फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिख धर्म के चौथे गुरू रामदास जी के पावन प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया

 

 

गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा द्वारा सिख पंथ के चतुर्थ गुरू श्री गुरू राम दास जी महाराज का पावन प्रकाश गुरू पर्व बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया है। दिनांक 27 अक्टूर दिन मंगलवार को विशेष संमागम एवं कीर्तन दरबार आयोजित हुआ। तत् पश्चात सुबह 11:00 बजे गुरू का लंगर अटूट बाटा गया। जिसमें हजूरी रागी भाई साहब भाई गुरू बचन सिंह जी सचखण्ड श्री दरबार साहब जी अमृतसर वालों ने मनहोर कीर्तन करके सगतों को निहाल किया। 16 वां महान गुरूमति समागम सरदार सुरेन्दर सिंह बग्गा परिवार ने करवाया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में लंगर की सेवा सरदार कुलदीप सिंह अरोड़ा परिवार ने करवाया। प्रातः से ही दीवान सजाया गया। जिसमें

सुखमनी साहिब का पाठ प्रातः 3:30 बजे से आरम्भ हुआ। नितनेम 5 वार्णियों का पाठ हुआ। कीर्तन हुजूरी रागी जत्था नवदीप सिंह जी व उनके सहयोगियों द्वारा किया गया। श्री गुरू सिंह सभा के मुख्य ग्रन्थी गुरुविन्दर सिंह जी के द्वारा कथा विचार व अरदास की गयी। बीबी रिमल कौर व गुरू गोबिन्द सिंह स्टडी सर्किल व सुखमनी सेवा सोसाइटी तथा स्त्री सत्संग सभा का विशेष योगदान रहा।

 

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सरदार बसन्त सिंह बग्गा अध्यक्ष अध्यक्ष स० हरमन्दर सिंह सलूजा महामंत्री बलबीर सिंह गाँधी वरिष्ठ उपाध्यक्ष स० गुरूभेज सिंह सलूजा धार्मिक मंत्री इन्दरजी सिंह, सतनाम सिंह मोगा, बलजीत सिंह मखीजा, नरेन्द्र सिंह अरोड़ा, मीडिया प्रभारी सतपाल सिंह बग्गा, जसप्रीत सिह गॉध, बलजीत सिंह गाँधी, सुरेन्द्र सिंह मोगा, हरिवन्दर सिंह गाँधी, सिमरन मखीजा, कमलजीत सिंह बग्गा, नरेन्द्र सिंह सलूजा, मनप्रीत सिंह मोगा, हरप्रीत सिंह, निरवेर सिंह, कंचन सिंह आदि पास्थित रहें।

Views: 94

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।