सांसद ने किया वृक्षारोपण
सिद्धार्थनगर। 5 जून 2026/विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत पलिया टेकधर विकास खंड नौगढ़ में मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी श्रीमती नीला एम की उपस्थिति में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल को जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं डीएफओ द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि माननीय सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी का स्वागत करते हैं यह कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की आवाहन पर एवं केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज यह पहला कार्यक्रम वृक्षारोपण के रूप में मनाया जा रहा है एक पेड़ मां के नाम सभी को लगाना है। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी ने पूरे प्रदेश में आज एक साथ पांच करोड़ पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके क्रम में आज जनपद सिद्धार्थनगर में 623000 पौधे लगाए जा रहे हैं। पर्यावरण आज असंतुलित हो रहा है दुनिया का तापमान लगातार बढ़ रहा है पर्यावरण बचाने का एक उपाय वृक्षारोपण है। पूरे विश्व की आबादी का भारत में 17ः लोग रहते हैं पानी का स्तर नीचे जा रहा है पानी का स्तर रोकने के लिए भी पेड़ लगाने की आवश्यकता है पेड़ों की जड़े पानी को रोकते हैं जल संरक्षण करें। माननीय सांसद डुमरियागंज में आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग, जिलाधिकारी पूरे जिला प्रशासन को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दिया गया।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन नई माने सांसद एवं अन्य सभी लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस शुभकामनाएं दी। बच्चों द्वारा पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया है। गर्मी का समाधान वृक्षारोपण से ही किया जा सकता है। आज जनपद में 6.23 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। सभी स्कूलों में भी पौधों पर किया जाएगा किसानों के साथ वार्ता कर उन्हें वृक्ष दिया जा रहा है मनरेगा से किसानों को मदद मिलेगा जनपद के सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे इससे पर्यावरण में सुधार होगा। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल द्वारा सभी लोगो को पर्यावरण दिवस पर संकल्प दिलाया गया।
इसके पश्चात मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी श्रीमती नीला एम एवं अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों द्वारा पौधरोपड़ किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त पी डी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, डीसी एनआरएलएम देवनंदन दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, एसडीओ वन विभाग बीना तिवारी क्यों अपने संबंधित अधिकारी कर्मचारी स्काउट गाइड एवं स्कूल के बच्चे आदि उपस्थित थे।
Views: 88
सत्यपाल सिंह कौशिक को कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट लेखन का लंबा अनुभव है। वर्तमान में कौशिक जी FT NEWS DIGITAL में डिजिटल मीडिया सह- संपादक के पद पर कार्यरत हैं।
