फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
ऊर्जा संबंधी स्थायी समिति की बैठक में सांसद जगदंबिका पाल ने की सहभागिता, पवन ऊर्जा क्षेत्र के विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

माननीय सांसद जगदंबिका पाल ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी (EPHA) के समिति कक्ष-1 में आयोजित ऊर्जा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) तथा राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान (NIWE) के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा “देश में पवन ऊर्जा क्षेत्र का मूल्यांकन” विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

प्रस्तुति के दौरान देश में पवन ऊर्जा की वर्तमान स्थिति, उत्पादन क्षमता, भावी विस्तार की संभावनाओं, नीतिगत सुधारों, तकनीकी नवाचारों, निवेश, अवसंरचना विकास तथा इस क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव एवं विचार भी प्रस्तुत किए।

माननीय सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पवन ऊर्जा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार, प्रभावी नीतियाँ तथा आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग देश के सतत एवं समावेशी विकास को नई गति प्रदान करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समिति की यह चर्चा एवं सुझाव पवन ऊर्जा क्षेत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

यह बैठक देश में स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी रही।

Views: 63

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।