फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
कांग्रेस की बैठक संपन्न

सिद्धार्थनगर 08 जुलाई। आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के संविधान, लोकतंत्र और जनहित की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं से त्रस्त है, जबकि सरकार जनहित के मुद्दों से पूरी तरह बेखबर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज़ बनकर अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज़ करे। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

 

बैठक में गंगेश्वर राय, डा• नादिर सलाम, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, दीपक यदुवंशी, सादिक अहमद, अकील अहमद मुन्नू, हृषीकेश मिश्रा, राजन श्रीवास्तव, अश्विनी सिंह सोलंकी, रियाज़ मनिहार, आसिफ़ रिज़्वी, डॉ प्रमोद कुमार, गालिब बिसेन, सुदामा प्रसाद, कपिलदेव यादव, परमहंस मिश्रा, विक्की रिज़्वी, अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश दूबे, मनोज श्रीवास्तव, पप्पू खान, होरी लाल श्रीवास्तव, संतोष चौधरी, ओमप्रकाश दूबे, जाकिर हुसैन, पवन पांडेय, अवध बिहारी, श्याम नारायन वैज्ञानिक, अखलाक अहमद, जुबैर खान, शौकत अली, रुखमीना साहनी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

क़ाज़ी सुहेल अहमद

जिला अध्यक्ष

जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर

Views: 40

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।