*एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद भर में कुल 19,253 प्रतिभागियों द्वारा किया गया सामूहिक प्रस्तावना पाठन*
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली श्री सै0 माऊज बिन आसिम की अध्यक्षता व श्रीमती अनिशा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में संविधान संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत एक स्वर, एक संविधान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 26.11.2026 को गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर, रायबरेली के सभागार में संविधान संवाद अभियान को लेकर परिचर्चा एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे श्रीमती अनिशा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा उपस्थित बच्चों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराकर शपथ दिलायी गयी तथा इस अवसर पर बताया गया की भारतीय संविधान का अनुच्छेद 39ए “समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता” से संबंधित है। यह राज्य को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देता है कि आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण कोई भी नागरिक न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त भारतीय संविधान, उनके मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए जागरुक किया गया। इस अवसर पर बताया गया की भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च लिखित कानून है, जिसे संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को अपनाया और जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। यह भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। उक्त कार्यक्रम मे भारतीय संविधान के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। उक्त जागरुकता कार्यक्रम में बताया गया कि जब यह लागू हुआ था, तब इसमें 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं, जो समय के साथ संशोधन के बाद अब लगभग 448 से अधिक अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियों में विस्तारित हो चुका है। इसकी प्रस्तावना भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करती है। उक्त कार्यक्रम में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता संचालित हेल्पलाइन नम्बर 15100 के संबंध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी।
उक्त जागरुकता शिविर में प्रथम-अपर जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार-पंचम, विशेष न्यायाधीश(एस0सी0/एस0टी0 एक्ट) श्रीमती प्रतिमा, द्वितीय-अपर जनपद न्यायाधीश श्री अमित कुमार पाण्डेय, पंचम-अपर जनपद न्यायाधीश(गैगेंस्टर एक्ट) श्री गुणेन्द्र प्रकाश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पवन कुमार सिंह-प्रथम, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संजीव कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर, रायबरेली प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह चौहान, प्रथम सहायक अंजनी कुमार वाजपेयी, प्रवक्ता राजेश वर्मा, सुरेश बहादुर सिंह व अध्यापिका श्रीमती रंजना व पराविधिक स्वयंसेवक पूनम सिंह, किरन तिवारी, राजकमल, अजीत कुमार, राजेन्द्र कुमार सोनकर, अमिता गुप्ता, रुचिता यादव, सौरभ सिंह, नागेन्द्र कुमार, पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में प्रतिभागियों की संख्या 1340 रही। इसके अतिरिक्त विभिन्न जनपद स्तरीय विद्यालयों में भी एक स्वर एक संविधान कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक प्रस्तावना पाठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रतिभागियों की संख्या 17913 रही। दिनांक 26 नवंबर को एक स्वर एक संविधान कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम वह जनपद स्तरीय अन्य विद्यालयों में सामूहिक प्रस्तावना पाठन कार्यक्रम में कुल प्रतिभागियों की संख्या 19253 रही।
Views: 103


