फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया सुनवाई

सिद्धार्थनगर। आज दिनांक 18.07.2026 को जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया । जिसमें जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ उपस्थित रहें । तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । उक्त तहसील दिवस में राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण व तहसील सदर क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी मौजूद रहे । जनसुनवाई के उपरान्त एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से तहसील परिसर मे वृक्षा रोपण किया गया ।

Views: 84

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।