फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता कोतवाली पुलिस ने बैंक क्रेडिट अफसर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता कोतवाली पुलिस ने बैंक क्रेडिट अफसर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्रेडिट अफसर अमित कनौजिया व आधार कार्ड में हेर फेर करके लोन दिलाने के मामले में उसके साथी सत्यम निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया 2 दिन पहले मामले में कोतवाली पुलिस ने राना नगर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह फर्जी सैलरी स्लिप व नियुक्ति पत्र बनाकर बैंक से लोन हासिल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी आधार और पता बदल कर 38 लाख 90 हजार का पर्सनल लोन लिया था। इस गिरोह में शामिल लोगों ने करीब 9 करोड़ से अधिक रुपये का पर्सनल लोन लिया था। मामले में 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह एफआईआर 29 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

*शिक्षा को समाज की प्रगति मानते थे ज्योतिराव फुले-इ.वीरेन्द्र*

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रख्यात समाज सुधारक लेखक महात्मा ज्योतिराव गोविन्दराव फुले की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर मनायी गयी।कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले का मानना था कि शिक्षा ही समाज की प्रगति है समाज तभी आगे बढ़ेगा जब प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा सम्मान व अवसर मिलेगा।महात्मा फुले ने संघर्ष कर गरीबों वंचितों शोषितों के जीवन में शिक्षा की रोशनी जलाकर समतामूलक एवं जागरूक समाज के निर्माण का प्रयास किया।
जिला उपाध्यक्ष डीपी पाल एडवोकेट ने कहा कि ज्योति राव फुले ने महिला शिक्षा,जाति उन्मूलन एवं सामाजिक समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया व सत्यशोधक समाज की स्थापना की।
वरिष्ठ नेता ओपी यादव ने सर्वहारा समाज के प्रखर स्वर महात्मा ज्योति राव फुले को याद करते हुए कहा कि वह समस्त वर्गों को शिक्षा प्रदान करने एवं विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे।
महान समाज सुधारक ज्योति राव फुले के जीवन पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव मो.अरशद खान,जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,राजेंद्र यादव,सुरजीत सिंह,इजहार खान,श्रवण आज़ाद,राजेंद्र सरोज,चंद्र प्रकाश आज़ाद,अरविंद यादव,देवतादीन आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर अनेकों लोग उपस्थित रहे।

रायबरेली ब्रेकिंग-लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरे गर्दी कोरिहरा निवासी अर्चना पत्नी रोहित कुमार द्वारा बताया गया मेरे देवर शुभम की पत्नी का घरेलू आपसी विवाद चल रहा था जिसको लेकर वह अपने मायके चली गई थी

 

 

रायबरेली ब्रेकिंग-लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरे गर्दी कोरिहरा निवासी अर्चना पत्नी रोहित कुमार द्वारा बताया गया मेरे देवर शुभम की पत्नी का घरेलू आपसी विवाद चल रहा था जिसको लेकर वह अपने मायके चली गई थी और कुछ दिन बाद वापस आई तो घर में बिना किसी के अनुमति के अलमारी से कुछ कागज और अन्य सामान निकालने लगी जिस पर मेरे द्वारा उसको रोका गया जिस पर मेरे देवर की पत्नी वह उसके भाई v अन्य अज्ञात 12 से 13 लोग द्वारा मेरे साथ मारपीट करी गई अर्चना ने बताया कि मेरा भी कुछ दिन पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था उसी दरमियान मेरे देवर की पत्नी और उनके जानने वाले अज्ञात 12,13 लोगों ने मेरे साथ मारपीट करी जिसकी मैं थाने में शिकायत करी लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई न्याय न मिलने पर आज मैं अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मेरे द्वारा एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया गया है अर्चना ने बताया पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफकड़ी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है

एडीएम की अध्यक्षता में पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के हेतु समीक्षा बैठक संपन्न*

 

रायबरेली अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के हेतु उनके कक्ष में एक समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) के प्रारम्भिक स्टाक/आमद/वितरण एवं अवशेष की समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया कि जनपद में 15758 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में उपलब्ध हैं, जिसमें से तदसमय तक 7683 घरेलू गैस सिलेण्डर की बिक्री के उपरान्त 7075 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में अवशेष हैं। तत्पश्चात विक्रय अधिकारियों (एल०पी०जी०) से एल०पी०जी० गैस के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि जनपद में गैस रिफिल डिलीवरी का बैकलॉग लगभग 06 दिवस का है। जनपद में एल०पी०जी० घरेलू गैस की कमी नहीं है। तत्पश्चात गैस एजेन्सियों पर एकत्र हो रही भीड़ के सम्बन्ध में पृच्छा की गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि गैस एजेन्सियों पर गैस रिफिल प्राप्त करने के अतिरिक्त केवाईसी कराने एवं गैस बुकिंग पर्ची निर्गत कराने हेतु उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो रही है।
अपर जिलाधिकारी ने इसके दृष्टिगत समस्त विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व में बैठक में समस्त विक्रय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि समस्त गैस एजेन्सियों पर केवाईसी, गैस बुकिंग पर्ची निर्गत करने हेतु पृथक-पृथक काण्डटर की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए, का समस्त विक्रय अधिकारी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि समस्त गैस एजेन्सियों पर गैस रिफिल के बैकलॉग की सूचना ए4 साइज में दैनिक रूप से चस्पा कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को जानकारी हो सके कि किस तिथि को बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस रिफिल प्राप्त हो रही है, इसी प्रकार दैनिक रूप से जिस तिथि का बैकलॉग हो, उसकी सूचना आवश्यक रूप से चस्पा करायी जाये, जिससे उपभोक्ताओं को समुचित जानकारी हो सके और गैस एजेन्सियों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त गैस एजेन्सियों पर गर्मी/धूम के दृष्टिगत छाँव एवं पीने हेतु स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। समस्त गैस वितरक यथा सम्भव गैस रिफिल की होम डिलीवरी करना सुनिश्चित करें, ताकि गैस एजेन्सियों पर अनावश्यक उपभोक्ताओं की भीड़ एकत्र न हो। नॉन केवाईसी हेतु उपभोक्ताओं की सूची निकालकर केवाईसी हेतु उन्हें संसूचित करें। समस्त गैस एजेन्सियों पर “केवाईसी निःशुल्क है” का पोस्टर/बैनर चस्पा कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समुचित जानकारी हो और शत्-प्रतिशत केवाईसी का कार्य पूर्ण हो सके।
अपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान एवं ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल/रेस्टोरेन्ट/ढाबा आदि प्रतिष्ठानों, शादी/विवाह कार्यक्रमों, शैक्षणिक सस्थानों/चिकित्सालयों तथा अन्य संस्थानों को ऑयल कम्पनी की गाइड लाइन्स के अनुसार एल०पी०जी० की निर्बाध रूप से नियमानुसार आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।

*त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित* *निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 22 अप्रैल को*

 

रायबरेली मा० राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली हर्षिता माथुर ने बताया है कि पूर्व निर्गत सार्वजनिक सूचना (संशोधन) में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद रायबरेली में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया है कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्यूटरीकरण के उपरान्त मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग आदि किया जायेगा। 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने निर्देश दिये है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली, समस्त उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद रायबरेली एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारी, जनपद रायबरेली द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यकम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यकम प्रदर्शित किया जाए।
निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

सवाददाता अर्जुन सिंह

 

संत कबीर नगर 10 अप्रैल, 2026। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

बैठक में सी0एम0 युवा अभियान के अन्तर्गत उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव राजकुमार शर्मा द्वारा योजना के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया कि मिशन कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 20265-27 हेतु जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है, जिसे सभी बैंको को प्रेषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी बैंकर्स, सभी क्षेत्रीय प्रबन्धक /जिला सम्न्वयकों को निर्देशित किया गया कि उक्त योजनान्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित ऋण पत्रावलियों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करें।

बैठक में उपस्थित पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक, एस0बी0आई0 लीड बैंक को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उद्योग विभाग की योजनाओं में सम्बन्धित बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए, प्रगति कराना सुनिश्चित करें, तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति/वितरण हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैंठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक तथा जनपद के समस्त जिला बैंक समन्वयकों का सी0एम0 युवा योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर करने हेतु निर्देशित किया गया, उपायुक्त उद्योग एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि उक्त योजना की सतत् समीक्षा करते हुये लक्ष्यानुरूप प्रगति करायें।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अच्छा प्रगति करने वाले सम्बन्धित जिला बैंक समन्वयकों/बैंक शाखा प्रबन्धक तथा पवन कुमार सिन्हा, अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं विजय प्रसाद, क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0 ग्रामीण बैंक को प्रशस्ति-पत्र तथा मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत युवा उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग/जनपद स्तरीय अधिकारीगण/अग्रणी जिला प्रबन्धक पवन कुमार सिन्हा/जिला बैंक समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

डीएम द्वारा क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया गया आकलन

सवाददाता अर्जुन सिंह

संत कबीर नगर 10 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा तहसील खलीलाबाद अन्तर्गत विकासख खलीलाबाद के ग्राम पंचायत पटखौली में रबी 2025-26 के चयनित कृषक शैलेश कुमार के स्थित गाटा  की अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई का CCE APP के माध्यम से निरीक्षण किया गया। प्लाट उपज 19.700 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में ) प्राप्त हुआ अर्थात 45.50 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व निरीक्षक चंद्र भूषण, राजस्व लेखपाल नीतू प्रजापति, प्रधानमंत्री फसल बीमा टीम से जिला समन्वयक ,अष्टभुजा सिंह, ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, देवेश कुमार सिंह एवं कृषक सहित सम्मानित गणमान्य आदि लोग उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची का बहुप्रतिक्षित प्रकाशन आज किया गया है

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची का बहुप्रतिक्षित प्रकाशन आज किया गया है पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण हेतु समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार रायबरेली जनपद के प्रत्येक बूथ से लेकर जनपद स्तर तक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई है प्रकाशित प्राप्त मतदाता सूचियों का बूथों पर कार्यकर्ताओं से सत्यापन कराया जायेगा खामियाँ मिलने पर आगामी पंद्रह दिनों में आपत्तियाँ दाखिल करेंगे।

“मथुरा में यमुना बना मौत का मंजर — पांटून पुल से टकराई नाव, 3 की मौत, कई लापता!”

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को यमुना नदी में एक नाव हादसे की सूचना सामने आई। यह घटना वृंदावन और मान क्षेत्र के बीच स्थित केसी घाट के पास हुई, जहां एक नाव पांटून (पीपा) पुल से टकरा गई।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव में लगभग 25 लोग सवार बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद कुछ यात्री नदी में गिर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा बचाव दल मौके पर पहुंचा और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

अधिकारियों के अनुसार अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वहीं, इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। शेष लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि नाव का संतुलन बिगड़ने या संचालन में चूक के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी पार करते समय सावधानी बरतें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें।

यह खबर प्रारंभिक आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

 


मृतकों एवं घायलों के आंकड़ों में आगे बदलाव संभव है, जिसे अपडेट किया जाएगा।

“मथुरा में यमुना बना मौत का मंजर — पांटून पुल से टकराई नाव, 3 की मौत, कई लापता!”

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को यमुना नदी में एक नाव हादसे की सूचना सामने आई। यह घटना वृंदावन और मान क्षेत्र के बीच स्थित केसी घाट के पास हुई, जहां एक नाव पांटून (पीपा) पुल से टकरा गई।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव में लगभग 25 लोग सवार बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद कुछ यात्री नदी में गिर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा बचाव दल मौके पर पहुंचा और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

अधिकारियों के अनुसार अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। वहीं, इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। शेष लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती स्तर पर यह आशंका जताई जा रही है कि नाव का संतुलन बिगड़ने या संचालन में चूक के कारण यह दुर्घटना हुई, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी पार करते समय सावधानी बरतें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें।

यह खबर प्रारंभिक आधिकारिक सूचनाओं और विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।

 


मृतकों एवं घायलों के आंकड़ों में आगे बदलाव संभव है, जिसे अपडेट किया जाएगा।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।