फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
भाजपा संगठन को नई मजबूती: अभिजात मिश्रा बने प्रदेश महामंत्री, नेताओं ने दी बधाई

IMG 20260901 WA0745

पुरानी रंजिश में मारपीट के बाद घायल की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या के आरोप से संबंधित मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे बांस का मोटा डंडा, यूकेलिप्टस का डंडा और स्टील की पाइप भी बरामद की गई है।


|क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को ग्राम बेलहरी में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। घटना में जमाल अहमद पुत्र अकबर अली के सिर पर चोट आई थी। इस संबंध में मोहाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घायल जमाल अहमद का उपचार पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में कराया गया। स्वास्थ्य खराब होने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए लखनऊ स्थित हायर सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान 28/29 अगस्त 2026 की रात उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस की घेराबंदी में पकड़े गए आरोपी

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई। पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित आरोपी सड्डा तिराहे पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे हैं और नेपाल भागने की फिराक में हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बताए गए तीन कथित आलाकत्ल भी बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

जुबेर अहमद पुत्र रहमतुल्लाह

कय्यूम अहमद पुत्र मकसूद अली

इमरान अहमद पुत्र महबूब अहमद उर्फ महबूब

कमरुद्दीन उर्फ रियाज पुत्र महबूब उर्फ महबूब

महबूब उर्फ महबूब पुत्र मोहम्मद हनीफ उर्फ मंगर

सफीउल्लाह पुत्र सकूर

मोहम्मद आरिफ पुत्र सफीउल्लाह

हफीजुल्लाह उर्फ हाफू पुत्र सकूर

सभी आरोपी ग्राम बेलहरी, टोला छोटकी बेलहरी, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी बताए गए हैं।

बरामदगी

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से—

01 बांस का मोटा डंडा

01 यूकेलिप्टस का डंडा

01 स्टील की पाइप

बरामद की गई है।

COMMENT | पुरानी रंजिश से शुरू हुआ विवाद पहुंचा गंभीर अंजाम तक

एक मामूली विवाद से शुरू हुई मारपीट का मामला करीब दो महीने बाद बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। घायल की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की। खास बात यह है कि पुलिस के अनुसार कुछ आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे, जिन्हें सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई विवेचना और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

 

Views: 71

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।