फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
भारी बारिश के चलते सिद्धार्थनगर में 7 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद

सिद्धार्थनगर। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 7 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भारी बारिश के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 7 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का संचालन नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बीएसए ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

जिला प्रशासन के इस निर्णय से अभिभावकों और विद्यार्थियों को राहत मिली है। लगातार बारिश के बीच बच्चों को विद्यालय भेजने को लेकर अभिभावकों की चिंता भी कम हुई है।

शिक्षक राज्य पुरस्कार का लाइव प्रसारण हुआ अंबेडकर भवन में

सिद्धार्थनगर 05 सितम्बर 2026/शिक्षक दिवस के अवसर पर समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 81 शिक्षकों का सम्मान एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 तथा मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार-2025 का वितरण मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा योगीराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र, रामगढ़ताल गोरखपुर से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह के साथ अम्बेडकर सभागार में देखा गया।

मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा को बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या को बुके देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे। सभी शिक्षक सम्मान के योग्य है। सभी का एक गुरू होता है। मॉ, बा पके बाद गुरू ही जीवन का रास्ता दिखाता है जिससे सफल होकर हम लोग आज इस पद पर है। मा0 मुख्यमंत्री जी पूरे प्रदेश के लोगो के बारे में सोचते है। सभी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया है। आप लोग बच्चों को अच्छे से पढ़ाते है। सभी को पुनः शुभकामनाएं दिया।

जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या ने इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई दिया। बच्चों का भविष्य आप लोगो के हाथो में है। उनको अच्छी शिक्षा दे। बच्चों के सामाजिक स्तर को ऊॅचा करना आप लोगो का दायित्व है। मा0 प्रधानमंत्री जी का सपना 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। मा0 मुख्यमंत्री जी का संकल्प उ0प्र0 को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने का है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों में कायाकल्प योजना के अन्तर्गत कार्य कराये गये है। हाइटेक कम्प्यूटर, स्मार्ट क्लास संचालित किया जा रहा है। शिक्षामित्र एवं रसोईयों के मानदेय में वृद्धि किया गया है। शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया गया हैैै।

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोगो ने मा0 मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना। मा0 मुख्यमंत्री जी विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में आप लोग अच्छे से कार्य करें। इस जनपद में भी अच्छा कार्य हो रहा है। सभी को पुनः शिक्षक दिवस की बधाई दिया।

इस अवसर पर मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा 30 शिक्षको को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि रिंकू पाल, पीडी अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार एवं अन्य संबधित अधिकारी/कर्मचारी व अन्य संबधित उपस्थित थे।

नवनियुक्त भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का बांसी में हुआ स्वागत

बांसी। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र में राजेंद्र पांडेय को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बांसी के माधव प्रसाद त्रिपाठी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से राजेंद्र पांडेय का जोरदार अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य , समाज सेविका पूजा पाल सहित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कल से मिल रहे आपार स्नेह से मै अभिभूत इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, रामकुमार कुंवर, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, आशीष शुक्ला, विपिन सिंह, अजय उपाध्याय, बजरंगी वर्मा, पवन मिश्रा, रमेश मणि त्रिपाठी, उमेश शाहू,अमरनाथ सिंह, जयंती पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय, केशभान राय, शिवेंद्र द्विवेदी, जितेंद्र भट्ट, अमरेंद्र पाल, अर्चीष्मान मिश्रा, राजू पाल, प्रिंस पाल, नितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

मोहाना पुलिस ने 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद बास का मोटा डण्डा व 01 अदद यूकेलिप्टस का डण्डा व 01 अदद स्टील का पाईप बरामद ।*

दिनांक 26.06.2026 को ग्राम बेलहरी में दो पक्षों द्वारा पुरानी रंजिश की बात को मार-पीट करने लगे जिससे जमाल अहमद पुत्र अकबर अली को सर पर चोट लग गया। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मोहाना पर मु0अ0सं0 -99/2026 धारा- 191(2)/110/115(2)/352/351(3)BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना में घायल जमाल अहमद उपरोक्त इलज के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से दिनांक 18.07.2026 को डिस्चार्ज होकर घर आ गया था । पुनः घायल जमाल अहमद उपरोक्त के स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनो द्वारा करीब दो सप्ताह पहले जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर ले जाया गया था । जहाँ से दवा ईलाज हेतु हायर सेन्टर रेफर किया गया था। परिजनो द्वारा मजरूब जमाल अहमद उपरोक्त को डा0 राम मनोहर लोहिया हास्पिटल लखनऊ में दाखिल किया गया था । जहाँ पर दिनांक 28/29.08.2026 की रात्रि को डा0 राम मनोहर लोहिया हास्पिटल लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर अभियोग उपरोक्त में धारा 105/190/191(3) BNS की बढोत्तरी की गयी।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान (IPS) सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था गठित टीम द्वारा आज दिनांक 01.09.2026 को मुखबीर खास की सूचना मिली की मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण सड्डा तिराहे पर खड़ा होकर सवारी का इन्तजार कर रहे हैं और नेपाल भागने की फिराक में है उक्त सूचना पर गठित टीम द्वारा सड्डा तिराहे पर पहुंचकर 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

1.जुबेर अहमद पुत्र रहमतुल्लाह

2.क्यूम अहमद पुत्र मकसूद अली

3.इमरान अहमद पुत्र महबुद अहमद उर्फ महबूब

4.कमरूद्दीन उर्फ रियाज पुत्र महबूब उर्फ महबुद

5.महबुद उर्फ महबूब पुत्र मोहम्मद हनीफ उर्फ मगर

6.सफीउल्लाह पुत्र सकूर

7.मोहम्मद आरिफ पुत्र सफीउल्लाह

8.हफीजुल्लाह उर्फ हाफू पुत्र सकूर

निवासीगण बर्डपुर नम्बर 05 टोला छोटकी बेलहरी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

 

*आपराधिक इतिहास-*

अभियुक्त सफीउल्लाह s/o सकूर

मु0अ0सं0 C-47/2008 धारा -147, 323, 427, 452, 504,506 भा0द0वि0

 

*बरामदगी का विवरण-*

कब्जे से आलाकत्ल 01 अदद बास का मोटा डण्डा व 01 अदद यूकेलिप्टस का डण्डा व 01 अदद स्टील का पाईप बरामद ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1.जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

2.उ0नि0 जगतनरायन यादव चौकी प्रभारी शुद्दोधन थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर

3.उ0नि0 अवधेश कुमार, हे0का0 राजेश कुमार सिंह, हे0का0 कनिकलाल मल्ल, हे0का0 जयप्रकाश यादव, हे0का0 रामाज्ञा पासवान, का0 धनन्जय सिंह यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

जिलाधिकारी ने की उद्योग बंधु की समीक्षा

सिद्धार्थनगर 01 सितम्बर 2026/जिला स्तरीय उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिनका एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किये गये है उनसे सम्पर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान करायें तथा ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना, हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करायें। व्यापारियों का प्रकरण लम्बित न रहे। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो का संबधित विभाग को निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जपपद एक उत्पाद आदि के संबध में व्यापारियों की समस्याओ को सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सरस्वती विद्या मन्दिर नौगढ़ के पास वाटर एटीएम को ठीक कराने का मांग व्यापारियों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि व्यापारियों को जो भी समस्यायें है उनका निस्तारण कराये।

इस बैठक में उपरोक्त के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय कुमार दोहरे, उपायुक्त उद्योग, डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार, संबधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, व अन्य सम्बंधित अधिकारी तथा व्यापारियों आदि की उपस्थित रही।

SSB 43वीं वाहिनी में लहराया राष्ट्रीय ध्वज

सिद्धार्थनगर। दिनांक 15.08.2026 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय सहित समस्त सीमा चौकियों में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर श्री उज्जल दत्ता, कमांडेंट, 43वीं वाहिनी द्वारा सीमा चौकी बजहा में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया गया तत्पश्चात पुलिस स्टेशन कपिलवस्तु में भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की गई। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चो से संवाद कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं एवं स्थानीय पुलिस, नेपाल ए.पी.एफ की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा मिष्ठान वितरित किया गया।

वाहिनी मुख्यालय परिसर में श्री एल. आशाकुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, 43वीं वाहिनी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरांत महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित जवानों में मिष्ठान वितरित किया गया।

इसी क्रम में वाहिनी की समस्त सीमा चौकियों, प्रमुख आवागमन मार्गों एवं विद्यालयों में स्थानीय पुलिस, मानव सेवा संस्थान (एन.जी.ओ.), नेपाल ए.पी.एफ., स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

टूटी प्रतिमा की जगह फिर विराजे बजरंगबली, हर्रैया बाबू में विधि-विधान से हुई प्राण प्रतिष्ठा

धर्मसिंहवा/संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के ग्राम हर्रैया बाबू स्थित समय माता मंदिर परिसर में आज श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पिछले 2 अगस्त को अज्ञात लोगों द्वारा मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद ग्रामीणों में व्याप्त आक्रोश के बीच आज नई प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का नेतृत्व सिद्धार्थ सिविल बार एसोसिएशन, सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष व विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अखंड प्रताप सिंह और ग्राम प्रधान अरविंद सिंह ने किया। ग्रामीणों के सहयोग से हनुमान जी की नई प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। प्रतिमा पुनः स्थापित होने से ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

इस अवसर पर एडवोकेट अखंड प्रताप सिंह ने तीखे अंदाज में कहा, “आतताइयों, तोड़ो कितना तोड़ोगे? हिंदू धर्म रक्षक पुनः-पुनः बनाएंगे। सोमनाथ तोड़ा, हमने बनाया। राम मंदिर तोड़ा, हमने बनाया। काशी तोड़ी, हमने बनाया। मथुरा तोड़ी, हमने बनाया। अब हर्रैया बाबू समय माता मंदिर के हनुमान जी को तोड़ा गया, तो हिंदू धर्म रक्षकों ने फिर विधि-विधान से उनकी स्थापना कर दी।”

उन्होंने कहा कि आस्था और सनातन परंपरा को किसी भी प्रकार की बाधा से रोका नहीं जा सकता। “हम प्रशासन के दबाव में न पहले झुके हैं और न आगे झुकेंगे। हमारी आस्था अटूट है और जहां आवश्यकता होगी, समाज एकजुट होकर अपनी धार्मिक परंपराओं और आस्था की रक्षा करेगा।”धर्मसिंहवा

ग्रामीणों ने भी प्रतिमा तोड़े जाने की घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। नई प्रतिमा की स्थापना के बाद ग्रामीणों ने इसे आस्था की पुनर्स्थापना और एकजुटता का प्रतीक बताया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में NITI TARA पर क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर NITI TARA विषयक एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को डेटा आधारित योजना निर्माण, मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन प्रणाली से परिचित कराना तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाना था।

कार्यशाला में जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं विकासखंड खेसरहा के सभी खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री बी.एस. यादव ने NITI TARA टूलकिट की उपयोगिता, कार्यप्रणाली एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन EDCIL India के प्रतिनिधि श्री विकास कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने NITI TARA पोर्टल, डेटा प्रबंधन, निगरानी तंत्र तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने, विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, सटीक मूल्यांकन एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्री राजमणि वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री बी.एस. यादव, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह,खंड विकास अधिकारी खेसरहा श्री विजय सिंह, मुख्यमंत्री फेलो, विकासखंड खेसरहा, श्री दुर्गेश कुमार गुप्ता सहित जनपद एवं विकासखंड स्तर के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

43वीं वाहिनी, स.सी.बल द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों हेतु निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन*

*43वीं वाहिनी, स.सी.बल द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों हेतु निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन*

दिनांक 25.07.2026 को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा चिकित्सा अधिकारी डॉ राम विलास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ के सहयोग से एफ-समवाय, खूनवा के अंतर्गत आने वाले Vribrant Village मदरहना जनुबी में शिविर लगाकर निःशुल्क मानव चिकित्सा सेवा प्रदान किया गया I इस शिविर के माध्यम से सीमाई क्षेत्र के गाँव महला,महली, मदरहना जनूबी, एवं पड़रहवा गाँव के 55 पुरुष ,38 महिला और 18 बच्चों के साथ कुल -111 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया I साथ ही ग्रामीणों को मौसम को ध्यान रखते हुए स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया गया ।

उपरोक्त आयोजन के दौरान 43वीं वाहिनी स.सी.ब. सीमा चौकी खूनवा के समवाय प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह (सहायक कमान्डेंट) एवं सहायक उप निरीक्षक फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार, आरक्षी/सामान्य शिवशंकर उपाध्याय,और कार्मिको के साथ-साथ स्थानीय ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे I

सीडीओ ने किया वृक्षारोपण

सिद्धार्थनगर- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर के बांसी रेंज द्वारा विकासखंड जोगिया के प्राथमिक विद्यालय दोहनी परिसर में बलराम सिंह मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरिशंकरी पौधरोपित किया गया ।इस अवसर पर पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधे का संयुक्त रूप से रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने उक्त अवसर पर कहा कि हरिशंकरी भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक माना गया है। पीपल ,बरगद और पाकड़ का संयुक्त रोपण धार्मिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन ,जैव विविधता संरक्षण और आने वाली पीढियां के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया है। पौधों का संरक्षण कर ही अपने जीवन में हरियाली और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है ।उक्त अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारी, सामान्य जनमानस द्वारा भी पौधरोपित किए गए ।अधिकारियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन शिवकुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसी द्वारा किया गया। उक्त क्रम में जनपद के समस्त रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी गण के देखरेख में हरिशंकरी पौधरोपित कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया ।बांसी रेंज के गौरी पाठक व खोरिया रघुवीर सिंह ग्राम में प्रधान प्रतिनिधि नारायण स्वरूप पाठक, सलाउद्दीन सचिव ,राजदेव मिश्रा द्वारा हरिशंकरी पौध रोपित किए गए ।उक्त कार्यक्रम की सफलता पर

डी.एफ .ओ. नीला एम. व एस.डी.ओ. वीना तिवारी ने समस्त वन क्षेत्राधिकारियों की प्रशंसा की है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।