फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*पीडीए की एकजुटता से होगा बदलाव-चिंतामणि*

 

संविधान ही हमारे हक व जीवन का स्रोत है वर्तमान सरकार हमारे हक व जीवन को छीनने के लिए संविधान को बदलने का कुचक्र रच रही है यह उद्गार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व आईएएस अधिकारी चिन्तामणि ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित पी.डी.ए. जनसंवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए

उन्होंने कहा कि आर.एस.एस.ने कभी देश के संविधान को स्वीकार नहीं किया जब संविधान लागू किया गया तो गोलवलकर ने संविधान का विरोध किया।वर्तमान समय में पी.डी.ए.समाज के लोगो को एकजुट होकर वोट के अधिकार के लिए संघर्षरत रहना होगा उन्होंने कहा पीडीए की एकजुटता ही लायेगी बदलाव।

सपा के वरिष्ठ नेता चौ.सुरेश निर्मल ने कहा कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश की सरकार एसआईआर के माध्यम से पीडीए समाज के लोगो के वोट का अधिकार छीनने का कार्य कर रही है

इस अवसर पर महासचिव अरशद ख़ान,डॉ शशिकांत शर्मा,हसीन अहमद,सत्येश गौतम,अवनीत चौधरी,राहुल निर्मल,राजीव गौतम,दिनेश निर्मल,डॉ एसएस कन्नौजिया,राम मनोहर दिवाकर,अखिलेश यादव,गंगा सागर,ऋशभ सेन,आशुतोष यादव इजहार अज्जू,सुरजीत सिंह,हाजी वसीम,जीवन लाल निर्मल,अनिल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में सैकड़ों समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Views: 115

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।