फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सूर्य चौहान की निर्मम हत्या के दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया

आज अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, सिद्धार्थनगर जिला इकाई द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को गाजियाबाद में हुई सूर्य चौहान की निर्मम हत्या के दोषियों एवं षड्यंत्रकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिए जाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर अपराध में संलिप्त सभी व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से श्री विशाल प्रताप सिंह जी (विभाग महामंत्री), श्री आशुतोष श्रीवास्तव जी (जिला महामंत्री), श्री ऋषभ सिंह जी, श्री दीपक पाल जी (प्रखंड मंत्री), विशाल प्रताप सिंह जी (अधिवक्ता),अभय तिवारी जी (अधिवक्ता) ,भानु प्रताप जी (अधिवक्ता) ,प्रियांशु गुप्ता जी (अधिवक्ता) ,अखिलेश शर्मा जी (अधिवक्ता) ,सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की तथा संगठन के संकल्प को मजबूत करने का कार्य किया।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाज में न्याय, सुरक्षा एवं कानून के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई तथा भविष्य में भी जनहित एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया।

सिद्धार्थनगर में जनगणना 2027 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, घर-घर सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जनपद में चल रही जनगणना 2027 की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। जिलाधिकारी ने मंगलवार को बर्डपुर क्षेत्र का दौरा कर मकान सूचीकरण और घर-घर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों और अधिकारियों से बातचीत कर सर्वे की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार या मकान का विवरण छूटना नहीं चाहिए, क्योंकि यह आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की आधारशिला होते हैं।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि डिजिटल माध्यम से हो रही इस जनगणना में डेटा एंट्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई ताकि सही जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।

जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक मकान सूचीकरण एवं हाउसिंग सर्वे का कार्य चल रहा है। प्रशासन ने इसके लिए बड़ी संख्या में प्रगणकों और सुपरवाइजरों की तैनाती की है।

सरकार की ओर से इस बार डिजिटल एप और ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जिससे लोग स्वयं भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

FT News | कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई

कलेक्ट्रेट में डीएम का सख्त निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई

FT News | सिद्धार्थनगर।
जनपद में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता एवं कार्यालयों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने सोमवार सुबह लगभग 10:20 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति तथा जनसुनवाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय से निरीक्षण की शुरुआत करते हुए राजस्व अभिलेखागार, आंग्ल अभिलेखागार, ज्यूडिशियल अभिलेखागार, आपदा कार्यालय, एलआरसी कक्ष, उपजिलाधिकारी न्यायिक कक्ष, प्रोबेशन कार्यालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, कोषागार, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय तथा आबकारी विभाग सहित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा पत्रावलियों एवं अभिलेखों का व्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से राजस्व अभिलेखागार में साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए गए।

एलआरसी विभाग को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कृषक दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए तथा सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में कई कर्मचारी एवं कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नायब तहसीलदार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी तथा ड्रग इंस्पेक्टर के कार्यालय में उपस्थित न रहने पर भी स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के निर्देशों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान नाजिर कलेक्ट्रेट पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।