फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
बाणगंगा नदी में कूदने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शोहरतगढ़ क्षेत्र में मचा हड़कंप सिद्धार्थनगर।

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाल गंगा में एक व्यक्ति की नदी में कूदने से मौत होने की सूचना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शहाबुद्दीन उर्फ बुड़्ढे पुत्र स्वर्गीय नीरब मनिहार, उम्र करीब 45 वर्ष, के बाणगंगा नदी में कूदने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना फाटक के उत्तर दिशा की ओर हुई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही थाना शोहरतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाने के साथ आगे की कार्रवाई में जुट गई।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
स्थान: बाल गंगा, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
थाना: शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर

Views: 214

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।