फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
एडीएम की अध्यक्षता में पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के हेतु समीक्षा बैठक संपन्न*

 

रायबरेली अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के हेतु उनके कक्ष में एक समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) के प्रारम्भिक स्टाक/आमद/वितरण एवं अवशेष की समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया कि जनपद में 15758 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में उपलब्ध हैं, जिसमें से तदसमय तक 7683 घरेलू गैस सिलेण्डर की बिक्री के उपरान्त 7075 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में अवशेष हैं। तत्पश्चात विक्रय अधिकारियों (एल०पी०जी०) से एल०पी०जी० गैस के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि जनपद में गैस रिफिल डिलीवरी का बैकलॉग लगभग 06 दिवस का है। जनपद में एल०पी०जी० घरेलू गैस की कमी नहीं है। तत्पश्चात गैस एजेन्सियों पर एकत्र हो रही भीड़ के सम्बन्ध में पृच्छा की गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि गैस एजेन्सियों पर गैस रिफिल प्राप्त करने के अतिरिक्त केवाईसी कराने एवं गैस बुकिंग पर्ची निर्गत कराने हेतु उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो रही है।
अपर जिलाधिकारी ने इसके दृष्टिगत समस्त विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व में बैठक में समस्त विक्रय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि समस्त गैस एजेन्सियों पर केवाईसी, गैस बुकिंग पर्ची निर्गत करने हेतु पृथक-पृथक काण्डटर की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए, का समस्त विक्रय अधिकारी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि समस्त गैस एजेन्सियों पर गैस रिफिल के बैकलॉग की सूचना ए4 साइज में दैनिक रूप से चस्पा कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को जानकारी हो सके कि किस तिथि को बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस रिफिल प्राप्त हो रही है, इसी प्रकार दैनिक रूप से जिस तिथि का बैकलॉग हो, उसकी सूचना आवश्यक रूप से चस्पा करायी जाये, जिससे उपभोक्ताओं को समुचित जानकारी हो सके और गैस एजेन्सियों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त गैस एजेन्सियों पर गर्मी/धूम के दृष्टिगत छाँव एवं पीने हेतु स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। समस्त गैस वितरक यथा सम्भव गैस रिफिल की होम डिलीवरी करना सुनिश्चित करें, ताकि गैस एजेन्सियों पर अनावश्यक उपभोक्ताओं की भीड़ एकत्र न हो। नॉन केवाईसी हेतु उपभोक्ताओं की सूची निकालकर केवाईसी हेतु उन्हें संसूचित करें। समस्त गैस एजेन्सियों पर “केवाईसी निःशुल्क है” का पोस्टर/बैनर चस्पा कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समुचित जानकारी हो और शत्-प्रतिशत केवाईसी का कार्य पूर्ण हो सके।
अपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान एवं ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल/रेस्टोरेन्ट/ढाबा आदि प्रतिष्ठानों, शादी/विवाह कार्यक्रमों, शैक्षणिक सस्थानों/चिकित्सालयों तथा अन्य संस्थानों को ऑयल कम्पनी की गाइड लाइन्स के अनुसार एल०पी०जी० की निर्बाध रूप से नियमानुसार आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।

*त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित* *निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 22 अप्रैल को*

 

रायबरेली मा० राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली हर्षिता माथुर ने बताया है कि पूर्व निर्गत सार्वजनिक सूचना (संशोधन) में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद रायबरेली में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया है कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्यूटरीकरण के उपरान्त मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग आदि किया जायेगा। 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने निर्देश दिये है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली, समस्त उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद रायबरेली एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारी, जनपद रायबरेली द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यकम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यकम प्रदर्शित किया जाए।
निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची का बहुप्रतिक्षित प्रकाशन आज किया गया है

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची का बहुप्रतिक्षित प्रकाशन आज किया गया है पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण हेतु समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार रायबरेली जनपद के प्रत्येक बूथ से लेकर जनपद स्तर तक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई है प्रकाशित प्राप्त मतदाता सूचियों का बूथों पर कार्यकर्ताओं से सत्यापन कराया जायेगा खामियाँ मिलने पर आगामी पंद्रह दिनों में आपत्तियाँ दाखिल करेंगे।

विकास खंड दीन शाह गौरा में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मुख्य द्वार का लोकार्पण 

रायबरेली। विकास खंड दीन शाह गौरा में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मुख्य द्वार का लोकार्पण पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य तथा ब्लाक प्रमुख सविता पाल मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही। लोकार्पण के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ऐतिहासिक पुरुष जो अखंड के निर्माता था शासक महान होने का गौरव प्राप्त किया था ऐसे सम्राट अशोक महान के नाम से मुख्य द्वार का नाम करण किया जाना अपने आप में अपने आप में बड़ी उपलब्धि है इसके लिए ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा क्षेत्र की जनता को मैं बधाई देना चाहता हूं जिनके अथक प्रयास से यह मुख्य द्वार का लोकार्पण सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य क्षेत्र की पहचान को मजबूत करते हैं और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों व गणमान्य लोगों का ब्लॉक प्रमुख सविता पाल मौर्या द्वारा अंग वस्त्र सम्राट अशोक स्तंभ भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक द्वारा के लिए पिछले दो वर्षों से मै प्रयास में थी पर आज सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अथक प्रयास से आज लोकार्पण हुआ है।

कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों व उपस्थित लोगों ने नव-निर्मित मुख्य द्वार का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस मौके पर डलमऊ पर ब्लॉक प्रमुख सियाराम पाल, सलमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, उत्कृष्ट मौर्य अशोक, प्रेम चंद्र मौर्य, धुन्नी मौर्य, सुनील मौर्य, राजा यादव सहित

ग्राम प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सचालन राममिलन मौर्य द्वारा किया गया।

किसानों के हक की आवाज बुलंद — राहुल लोधी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 जनपद रायबरेली में हाल ही में हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। #हरचंदपुर विधानसभा सहित पूरे जनपद में गेहूं, सरसों, चना एवं अन्य रबी फसलें व्यापक रूप से बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसान भाई गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि तत्काल प्रभाव से राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कराया जाए तथा वास्तविक नुकसान का आंकलन कर किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही, जिन किसानों की फसल पूर्णतः नष्ट हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अधिक से अधिक राहत उपलब्ध कराई जाए।

किसानों की मेहनत और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे। इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ा रहना हमारी प्राथमिकता है।

– राहुल लोधी

विधायक, हरचंदपुर विधानसभा

जनपद रायबरेली

रायबरेली में श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में उस समय गर्व और हर्ष का माहौल बन गया, जब विद्यालय के मेधावी पूर्व छात्र अभिषेक प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परीक्षा उत्तीर्ण कर उपकारागार अधीक्षक (डिप्टी जेलर) पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया।

 

 

रायबरेली में श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में उस समय गर्व और हर्ष का माहौल बन गया, जब विद्यालय के मेधावी पूर्व छात्र अभिषेक प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) परीक्षा उत्तीर्ण कर उपकारागार अधीक्षक (डिप्टी जेलर) पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। उनका सम्मान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह द्वारा किया गया। अभिषेक वर्ष 2016 के प्रथम बैच के छात्र रहे हैं और उन्होंने नर्सरी से कक्षा 12 तक की पूरी शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है।विद्यालय में आयोजित समारोह में उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर, पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक पुष्पेंद्र सिंह गांधी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।विद्यालय प्रबंधन ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि अभिषेक की सफलता छात्रों के लिए प्रेरणा है। वहीं कारागार प्रशासन ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने महराजगंज ब्लॉक से सेवानिवृत्त हुए तीन शिक्षकों को सम्मानित किया।

रायबरेली। शिक्षक वह ज्योति हैं जो खुद को जलाकर सदैव ही ज्ञान की रोशनी फैलाता रहता है। उक्त विचार व्यक्त करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने महराजगंज ब्लॉक से सेवानिवृत्त हुए तीन शिक्षकों को सम्मानित किया। कम्पोजिट विद्यालय कोटवा मदनियां में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, मुख्य अतिथि बीएसए राहुल सिंह, विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन व समाजसेवी दिनेश चंद्र राठौर रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरएसएम के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक शिव प्रसाद, प्रेमलता देवी व मीरा देवी का सम्मान अतिथियों ने किया।

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि शिक्षक वह मोमबत्ती होते हैं, जो खुद जलकर दूसरों को प्रकाश देने का कार्य करते हैं। शिक्षक वह ज्ञान की ज्योति जो हमेशा ही प्रकाश फैलाता रहता है। स्कूल चलो अभियान के तहत उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने के लिए कहा। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्त नहीं होता है, वह सदैव ही ज्ञान का प्रकाश फैलाता रहता है। समाजसेवी दिनेश राठौर ने कहा कि शिक्षा और शिक्षक एक दूसरे के पूरक होते है। वे अपने ज्ञान की रोशनी के पूरे समाज को रोशन करते रहते हैं। गुरु का हमारे जीवन को संवारने में बहुत बड़ा योगदान रहता है। शिक्षकों की पहचान उनके काम से ही होती है। आरएसएम प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को माँ-बाप की सेवा का भी ज्ञान देने की अति आवश्यकता होगी। बीईओ राम मिलन यादव कहा कि पौराणिक काल से ही गुरु ज्ञान के प्रसार के साथ साथ समाज के विकास का बीड़ा उठा रहे हैं। गुरू अज्ञान रुपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने वाला सशक्त माध्यम होता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संस्कार के ज्ञानदीप शिक्षक होते हैं।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक जिस दिन से हम सभी सेवा में आ जाते हैं, उस दिन से सेवानिवृत्त की तिथि भी तय हो जाती है लेकिन शिक्षक का काम समाज शिक्षा की अलख जगाना है जो कि सदैव जारी रहता है। कार्यक्रम के दौरान ही प्राथमिक विद्यालय दौतरा के शिक्षक आशीष सिंह, विष्णु साहू, संजीव बाजपेई व शिक्षक वीरेंद्र प्रजापति को सम्मानित किया गया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक वारिस अली, ब्लॉक अध्यक्ष मधुकर सिंह, सोनिया अवस्थी, स्वाति यादव व धर्मेश यादव ने अतिथियों का सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन आलोक द्विवेदी व विमला यादव ने किया।

इस मौके पर प्रदेश मंत्री श्वेता, जिला महामंत्री संजय कनौजिया, जयकरन, रणविजय सिंह, यादवेन्द्र सिंह, ब्लॉक महामंत्री राकेश गौतम, हेमंत सिंह, देशबंधु चौरसिया, फूलचंद्र यादव, पंकज सिंह, विनोद कनौजिया, पुनीत सिंह, मिथलेश कुमार, राम लखन, मोहित कुमार, श्रीकांत यादव, राम प्रताप सिंह, स्वयंबर सिंह, बजरंग नारायण, अजय कुमार पटेल, नंद कुमार, शायकुल निशां, राम प्रकाश, शिव प्रताप सिंह, छोटेलाल गौतम, मनीष मौर्य, शिल्पी गुप्ता, सुभाष सिंह, मीनाक्षी पाण्डेय, राम लखन, डॉ0 संदीप सोनकर, अनुराग सिंह, अरविन्द यादव, नीलिमा श्रीवास्तव, कविता गौतम, शिल्पी गुप्ता, नंद कुमार, मीनाक्षी पाण्डेय, गीता श्रीवास्तव, राधारानी आदि लोग मौजूद रहे।

राएबरेली अबकारी विभाग के द्वारा बढ़ाए गए शराब के रेट पर जहां सोशल मीडिया पर ओवररेटिंग में बेची जा रही शराब के ममले पर अबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बयान जरी करते हुऎ बताया की शराब के रेट बढ़े हैं जिसके करण दुकानों पर जो मल उपलब्ध है उस पर अलग से बड़े हुऎ रेट

राएबरेली अबकारी विभाग के द्वारा बढ़ाए गए शराब के रेट पर जहां सोशल मीडिया पर ओवररेटिंग में बेची जा रही शराब के ममले पर अबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बयान जरी करते हुऎ बताया की शराब के रेट बढ़े हैं जिसके करण दुकानों पर जो मल उपलब्ध है उस पर अलग से बड़े हुऎ रेट का बारकोट लगाया जा रहा है सोशल मीडिया पर जो खबरे चल रही हैं वाह नीराधार खबरे हैं अगर बात की जाए जो लक्ष्या 2025 26 में प्राप्त हुआ था उसमें 87 करोड़ 53 लाख ज्यादा अर्जित किया गया है जो की लगभग 92% है इस साल का टारगेट अभी नहीं मिला है प्रयास रहेगा की आगे भी लक्ष्य मिले उसको को पुरा किया जा सके राएबरेली में कुल 506 दुकानएं शराब की है जिसमें से 314 देसी की दुकानएं हैं 177 कंपोजिट दुकानएं हैं मॉडल शाप तीन दुकानएं हैं जिसका रिवन व्यू 8 करोड़ 56 लख है जो ज्यादा भी है और जिन जगहों पर मॉडल साहब होने चाहीए वहा पर जगह ना होने के करण इसकी लाटरी अभ अगली बार होगी समय से पहले खुल रही दुकानों के लिए अबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने सख्त करवाही के आदेश भी जरी किए हैं और जो भी दुकानएं नियम के विपरित चलाई जायेंगी उन पर कार्यवाही सूनिश्चित कराई जायेगी

बाइट-अबकारी अधिकारी दिनेश कुमार

दिशा की बैठक से पहले भुएमऊ गेस्ट हाउस में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

 

 

रायबरेली में दिशा की बैठक होने से पहले भूएमउ गेस्ट हाउस में अमेठी सांसद किशन लाल शर्मा के सानिध्य में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा है।

आपको बताते चलें कि योगेंद्र प्रताप सिंह पिछले 10 वर्षों से भाजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे और इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और चुनावी मैदान में जनता के बीच लगातार नजर आ रहे हैं जिस क्रम में योगेंद्र सिंह ने आज सोमवार को सांसद गेस्ट हाउस भूएमऊ में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के सानिध्य में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथकांग्रेस पार्टी का दामन थामा है जिस दौरान किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई नियमावली की शपथ भी दिलाई है इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, सदर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मनीष सिंह, सदर कोऑर्डिनेटर रोहित सिंह, कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर योगेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार राहुल गांधी जनता की समस्याओं को लेकर गांव की गलियों से संसद भवन तक उनकी आवाज उठा रहे हैं उनके द्वारा की जा रही जनता की हितों की मांगों से प्रभावित व राहुल गांधी की प्रेरणा से प्रभावित होकर मैं कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं पार्टी ज्वाइन करते ही उन्होंने सैकड़ो अपने कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस पार्टी की शपथ दिलाई वहीं इस पूरे मामले पर अमेठी सांसद की किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि जिस तरीके से अमेठी सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता के बीच अपनी पद बना रहे हैं और लोग उनसे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते लगातार कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे भारत में मजबूत हो रही है आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता ही केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

दिशा की बैठक से पहले भुएमऊ गेस्ट हाउस में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन

 

 

रायबरेली में दिशा की बैठक होने से पहले भूएमउ गेस्ट हाउस में अमेठी सांसद किशन लाल शर्मा के सानिध्य में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा है।

आपको बताते चलें कि योगेंद्र प्रताप सिंह पिछले 10 वर्षों से भाजपा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे और इस बार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और चुनावी मैदान में जनता के बीच लगातार नजर आ रहे हैं जिस क्रम में योगेंद्र सिंह ने आज सोमवार को सांसद गेस्ट हाउस भूएमऊ में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के सानिध्य में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथकांग्रेस पार्टी का दामन थामा है जिस दौरान किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई नियमावली की शपथ भी दिलाई है इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, सदर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मनीष सिंह, सदर कोऑर्डिनेटर रोहित सिंह, कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।

इस पूरे मामले को लेकर योगेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार राहुल गांधी जनता की समस्याओं को लेकर गांव की गलियों से संसद भवन तक उनकी आवाज उठा रहे हैं उनके द्वारा की जा रही जनता की हितों की मांगों से प्रभावित व राहुल गांधी की प्रेरणा से प्रभावित होकर मैं कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं पार्टी ज्वाइन करते ही उन्होंने सैकड़ो अपने कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस पार्टी की शपथ दिलाई वहीं इस पूरे मामले पर अमेठी सांसद की किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि जिस तरीके से अमेठी सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता के बीच अपनी पद बना रहे हैं और लोग उनसे जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते लगातार कांग्रेस पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे भारत में मजबूत हो रही है आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता ही केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

Photo of Nexnation Media

Nexnation Media

Website

With Product You Purchase

Subscribe to our mailing list to get the new updates!

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.

 

Enter your Email address

Enter your Email address

मानवता की मिसाल: आरपीएस सेवा संस्थान ने असहाय परिवार के दो बच्चों को दिया आश्रम, सुरक्षित भविष्य की पहल

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई दिशा की बैठक

Related Articles

 

छात्रों का आरोप: पैसे न देने पर किया गया फेल!

5 hours ago

 

वन विभाग पर गंभीर आरोप! करोड़ों के घोटाले की आशंका

5 hours ago

 

उमेज में मधुमक्खियों के हमले से अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौके पर ही मौत: बगीचे में बागवानी करने गए कालूभाई गोहिल का शव सुबह मिला

5 hours ago

 

बहरोड़ के केशवाना में मजदूरों का हंगामा,कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप,वीआरबी कंपनी का मामला

5 hours ago

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

 

Comment *

 

Name *

 

Email *

 

Website

 

 Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

 

 

 

Live Video

Video Player

 

 

00:00

07:34:12

 

Recent

Popular

Comments

 

छात्रों का आरोप: पैसे न देने पर किया गया फेल!

5 hours ago

 

वन विभाग पर गंभीर आरोप! करोड़ों के घोटाले की आशंका

5 hours ago

 

उमेज में मधुमक्खियों के हमले से अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौके पर ही मौत: बगीचे में बागवानी करने गए कालूभाई गोहिल का शव सुबह मिला

5 hours ago

 

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की कार्यवाही

5 hours ago

 

बहरोड़ के केशवाना में मजदूरों का हंगामा,कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार पर मिलीभगत का आरोप,वीआरबी कंपनी का मामला

5 hours ago

Live Cricket

 

 

Most Viewed

 

महेंद्र गंगवा ने मनाया मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का जन्मदिन

4 weeks ago

 

बहरोड़ वर्तमान विधायक डॉ जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव ने लगाए पुर्व विधायक बलजीत यादव के कार्यकर्ताओ पर गम्भीर आरोप

1 week ago

 

नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक घायल

1 week ago

 

महंतश्री भरतदासजी महाराज स्मृति वंदना समारोह

1 week ago

 

महुआडांड़ में अनाथ बच्चों के लिए बड़ी पहल, आरपीएस सेवा संस्थान ने उठाया शिक्षा का जिम्मा,कृष्णा मेमोरियल अकादमी में आरपीएस अनाथ आश्रम के सभी बच्चों का कराया गया नामांकन

8 hours ago

Advertisement

 

1

2

3

Categories

ताजा खबर288

भारत216

मध्य प्रदेश145

अपराध113

उत्तर प्रदेश115

राजस्थान43

दुनिया32

धर्म28

हरियाणा22

टेक्नोलॉजी22

मनोरंजन19

गुजरात15

लाइफ स्टाइल14

करियर14

खेल13

पंजाब13

स्वास्थ्य12

बिहार11

उत्तराखंड9

दिल्ली8

कारोबार8

हिमाचल प्रदेश6

OUR VISITORS

32560363

 Visit Today : 779

 This Year : 17576

Copyright © 2025 | nexnationmedia.com | Designed by | Visit GMaxMart

Home Contect Us Join Us Verify Reporter Admin Login

Facebook

Twitter

LinkedIn

YouTube

Instagram

WhatsApp

 

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।