फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*ऊँचाहार में मां दुर्गा सेवा समिति ने कराया विशाल कन्या भोज, श्रद्धा भाव से कन्याओं को कराया गया भोजन*बाबा ग्रुप 

 

 

*ऊँचाहार में मां दुर्गा सेवा समिति ने कराया विशाल कन्या भोज, श्रद्धा भाव से कन्याओं को कराया गया भोजन*बाबा ग्रुप

 

 

रायबरेली के ऊँचाहार क्षेत्र में मां भगवती की आराधना और धार्मिक आस्था के बीच विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। लक्ष्मीगंज बाजार स्थित ब्राह्मणों का नंदौरा में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ कन्याओं को भोजन कराया गया। इस दौरान मां भगवती से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

 

जनपद के ऊँचाहार क्षेत्र से है, जहां सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को लक्ष्मीगंज बाजार स्थित ब्राह्मणों का नंदौरा में मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया।

 

धार्मिक परंपरा और श्रद्धा भाव के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में कन्याओं को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। आयोजन के माध्यम से कन्या सम्मान, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के आयोजकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद सिंह फौजी, बाबा ग्रुप के डायरेक्टर अरुण सिंह एवं नेवादा के ग्राम प्रधान प्रशांत सिंह सहित गुड्डू शुक्ला, रविकांत शुक्ला, विनोद मिश्रा, सूर्यकांत, अनुपम, वीरेंद्र शुक्ला, पवन ओझा और डब्बू पांडे शामिल रहे।

 

आयोजन से जुड़े लोगों ने मां भगवती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। धार्मिक आस्था से जुड़े इस आयोजन में कन्या भोज के माध्यम से सेवा और सम्मान की भावना को प्रमुखता दी गई।

Views: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।