृष्टिगत सभी व्यापक प्रबंध किए गए है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो, परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा अधिकारी भ्रमणशील रहकर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

_*डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें*_ जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*

 

 

रायबरेली  थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने थाना बछरावां पहुँचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

थाना दिवस के दौरान विभिन्न प्रकरणों में भूमि विवाद, पारिवारिक, राजस्व संबंधी शिकायते व सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें।

थाना दिवस में उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह सहित पुलिस/राजस्व विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।