*सुणी पुकार दातार प्रभु गुरु नानक जग माहि पठाया* *कल तारण गुरु नानक आया* निरंकारी ज्योत जगत गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557 वाँ प्रकाश उत्सव बड़ी श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया है।
रायबरेली मंगलवार को विशेष समागम एवं कीर्तन दरबार आयोजित हुआ, तद् पश्चात दोपहर 1 बजे गुरु का अटूट लंगर बाँटा गया, जिसमें विशेष रूप से भाई साहिब भाई सहजरीप सिंह जी दिल्ली वालों ने मनोहर कीर्तन करके संगतों को निहाल किया।
प्रातः से ही दीवान सजाया गया, जिसमें सुखमनी साहिब का पाठ प्रातः 3 बजे आरम्भ हुआ, नितनेम 5 बाणियों का पाठ हुआ, कीर्तन हजूरी रागी जत्था नवदीप सिंह जी व उनके सहयोगियों द्वारा किया गया, मुख्य ग्रंथी गुरविन्दर सिंह जी के द्वारा कथा विचार व अरदास की गयी। बीबी रिमल कौर व गुरु गोबिन्द सिंह स्टडी सर्किल व सुखमनी सेवा सोसाइटी तथा स्त्री सत्संग सभा का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर सरदार बसंत सिंह बग्गा – मुख्य संरक्षक, सरदार हरमिन्दर सिंह सलूजा – अध्यक्ष (प्रधान), सरदार गुरमेज सिंह सलूजा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार बलबीर सिंह गांधी – महामंत्री, सरदार हरविन्दर सिंह गांधी – संरक्षक, सरदार गुरबख्श सिंह बग्गा – संरक्षक, सरदार जसबीर सिंह गांधी – संरक्षक, सरदार सिमरन मखीजा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार बलजीत सिंह गांधी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार सोनू सिंह गांधी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार सतपाल सिंह मोंगा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार मंजीत सिंह गांधी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार बलजीत सिंह मखीजा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार निरंजन सिंह गांधी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार हरजीत सिंह सलूजा ‘सेठ’ – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार सागर मखीजा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार जसप्रीत सिंह गांधी – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार सतनाम सिंह मोंगा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार इन्द्रजीत सिंह – धार्मिक मंत्री, सरदार नवनीत सिंह सलूजा – आडिटर, सरदार गुरमीत सिंह मोंगा – कोषाध्यक्ष, सरदार नरिन्दर सिंह अरोड़ा – कोषाध्यक्ष, सरदार तिलोचन सिंह अरोड़ा – कोषाध्यक्ष, सरदार सतपाल सिंह बग्गा – मीडिया प्रभारी, सरदार सतपाल सिंह मोंगा – उपाध्यक्ष, सरदार सुरेन्द्र सिंह पोपली – उपाध्यक्ष, सरदार कमलजीत सिंह मोंगा – उपाध्यक्ष, सरदार बलवीर सिंह तनेजा – उपाध्यक्ष, सरदार सुखवीर सिंह बग्गा – उपाध्यक्ष, सरदार इन्द्रजीत सिंह सलूजा – उपाध्यक्ष, सरदार जगजीत सिंह मल्होत्रा – उपाध्यक्ष, सरदार नरेन्द्र पाल सिंह अरोड़ा – उपाध्यक्ष, सरदार दविन्दर सिंह मल्होत्रा – उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
Views: 134


