फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए सिद्धार्थनगर के महेश कुमार चयनित नवाचार, योग और खेल के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान; विद्यालय और जनपद का बढ़ाया गौरव

सिद्धार्थनगर। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित बर्डपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा के सहायक अध्यापक महेश कुमार का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। प्रदेश स्तर पर जारी 61 चयनित शिक्षकों की सूची में उनका नाम शामिल है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, क्षेत्र और जनपद में खुशी का माहौल है।

महेश कुमार की पहली नियुक्ति 4 फरवरी 2010 को जनपद संतकबीरनगर के प्राथमिक विद्यालय परसा चौबे में हुई थी। इसके बाद 16 सितंबर 2016 को उनका स्थानांतरण सिद्धार्थनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में सहायक अध्यापक पद पर हुआ। सेवा अवधि के दौरान उन्होंने विद्यालय स्तर से लेकर जनपद, मंडल और प्रदेश स्तर तक विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त किए हैं।

शिक्षक महेश कुमार शिक्षा के साथ-साथ योग और खेल गतिविधियों को भी विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। वे सैकड़ों गांवों में बच्चों के साथ योगाभ्यास और योग के प्रति जनजागरूकता का संदेश पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका मानना है कि योग के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की भावना विकसित होती है तथा बच्चों के माध्यम से समाज तक सकारात्मक संदेश अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

महेश कुमार ने अपनी अभिनव शिक्षण गतिविधियों और निरंतर प्रयासों से विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के साथ ही विद्यार्थियों को जनपद से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर उपलब्ध कराए हैं। योग और खेल के क्षेत्र में भी उन्होंने स्वयं तथा विद्यार्थियों को उच्च स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जिला स्काउट मास्टर के रूप में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की गई है। उन्होंने शिक्षा, योग, खेल और सामाजिक चेतना को एक-दूसरे से जोड़कर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में अनुकरणीय कार्य किया है।

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, बीईओ रामू प्रसाद, राधे रमण त्रिपाठी, योगेंद्र प्रसाद पांडेय, लालजी यादव, अभय श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र नाथ उपाध्याय, अर्चना वर्मा, सीमा द्विवेदी, मुस्तन शेरुल्लाह, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, रविंद्र सिंह गुर्जर, राजकुमार यादव, माहेश्वरी पाठक, अनिल पांडेय, केसरी नंदन, गुलाम हुसैन रिजवी, साधु शरण चौहान, बृजेश वर्मा, अनिल यादव, संतोष सिंहानिया, अकमल फारुकी, अजय बरनवाल, राजेंद्र प्रसाद, अवधेश भारती, रामविलास यादव, किशन जी वर्मा, चंद्रमणि त्रिपाठी, राम शंकर पांडेय, सुखबीर सिंह, सुग्रीम यादव सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Views: 39

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।