फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
एम्बुलेंस माफिया पर बड़ा एक्शन” बीआरडी के प्रधानाचार्य की तहरीर पर केस, मरीजों को गुमराह कर प्राइवेट अस्पताल भेजने वाला गिरोह धराया, 6 गिरफ्तार

गोरखपुर। गोरखपुर में मरीजों की मजबूरी को “मौका” बनाकर खेल रहे एम्बुलेंस माफिया पर आखिरकार पुलिस का शिकंजा कस गया। थाना गुलरिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मरीजों को बहला-फुसलाकर प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे संगठित “दलाली तंत्र” पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राम कुमार जायसवाल ने लिखित तहरीर देकर मरीजों को गुमराह किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, अस्पताल परिसर में तैनात सैनिक सुपरवाइजर केदार कुमार पांडे की सतर्कता और सूझबूझ से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

14 अप्रैल को बीआरडी मेडिकल के 500 बेड वाली बिल्डिंग पर सरकारी एंबुलेंस से एक बच्चे को लेकर परिजन पहुंचे। वहां तैनात कर्मचारी ने बेड खाली न होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद सरकारी एंबुलेंस चालक ने प्राइवेट अस्पताल के मैनेजर को फोन किया जिसके बाद एम्बुलेंस पहुंची और बीआरडी के मुख्य गेट के पास स्थित शौचालय के पास आ कर खड़ी हो गई। दलाल परिजनों को पैदल ही ले जा रहे थे। शक होने पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने पूछताछ की जिसके बाद एम्बुलेंस चालक और परिजन अलग अलग बयान देने लगे। जहां एम्बुलेंस चालक ने घर ले जाने की बात कही, वहीं परिजन प्राइवेट अस्पताल जाने की बात बताए। जिसके बाद मेडिकल पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी गई और संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया।

कैसे काम करते है मरीज माफिया?

गैंग में शामिल लोग खासतौर पर बाहर से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को निशाना बनाता है।

मरीज की स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं को कमतर बताया जाता और डर का माहौल बनाकर उन्हें तत्काल “बेहतर इलाज” के नाम पर प्राइवेट अस्पताल भेजने के लिए तैयार किया जाता।

एम्बुलेंस पहले से तैयार रहती है और मरीज को सीधे तयशुदा अस्पतालों में भर्ती कराया जाता है। जहां से इस पूरे नेटवर्क को मोटा कमीशन मिलता है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वेदप्रकाश पुत्र मुन्नीलाल, निवासी भागलपुर, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर,

राहुल पुत्र रामअनुज, निवासी कटुई, थाना ललिया, जनपद बलरामपुर,

गुंजेश यादव पुत्र झिंगुरी यादव, निवासी बंधवा, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर,

अमन पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय, निवासी घोरही, थाना महुली, जिला संतकबीरनगर,

अंकित शुक्ला पुत्र मोहन शुक्ला, निवासी पकड़ी मिसराइन, थाना कटया, जिला गोपालगंज (बिहार),

राहुल शर्मा पुत्र सुनील शर्मा, निवासी गाईबेला, थाना सिकरीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी में ये रहे शामिल

उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। टीम में उ.नि

विकास कुमार मिश्रा, उ.नि. राहुल कुमार, हेड कांस्टेबल सदानंद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

बड़ा सवाल

इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह सिर्फ कुछ दलालों का काम है या इसके पीछे एक बड़ा संगठित नेटवर्क काम कर रहा है?

आगे की कार्रवाई?

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन-किन प्राइवेट अस्पतालों से इनका सीधा संपर्क था।

सलोन ने स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित किया निशुल्क पाठ्यपुस्तक अशोक कुमार विधायक

रायबरेली प्रदेश सरकार द्वारा एक अप्रैल से 15 अप्रैल के मध्य स्कूल चलो अभियान एवं निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान  रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विकास खंड डीह कार्यालय में आयोजित स्कूल चलो अभियान समारोह के मुख्य अतिथि मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार ने न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय डीह प्रथम, प्राथमिक विद्यालय डीह द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय शादीपुर कोटवा, राजकीय इंटर कॉलेज डीह के बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण कर बच्चो को शिक्षित बनने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में पहले से अधिक परिवर्तन आ चुका है, यह अभियान मात्र अभियान नहीं है इस अभियान से आप सब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का चरित्र निर्माण का पुनीत कार्य करते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हो सके। दस साल पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति बदतर थी, कायाकल्प के माध्यम से स्कूलों में बदलाव आया है। बच्चों के भविष्य संवारने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। अगर शिक्षक न हो तो विद्यार्थी को सफल बनाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज बेसिक शिक्षा में बेहतर शिक्षा बच्चों को दी जा रही है समय से पुस्तक उपलब्ध कराई जा रही हैं अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। उन्होंने गोष्ठी में उपस्थिति शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा हर अभिभावक को जागरूक करना है इसके लिए पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने कहा अभिभावकों से सीधे संपर्क कर एवं स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए उन्हें जागरूक कर बच्चों के नामांकन एवं उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु निरंतर प्रेरित करते रहना होगा तभी हम अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं। मा0 विधायक ने निपुण हुए स्कूलों और बेहतर नामांकन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।

गोष्ठी के उपरांत स्कूल चलो अभियान रैली को मुख्य अतिथि मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी शिवा कांत बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में प्रतिभाग करते हुए अभियान का हिस्सा बने। कार्यक्रम में सरायमनिक के बच्चों ने सरस्वती वंदना की। अतिथि देवो भव की थीम पर सराय मानिक के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र बहादुर सिंह व अमित सिंह चौहान ने किया।

इस अवसर पर कमलेश ओझा, रंजीत कुमार, सुशील सिंह, सुनील मौर्य, अतुल मिश्रा, सत्यानंद मिश्रा, आरबी सिंह, कुणाल, पुष्पेंद्र सिंह, कुसुम चंद्र, एआरपी अंकुर मिश्रा, अतुल मिश्रा, आलोक मिश्रा, विकास पाल, विनय त्रिपाठी द्वारा स्कूल चलो अभियान में सहयोग किया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष डीह फूल चंद अग्रहरि समेत ब्लॉक के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

प्रसव में लापरवाही का बड़ा आरोप: नवजात की दर्दनाक मौत, अस्पताल सील—डिप्टी सीएम के संज्ञान से मचा हड़कंप

कुदरहा / बस्ती | स्वास्थ्य विभाग जांच

बस्ती जिले के कुदरहा क्षेत्र में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य विभाग में हलचल मचा दी है। मामले की गूंज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित निजी अस्पताल को सील कर दिया है।

बताया जा रहा है कि एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरहा लाया गया था, जहां ड्यूटी पर तैनात स्टाफ द्वारा डिलीवरी कराई जा रही थी। इसी दौरान जटिल स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद नवजात की मृत्यु हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रसव के दौरान उचित चिकित्सकीय सावधानी नहीं बरती गई, जिससे स्थिति बिगड़ गई। मामला गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां सर्जरी के माध्यम से आगे का उपचार किया गया।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सीएचसी के पास संचालित एक निजी अस्पताल में भी कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते प्रशासन ने उसे सील कर दिया।
प्राथमिक स्तर पर संबंधित स्टाफ को हटाकर अन्य स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जांच और कार्रवाई:
राज्य स्तर की टीम ने पूरे मामले की जांच की
संबंधित निजी अस्पताल में नियमों के उल्लंघन के संकेत
स्टाफ की भूमिका की जांच जारी
CCTV फुटेज और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं
 पुराने मामलों से भी उठे सवाल:
सूत्रों के अनुसार, इसी स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व में भी प्रसव के दौरान लापरवाही के आरोप लग चुके हैं। हालांकि उन मामलों में जांच के बाद स्पष्ट निष्कर्ष सामने नहीं आ सका था।
संभावित बड़ी कार्रवाई:
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


यह रिपोर्ट उपलब्ध जानकारी और स्थानीय सूत्रों पर आधारित है।


मामले की जांच जारी है, अंतिम निष्कर्ष संबंधित विभाग की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

गोरखपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी की ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोली गई

गोरखपुर | 13 अप्रैल 2026
गोरखपुर। (संवाददाता)
जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए थाना पीपीगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, अभिषेक श्रीवास्तव पुत्र शैलेन्द्र श्रीवास्तव, निवासी टीचर कॉलोनी, कस्बा पीपीगंज, के विरुद्ध दर्ज मामलों के आधार पर उसे ‘दुराचारी’ की श्रेणी में रखते हुए उसकी ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
पुलिस के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जालसाजी एवं धमकी जैसी धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रमुख बिंदु:
पुलिस प्रेस नोट के आधार पर कार्रवाई
‘बी’ श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली गई
कई मामलों को देखते हुए लिया गया निर्णय
अब गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर


 “यह कार्रवाई पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट के आधार पर की गई है।”

अंबेडकर जयंती पर रायबरेली में बवाल! मूर्ति हटाने के आरोप पर सपा विधायक धरने को रवाना

 

 

रायबरेली 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन रायबरेली में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी विधायक राहुल लोधी ने प्रशासन पर बाबा साहब की मूर्ति हटवाने का गंभीर आरोप लगाया है और विरोध में धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। विधायक का कहना है कि पश्चिम गांव में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसकी लिखित सहमति ग्राम प्रधान द्वारा पहले ही दी जा चुकी थी। इसके बावजूद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। राहुल लोधी ने आरोप लगाया कि जिले के कई स्थानों पर बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यह सब स्थानीय प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंत्रियों के इशारे पर कराया जा रहा है। सपा विधायक समर्थकों के साथ गांव के लिए रवाना हो चुके हैं और मौके पर धरना देने की तैयारी है। अंबेडकर जयंती के दिन शुरू हुआ यह विवाद अब जिले की सियासत को गरमा सकता है।

 

 

*बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती* *डीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित* *डॉ०अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत-डीएम* *हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता- हर्षिता माथुर*

Read More *बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती* *डीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित* *डॉ०अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत-डीएम* *हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता- हर्षिता माथुर*

संत कबीर नगर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, जगह-जगह हुए कार्यक्रम

संतकबीरनगर। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब के विचारों को याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

विधानसभा मेहदावल के घूरापाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के मुख्य अतिथि सुनील सिंह की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की मजबूत नींव दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव, इंद्रजीत यादव, जिला पंचायत प्रत्याशी राजेश्वर यादव, ओम प्रकाश यादव, ओमकार यादव, पूर्व प्रधान अनिल निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

इसी क्रम में विकास खंड सांथा स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मुइनुद्दीन सिद्दीकी ने अपने समस्त स्टाफ के साथ बाबा साहेब की जयंती मनाई। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर आपसी मतभेद भुलाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

वहीं, विकासखंड मेहदावल के ग्राम पंचायत बिसौवा में प्रधान राजू यादव ने ग्रामवासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए एकजुट रहने और संघर्ष करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रेरणा देता है।

जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों में बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों पर चलकर समावेशी एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लिया गया।

डीएम ने एनटीपीसी से सीएसआर सहयोग का चेक प्राप्त किया* *विकास संबंधी मुद्दों पर हुई सार्थक वार्ता*

 

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आज एन०टी०पी०सी० द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत लगभग 30 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया। इस अवसर पर जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने एन०टी०पी०सी० द्वारा जिले के विकास कार्यों में दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एनटीपीसी इसी प्रकार जनपद के समग्र विकास में सहभागी रहेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएसआर मद से प्राप्त धनराशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर जनहित के कार्यों में किया जाए, जिससे अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख बी०एम० सिंह, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक राजीव त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

वृन्दावन यमुना नाव हादसा: मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका, रेस्क्यू जारी

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, कई लोगों के लापता होने की सूचना
मथुरा (वृन्दावन):
उत्तर प्रदेश के वृन्दावन क्षेत्र में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी है। यह हादसा केशी घाट के पास पोंटून (पीपा) पुल के निकट हुआ बताया जा रहा है, जहां एक स्टीमर/नाव असंतुलित होकर पलट गई।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई श्रद्धालु नदी में डूब गए। विभिन्न समय पर प्राप्त सूचनाओं में मृतकों की संख्या बढ़ने की बात सामने आई है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, अब तक कई शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, NDRF, SDRF, फ्लड PAC और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार जुटी हुई हैं और नदी में तलाश अभियान जारी है।
पुलिस और प्रशासन के अनुसार, घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है, जबकि बरामद शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासनिक कार्रवाई:
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर स्टीमर चालक और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी का बयान:
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद रावत के अनुसार, राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
वहीं क्षेत्राधिकारी मांट संदीप सिंह ने भी सर्च ऑपरेशन जारी रहने की पुष्टि की है।


इस घटना में मृतकों और लापता लोगों की संख्या विभिन्न स्रोतों के अनुसार समय-समय पर बदलती रही है। अंतिम पुष्टि प्रशासनिक बुलेटिन के आधार पर ही मानी जाएगी।
✍️ रिपोर्ट:
FT News Digital Desk | friendtimes.in

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।