फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सलोन ने स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित किया निशुल्क पाठ्यपुस्तक अशोक कुमार विधायक

रायबरेली प्रदेश सरकार द्वारा एक अप्रैल से 15 अप्रैल के मध्य स्कूल चलो अभियान एवं निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान  रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विकास खंड डीह कार्यालय में आयोजित स्कूल चलो अभियान समारोह के मुख्य अतिथि मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार ने न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय डीह प्रथम, प्राथमिक विद्यालय डीह द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय शादीपुर कोटवा, राजकीय इंटर कॉलेज डीह के बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण कर बच्चो को शिक्षित बनने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मा0 विधायक ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में पहले से अधिक परिवर्तन आ चुका है, यह अभियान मात्र अभियान नहीं है इस अभियान से आप सब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का चरित्र निर्माण का पुनीत कार्य करते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हो सके। दस साल पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति बदतर थी, कायाकल्प के माध्यम से स्कूलों में बदलाव आया है। बच्चों के भविष्य संवारने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। अगर शिक्षक न हो तो विद्यार्थी को सफल बनाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज बेसिक शिक्षा में बेहतर शिक्षा बच्चों को दी जा रही है समय से पुस्तक उपलब्ध कराई जा रही हैं अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। उन्होंने गोष्ठी में उपस्थिति शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा हर अभिभावक को जागरूक करना है इसके लिए पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार ने कहा अभिभावकों से सीधे संपर्क कर एवं स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को बताते हुए उन्हें जागरूक कर बच्चों के नामांकन एवं उनकी शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु निरंतर प्रेरित करते रहना होगा तभी हम अपने उद्देश्यों को पूरा कर सकते हैं। मा0 विधायक ने निपुण हुए स्कूलों और बेहतर नामांकन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।

गोष्ठी के उपरांत स्कूल चलो अभियान रैली को मुख्य अतिथि मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी शिवा कांत बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में प्रतिभाग करते हुए अभियान का हिस्सा बने। कार्यक्रम में सरायमनिक के बच्चों ने सरस्वती वंदना की। अतिथि देवो भव की थीम पर सराय मानिक के बच्चों ने गीत प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र बहादुर सिंह व अमित सिंह चौहान ने किया।

इस अवसर पर कमलेश ओझा, रंजीत कुमार, सुशील सिंह, सुनील मौर्य, अतुल मिश्रा, सत्यानंद मिश्रा, आरबी सिंह, कुणाल, पुष्पेंद्र सिंह, कुसुम चंद्र, एआरपी अंकुर मिश्रा, अतुल मिश्रा, आलोक मिश्रा, विकास पाल, विनय त्रिपाठी द्वारा स्कूल चलो अभियान में सहयोग किया गया। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष डीह फूल चंद अग्रहरि समेत ब्लॉक के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

अंबेडकर जयंती पर रायबरेली में बवाल! मूर्ति हटाने के आरोप पर सपा विधायक धरने को रवाना

 

 

रायबरेली 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन रायबरेली में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी विधायक राहुल लोधी ने प्रशासन पर बाबा साहब की मूर्ति हटवाने का गंभीर आरोप लगाया है और विरोध में धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। विधायक का कहना है कि पश्चिम गांव में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित की गई थी, जिसकी लिखित सहमति ग्राम प्रधान द्वारा पहले ही दी जा चुकी थी। इसके बावजूद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। राहुल लोधी ने आरोप लगाया कि जिले के कई स्थानों पर बाबा साहब की मूर्ति स्थापित नहीं होने दी जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यह सब स्थानीय प्रशासन द्वारा भारतीय जनता पार्टी सरकार के मंत्रियों के इशारे पर कराया जा रहा है। सपा विधायक समर्थकों के साथ गांव के लिए रवाना हो चुके हैं और मौके पर धरना देने की तैयारी है। अंबेडकर जयंती के दिन शुरू हुआ यह विवाद अब जिले की सियासत को गरमा सकता है।

 

 

*बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती* *डीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित* *डॉ०अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत-डीएम* *हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता- हर्षिता माथुर*

Read More *बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गई जयंती* *डीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित* *डॉ०अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत-डीएम* *हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता- हर्षिता माथुर*

डीएम ने एनटीपीसी से सीएसआर सहयोग का चेक प्राप्त किया* *विकास संबंधी मुद्दों पर हुई सार्थक वार्ता*

 

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने आज एन०टी०पी०सी० द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत लगभग 30 लाख रुपये का चेक प्राप्त किया। इस अवसर पर जनहित एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने एन०टी०पी०सी० द्वारा जिले के विकास कार्यों में दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एनटीपीसी इसी प्रकार जनपद के समग्र विकास में सहभागी रहेगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएसआर मद से प्राप्त धनराशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर जनहित के कार्यों में किया जाए, जिससे अधिकतम लोगों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख बी०एम० सिंह, मानव संसाधन प्रमुख पंकज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक राजीव त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता कोतवाली पुलिस ने बैंक क्रेडिट अफसर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार

रायबरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के पर्सनल लोन घोटाले के मामले में शहर कोतवाली पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता कोतवाली पुलिस ने बैंक क्रेडिट अफसर सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोन दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्रेडिट अफसर अमित कनौजिया व आधार कार्ड में हेर फेर करके लोन दिलाने के मामले में उसके साथी सत्यम निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया 2 दिन पहले मामले में कोतवाली पुलिस ने राना नगर से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थी। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह फर्जी सैलरी स्लिप व नियुक्ति पत्र बनाकर बैंक से लोन हासिल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों ने फर्जी आधार और पता बदल कर 38 लाख 90 हजार का पर्सनल लोन लिया था। इस गिरोह में शामिल लोगों ने करीब 9 करोड़ से अधिक रुपये का पर्सनल लोन लिया था। मामले में 48 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह एफआईआर 29 दिसंबर 2025 को बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

*शिक्षा को समाज की प्रगति मानते थे ज्योतिराव फुले-इ.वीरेन्द्र*

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रख्यात समाज सुधारक लेखक महात्मा ज्योतिराव गोविन्दराव फुले की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर मनायी गयी।कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा कि ज्योतिबा फुले का मानना था कि शिक्षा ही समाज की प्रगति है समाज तभी आगे बढ़ेगा जब प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा सम्मान व अवसर मिलेगा।महात्मा फुले ने संघर्ष कर गरीबों वंचितों शोषितों के जीवन में शिक्षा की रोशनी जलाकर समतामूलक एवं जागरूक समाज के निर्माण का प्रयास किया।
जिला उपाध्यक्ष डीपी पाल एडवोकेट ने कहा कि ज्योति राव फुले ने महिला शिक्षा,जाति उन्मूलन एवं सामाजिक समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया व सत्यशोधक समाज की स्थापना की।
वरिष्ठ नेता ओपी यादव ने सर्वहारा समाज के प्रखर स्वर महात्मा ज्योति राव फुले को याद करते हुए कहा कि वह समस्त वर्गों को शिक्षा प्रदान करने एवं विधवा विवाह के प्रबल समर्थक थे।
महान समाज सुधारक ज्योति राव फुले के जीवन पर प्रमुख रूप से जिला महासचिव मो.अरशद खान,जिला उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,राजेंद्र यादव,सुरजीत सिंह,इजहार खान,श्रवण आज़ाद,राजेंद्र सरोज,चंद्र प्रकाश आज़ाद,अरविंद यादव,देवतादीन आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर अनेकों लोग उपस्थित रहे।

रायबरेली ब्रेकिंग-लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरे गर्दी कोरिहरा निवासी अर्चना पत्नी रोहित कुमार द्वारा बताया गया मेरे देवर शुभम की पत्नी का घरेलू आपसी विवाद चल रहा था जिसको लेकर वह अपने मायके चली गई थी

 

 

रायबरेली ब्रेकिंग-लालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरे गर्दी कोरिहरा निवासी अर्चना पत्नी रोहित कुमार द्वारा बताया गया मेरे देवर शुभम की पत्नी का घरेलू आपसी विवाद चल रहा था जिसको लेकर वह अपने मायके चली गई थी और कुछ दिन बाद वापस आई तो घर में बिना किसी के अनुमति के अलमारी से कुछ कागज और अन्य सामान निकालने लगी जिस पर मेरे द्वारा उसको रोका गया जिस पर मेरे देवर की पत्नी वह उसके भाई v अन्य अज्ञात 12 से 13 लोग द्वारा मेरे साथ मारपीट करी गई अर्चना ने बताया कि मेरा भी कुछ दिन पहले पेट का ऑपरेशन हुआ था उसी दरमियान मेरे देवर की पत्नी और उनके जानने वाले अज्ञात 12,13 लोगों ने मेरे साथ मारपीट करी जिसकी मैं थाने में शिकायत करी लेकिन थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई न्याय न मिलने पर आज मैं अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और मेरे द्वारा एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया गया है अर्चना ने बताया पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफकड़ी कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है

एडीएम की अध्यक्षता में पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के हेतु समीक्षा बैठक संपन्न*

 

रायबरेली अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के हेतु उनके कक्ष में एक समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल०पी०जी०) के प्रारम्भिक स्टाक/आमद/वितरण एवं अवशेष की समीक्षा की गयी, जिसमें पाया गया कि जनपद में 15758 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में उपलब्ध हैं, जिसमें से तदसमय तक 7683 घरेलू गैस सिलेण्डर की बिक्री के उपरान्त 7075 एल०पी०जी० घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में अवशेष हैं। तत्पश्चात विक्रय अधिकारियों (एल०पी०जी०) से एल०पी०जी० गैस के वितरण के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि जनपद में गैस रिफिल डिलीवरी का बैकलॉग लगभग 06 दिवस का है। जनपद में एल०पी०जी० घरेलू गैस की कमी नहीं है। तत्पश्चात गैस एजेन्सियों पर एकत्र हो रही भीड़ के सम्बन्ध में पृच्छा की गयी, जिसमें अवगत कराया गया कि गैस एजेन्सियों पर गैस रिफिल प्राप्त करने के अतिरिक्त केवाईसी कराने एवं गैस बुकिंग पर्ची निर्गत कराने हेतु उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो रही है।
अपर जिलाधिकारी ने इसके दृष्टिगत समस्त विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिये कि पूर्व में बैठक में समस्त विक्रय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि समस्त गैस एजेन्सियों पर केवाईसी, गैस बुकिंग पर्ची निर्गत करने हेतु पृथक-पृथक काण्डटर की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए, का समस्त विक्रय अधिकारी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि समस्त गैस एजेन्सियों पर गैस रिफिल के बैकलॉग की सूचना ए4 साइज में दैनिक रूप से चस्पा कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को जानकारी हो सके कि किस तिथि को बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को गैस रिफिल प्राप्त हो रही है, इसी प्रकार दैनिक रूप से जिस तिथि का बैकलॉग हो, उसकी सूचना आवश्यक रूप से चस्पा करायी जाये, जिससे उपभोक्ताओं को समुचित जानकारी हो सके और गैस एजेन्सियों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त गैस एजेन्सियों पर गर्मी/धूम के दृष्टिगत छाँव एवं पीने हेतु स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए। समस्त गैस वितरक यथा सम्भव गैस रिफिल की होम डिलीवरी करना सुनिश्चित करें, ताकि गैस एजेन्सियों पर अनावश्यक उपभोक्ताओं की भीड़ एकत्र न हो। नॉन केवाईसी हेतु उपभोक्ताओं की सूची निकालकर केवाईसी हेतु उन्हें संसूचित करें। समस्त गैस एजेन्सियों पर “केवाईसी निःशुल्क है” का पोस्टर/बैनर चस्पा कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को समुचित जानकारी हो और शत्-प्रतिशत केवाईसी का कार्य पूर्ण हो सके।
अपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान एवं ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों के विक्रय अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल/रेस्टोरेन्ट/ढाबा आदि प्रतिष्ठानों, शादी/विवाह कार्यक्रमों, शैक्षणिक सस्थानों/चिकित्सालयों तथा अन्य संस्थानों को ऑयल कम्पनी की गाइड लाइन्स के अनुसार एल०पी०जी० की निर्बाध रूप से नियमानुसार आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें।

*त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित* *निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 22 अप्रैल को*

 

रायबरेली मा० राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली हर्षिता माथुर ने बताया है कि पूर्व निर्गत सार्वजनिक सूचना (संशोधन) में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद रायबरेली में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया है कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्यूटरीकरण के उपरान्त मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग आदि किया जायेगा। 22 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने निर्देश दिये है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रायबरेली, समस्त उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद रायबरेली एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/समन्वयक अधिकारी, जनपद रायबरेली द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यकम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यकम प्रदर्शित किया जाए।
निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।