फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
अयोध्या:—– *सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई के निधन पर जताया दुख*

अयोध्या:—–
*सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई के निधन पर जताया दुख*

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई जी एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की दादी श्रीमती सुभद्रा देवी के निधन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन विधायक अभय सिंह पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान गब्बर पूर्व विधायक जय शंकर पांडे पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव विशाल वर्मा लीलावती कुशवाहा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव जिला महासचिव बख्तियार खान मेयर पद के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्णा श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम पूर्व सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव छेदी सिंह रमाकांत यादव एजाज अहमद दान बहादुर सिंह राकेश यादव बाबूराम गौड राम अचल यादव डॉ अनुराग यादव राहुल सिंह शिव बरन यादव पप्पू पंकज पांडे छोटे लाल यादव श्री चंद यादव सरोज यादव अपर्णा जयसवाल हाजी असद अहमद जगन्नाथ यादव जसराज यादव दुर्गेश वर्मा विजय यादव मंजीत यादव मो इश्तियाक खान करन यादव आदि लोगों ने शोक प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि अपने चरणों में स्थान दे ।

अयोध्या:—- *भारत के हिंदुओं की सबसे बड़ी आवश्यकता आरती के समय मंदिर अवश्य जाएं – अजय सिन्हा दादा*

अयोध्या:—-
*भारत के हिंदुओं की सबसे बड़ी आवश्यकता आरती के समय मंदिर अवश्य जाएं – अजय सिन्हा दादा*

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

आज के दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि लोग मंदिर की ओर चले ऐसा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिन्हा ने अपने संदेश में कहते हुए बताया है कि वर्तमान में मंदिरों में आरती के वक्त हिंदू बहुत कम दिखते हैं इलेक्ट्रिक इंस्ट्रूमेंट के द्वारा आरती होती है यह हमारे लिए खतरे की घंटी है इसलिए सब आरती के समय मंदिर में आए एक दूसरे को मिले एक दूसरे को समझे अपने सुख-दुख आसपास की परिस्थिति की चर्चा करें एक दूसरे को सहयोग करें जिससे हिंदू एकता बढ़ेगी जब हम पूरे विश्व को समझने में लगे हैं आसपास के लोगों को ही ना जाने तो हम क्या समझेंगे देश के बड़े मंदिरों की आय सरकार ले लेती है ऐसा नहीं होना चाहिए मंदिरों की आय से आश्रम की समाजसेवा गुरुकुल चलते हैं मंदिरों की आय को लेकर आजादी के बाद सरकार का ध्यान चर्च और मस्जिद की ओर गया है सरकार ने ध्यान नहीं दिया इसलिए मंदिरों के द्वारा चल रहे गुरुकुल लुप्त हो गए अगर हम राष्ट्र का विकास चाहते हैं अगर हम संस्कृति को मजबूत करना चाहते हैं अगर हम अपने परिवार की सुखी और खुशहाल देखना चाहते हैं तो हमें मंदिर की ओर लौटना ही पड़ेगा और हमारे बच्चों को पंडित हो या साधु हो उनके पास भेजना पड़ेगा ताकि उनके बीच चर्चा हो बच्चों की शंका का निवारण हो सबकी जिज्ञासा का समाधान हो ज्यादा से ज्यादा समाज सत्संग से जुड़े धार्मिक आध्यात्मिक सामाजिक विषयों पर चर्चा करें किसी भी समय मंदिर में बैठकर दर्शनार्थी धार्मिक टीवी चैनल अवश्य देखें इस तरह के प्रयासों से हम हिंदू राष्ट्र की ओर तथा भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता की ओर अग्रसर हो सकेंगे ।

अयोध्या:——-*पत्रकार महा संगठन अयोध्या में कराएगा राष्ट्रीय सम्मेलन*
अयोध्या:——-*पत्रकार महा संगठन अयोध्या में कराएगा राष्ट्रीय सम्मेलन*
*बीकापुर तहसील के कार्यकारिणी गठित केके शुक्ला बने तहसील अध्यक्ष*
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन तहसील इकाई बीकापुर की बैठक बृहस्पतिवार को बीकापुर कस्बे में ग्राम न्यायालय के पास सभागार में संपन्न हुई। बैठक में तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा पत्रकार केके शुक्ला को संगठन का एक बार फिर तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी गई। तहसील की नई कार्यकारिणी में तहसील संयोजक एवं संरक्षक विनोद कुमार श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, महासचिव पुष्पेंद्र कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, तहसील सचिव राहुल दुबे, संयुक्त सचिव तरुण कुमार मिश्र एवं उमाकांत विश्वकर्मा जबकि कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला एवं संचालन विनोद कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मौजूद मुख्य अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि संगठन से जुड़े सदस्य संगठन की रीढ़ हैं। संगठन के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन से जुड़े सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित होने की बात कही। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में पत्रकारों द्वारा चौथे स्तंभ के रूप में सजग प्रहरी की भूमिका निभाई जा रही है। सरकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के संबंध में संवेदनशीलता पूर्वक पहल करनी चाहिए। और पत्रकारों को उनका अधिकार तथा सम्मान मिलना चाहिए। जिसके वह हकदार हैं। पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी चर्चा की गई। और उत्पीड़न से बचने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक में संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन कराने पर भी चर्चा की गई और तय किया गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की धर्म नगरी अयोध्या में जून महीने में राष्ट्रीय सम्मेलन कराया जाना चाहिए। राष्ट्रीय सम्मेलन कराए जाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। और संगठन से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के दौरान संगठन से जुड़े पत्रकारों को जिला अध्यक्ष बलराम तिवारी, और तहसील अध्यक्ष के के शुक्ला द्वारा संगठन का परिचय पत्र भी सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष केके शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि सहित बैठक में आए पत्रकारों को फूल मालाओं के साथ धार्मिक प्रतिमा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाठक, विनोद कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र तिवारी, पुष्पेंद्र मिश्रा अमित तिवारी सहित अन्य कई पत्रकारों द्वारा भी संबोधित किया गया। और संगठन को मजबूत बनाने की बात कहीं गई। इस मौके पर संगठन से जुड़े उमाकांत विश्वकर्मा, अरुण प्रताप सिंह, योगेंद्र नाथ उपाध्याय, सुभाष यादव तरुण मिश्रा मनोज तिवारी राहुल कुमार दुबे सहित संगठन से जुड़े अन्य पत्रकार मौजूद रहे।
अयोध्या:——– * राम की नगरी अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : जितिन प्रसाद*

अयोध्या:——–
* राम की नगरी अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : जितिन प्रसाद*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने अयोध्या में संचालित लोक निर्माण विभाग की विभिन्न विकास परियोजनाओं रामपथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ अयोध्या सुल्तानपुर मार्ग (एन0एच0 330) से एयरपोर्ट मार्ग, अयोध्या से अकबरपुर बसखारी मार्ग, एन0एच0 27 बाईपास से मोहबरा टेढ़ीबाजार मार्ग, मयाबाजार फोरलेन बाईपास, गोशाईगंज बाईपास, बिल्हरघाट बंधा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, पंचकोसी एवं चौदहकोसी मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण सम्बंधी कार्य, रेलवे ओवरब्रिजों की प्रगति सहित जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित मार्गो से सम्बंधित कार्यो आदि के प्रगति की सर्किट हाउस स्थित सभागार में सांसद अयोध्या लल्लू सिंह, विधायक डा. अमित सिंह चौहान, विधायक रामचन्द्र यादव, नवनिर्वाचित महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिलाधिकारी नितीश कुमार आदि की उपस्थिति में गहन समीक्षा की।
बैठक में लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम का विकास केन्द्र एवं राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति में और तेजी लाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को निर्देशित किया। उन्होंने समस्त कार्यो को अपेक्षित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के समस्त कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर रखकर पूर्ण करायें। कार्यो में किसी भी स्तर पर ढिलाई अथवा गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर तत्काल जिम्मेदारी तय करते हुये कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उन्होंने एक-एक करके समस्त परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की तथा उसमें आ रही बाधाओं के कारणों को जानकर उसका समाधान कराया जाय। उन्होंने रामपथ एवं भक्ति पथ पर कम से कम दो शिफ्टों में पर्याप्त मेनपावर लगाकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कार्य कराने हेतु ठेकेदार को निर्देशित किया साथ ही लोक निर्माण विभाग को रोजाना की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बारिश से पूर्व सीवर लाइन, वाटर पाइप लाइन, ड्रेन डक्ट आदि कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न पथों पर कार्य के दौरान आवागमन की व्यवस्था की सुदृढ़ रखने हेतु पीडब्लूडी व सम्बंधित ठेकेदार को निर्देशित किया। बैठक के उपरांत लोकनिर्माण मंत्री द्वारा सम्बंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न पथों एवं विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

अयोध्या/जाना बाजार *फरार हुए प्रेमी प्रेमिका ने मंदिर में सिंदूरदान कर रचाई शादी*

अयोध्या/जाना बाजार
*फरार हुए प्रेमी प्रेमिका ने मंदिर में सिंदूरदान कर रचाई शादी*
ब्यूरो मनोज तिवारी के साथ शेर बहादुर शेर की रिपोर्ट
प्रेमी के साथ घर से फरार हुई प्रेमिका ने मंदिर में सिंदूर दान करके एक दूसरे के गले में जयमाल डाल कर एक दूसरे के हो गए। इस मौके पर वर और कन्या पक्षों के दोनों ग्राम सभाओं के प्रधान तथा माता-पिता भी इस अवसर के गवाह बने ।मंदिर में शादी करने के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर शान से घर चला गया । जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
मामला थाना हैदरगंज क्षेत्र के सेमरी बल्लीपुर का है । गांव निवासी बृजलाल विश्वकर्मा ने अपनी पुत्री को महीनों पहले बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप थाना तारुन के चरावां निवासी अरुण कुमार मौर्या पुत्र ओमप्रकाश पर थाना हैदरगंज शिकायती पत्र देकर लगाया था। जिसकी खोजबीन करने में हैदरगंज पुलिस लगी हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका दोनों को पकड़ कर थाने ले आई। और दोनों के माता और पिता को थाने बुलवाया । दोनों पक्षों के परिजनों के थाने पर पहुंचने पर प्रेमी और प्रेमिका को सभी के सामने बुलवाया अपने अपने माता-पिता के सामने ही प्रेमी और प्रेमिका दोनों ने एक दूसरे से शादी करके साथ रहने की बात कही । बालिग होने की दशा में दोनों पक्षो के लोगों ने थाने के पीछे स्थित बाबा भुखालीदास मंदिर पर सिंदूरदान कराकर गले में जयमाला डालकर विवाह करा दिया। मौके पर एसआई राहुल पांडे, एसआई राकेश कुमार शर्मा , तथा कांस्टेबल विकेश भारती, कृष्ण कुमार यादव , राम नयन भारती , कुलदीप ,
दीवान अवधेश सहित थाने के करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने अपनी मौजूदगी में रस्मो रिवाज के साथ वर वधू का एक दूसरे के गले में माला पहनवाकर शादी करवा दिया । शादी करने के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों ने मंदिर पर माथा टेक कर बाबा से आशीर्वाद लेकर दूल्हा और दुल्हन हंसते हुए कार से घर के लिए चले गए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रोशन लाल जायसवाल ग्राम प्रधान रामचंद्र यादव , राम धीरज मौर्या , अमित कुमार , तथा मंदिर के पुजारी लव कुश पांडे सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे । इस संबंध में थानाध्यक्ष हैदरगंज मोहम्मद अरशद ने बताया कि बरामद किए गये प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग थे। थाने में लाने के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने की बात कही जिसके बाद दोनों पक्षों के माता-पिता को बुलाकर उनके सहमत होने के बाद दोनों की मंदिर पर शादी करवा दिया गया ।

अयोध्या:——-  * सपा विधायक अभय सिंह, को MP-MLA कोर्ट ने किया दोषमुक्त*
अयोध्या:——-
* सपा विधायक अभय सिंह, को MP-MLA कोर्ट ने किया दोषमुक्त*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
वर्ष 2010 के एक मुकदमे में आरोपित गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह व 6 अन्य आरोपियों को विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट अंबेडकरनगर द्वारा दोषमुक्त कर दिया गया। वादी मुकदमा विकास सिंह पुत्र सूर्य प्रताप सिंह पुत्र उर्फ भूटानी निवासी ग्राम देवगढ़ थाना महाराजगंज जनपद फैजाबाद द्वारा दिनांक 10.5. 2010 को अभय सिंह व 6 अन्य के खिलाफ धारा 147/ 149/ 504/506 व 307 आईपीसी तथा धारा 27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत थाना महाराजगंज में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप पत्र फैजाबाद न्यायालय में दाखिल हुआ था ।
कुछ दिन पूर्व उपरोक्त मुकदमा माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद (लखनऊ खंडपीठ) के आदेश पर फैजाबाद से अंबेडकर नगर के एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित किया गया था । जिसमें दोनों पक्षों की दलीले सुनने के उपरांत सभी आरोपों से विधायक अभय सिंह सहित सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया l वही मुकदमे की पैरवी अधिवक्ता आफाक हुसैन, अधिवक्ता गुलरेज़ हैदर जैदी एवं अधिवक्ता सौरभ मिश्रा फैजाबाद द्वारा किया गया।
अयोध्या :—– *हिन्दी दैनिक जनमोर्चा के संपादक बरिष्ट पत्रकार शीतला सिंह का निधन*
अयोध्या :—–
*हिन्दी दैनिक जनमोर्चा के संपादक बरिष्ट पत्रकार शीतला सिंह का निधन*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
 जनमोर्चा हिन्दी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक श्री शीतला सिंह 94 वर्ष का आज दोपहर लगभग 3ः30 बजे जिला चिकित्सालय में निधन हो गया। श्री सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज घर से ही चल रहा था। इनके निधन पर जनपद अयोध्या के कई पत्रकारों ने श्री शीतला सिंह को पत्रकारिता क्षेत्र का एक स्तम्भ बताया। श्री सिंह यश भारती पुरस्कार से सम्मानित भी हुये है तथा भारत प्रेस परिषद के सदस्य भी रहे है तथा आजीवन जनमोर्चा के सम्पादक रहे एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद को सुशोभित किया है। जिला सूचना कार्यालय में उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह ने श्री सिंह के निधन शोक संवेदना व्यक्त करते हुये अपनी श्रद्वांजलि अर्पित किया। कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्वासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी श्री मयंक तिवारी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार वर्मा, लेखाकार श्री अवधेश कुमार जायसवाल, प्रचार सहायक श्री ऋषि सैनी, कम्प्यूटर आपरेटर राजित राम वर्मा, सहायक राम जी मौर्य, अनुसेवक विजय यादव, निरंजन यादव आदि उपस्थित थे।
अयोध्या:———–  *प्रापर्टी डीलर को धमकी देकर पांच लाख रुपये के रंगदारी माँगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
अयोध्या:———–
*प्रापर्टी डीलर को धमकी देकर पांच लाख रुपये के रंगदारी माँगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या, श्री मुनिराज जी द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी रूदौली  श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष पटरंगा श्री ओमप्रकाश  के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 सुदर्शन प्रसाद आर्य , का0 अमरेश यादव का0 सौरव कुमार के थाना पटरंगा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 95/2023 धारा 386,506 भादवि0 मे वांछित चल रहे अभियुक्त अश्वनी कुमार यादव पुत्र रामसजीवन यादव को मुखविर की सूचना के आधार पर दिनांक 15.05.2023 को 21.30 बजे दुल्लापुर मोड़ निकट मवई चौराहा से पुलिस टीम द्वारा सफलता पूर्वक गिरफ्तार किया गया है । पंजीकृत अभियोग में उल्लेखित आरोपो के अनुसार अभियुक्त अश्वनी कुमार उपरोक्त के द्वारा वादी से ग्राम नेवरा एवं रानीमऊ में प्रापर्टी को लेकर साढे तीन लाख रुपये धमकी देकर वसूली की गयी थी एवं मवई चौराहे के निकट एक जमीन के सौदेबाजी को लेकर अभियुक्त के द्वारा धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी ।जिसमे अभियुक्त के द्वारा वादी मुकदमा को धमकी दिया कि पांच लाख रुपये रंगदारी के रुप मे नही दिये तो मवई चौराहे पर आग लगवाकर कानपुर बना दूंगा । उक्त घटना के सम्बन्ध मे वादी मुकदमा के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो से शिकायत की गयी जिसमे प्रथम दृष्टया जांचोपरान्त मामला सत्य पाये जाने पर अभियोग पंजीकृत किये जाने का निर्देश दिया गया था जिसके क्रम मे दिनांक 08.05.2023 को थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत होकर विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यो के आधार पर अभियुक्त अश्वनी कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगो एवं पीड़ित द्वारा बताया गया कि अभियुक्त अश्वनी कुमार लोगो को धमकाकर ब्लैकमेलिंग करके पैसे की मांग करता है तथा न देने वालो के विरुद्ध अधिकारियो के समक्ष झूठी शिकायते करता है तथा लोगो को उकसाकर अमादा फौजदारी करता है। अपने ऊँचे रसूख के बल पर लोगो से जबरन धन उगाही करके अपने मंहगे शौक पालता है और उसी के द्वारा अपना एक गैंग तैयार कर लोगो को ब्लैकमेल करता है व पुलिस प्रशासन के समक्ष शिकायत करने पर उनको जानमाल की धमकी देता है। अभियुक्त के विरुद्ध आरोपो के आधार पर साक्ष्य संकलित कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार  अभियुक्त का नाम व पता-
1.अश्वनी कुमार यादव पुत्र रामसजीवन यादव निवासी ग्राम नेवरा थाना मवई जनपद अयोध्या
बरामदगी का विवरण-
1- VIVO- IMEI-869329053456532
2. VIVO- IMEI – 867718057963630
3. एक अदद XUV नं0 – UP 41 BB 4300
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री ओमप्रकाश थानाध्यक्ष  थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
2.उ0नि0 श्री सुदर्शन प्रसाद आर्य थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
3. का0 अमरेश यादव थाना पटरंगा जनपद अयोध्या
4.का0 सौरव कुमार थाना पटरंगा जनपद अयोध्या।
अयोध्या:—— *समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने अपने नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों का पार्टी कार्यालय पर किया भव्य स्वागत*
अयोध्या:——
*समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने अपने नवनिर्वाचित नगर निगम के पार्षदों का पार्टी कार्यालय पर किया भव्य स्वागत*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
आज समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने अयोध्या नगर निगम में सपा के जीते हुए नवनिर्वाचित पार्षदों  का पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर भव्य स्वागत किया जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महासचिव हामिद जाफर  मीसम ने किया महानगर प्रवक्ता एडवोकेट राकेश यादव ने बताया स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव मौजूद रहे इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन,दादा जय शंकर पांडे मेयर प्रत्याशी डॉ आशीष पांडे दीपू ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों लक्ष्मण घाट से  प्रिया शुक्ला, अश्वनी पुरम -जगत नारायण यादव, हनुमंत नगर -मोहम्मद राशिद सलीम घोसी, सुभाष चंद्र बोस – अर्जुन यादव सोमू, साकेत नगर – कौसर पत्नी मंसूर अहमद, कौशलपुरी- धर्मवीर, अशफाक उल्ला खा- अखिलेश पांडे, परमहंस रामचंद्र दास- कृष्ण गोपाल यादव, चौधरी चरण सिंह – मुकेश कुमार कोरी , पुरुषोत्तम नगर – श्रीमती ज्ञानमती, बड़ी देवकाली – सर्वजीत यादव, लक्ष्मी सागर नगर – वकार अहमद, चंद्रशेखर नगर – विशाल पाल, अग्रसेन नगर- श्रीमती शाहनूर बानू, राम मनोहर लोहिया – राम भवन यादव, सरदार पटेल- श्रीमती इंदिरा वती यादव,दशरथ कुंडश्रीमती ज्ञानमती यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभकामना देते हैं कहां सभी पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों मे  अपने वार्ड वासियों से मिलकर उनका धन्यवाद करते हुए  किए गए वादों को पूरा करने का काम करें जिससे अयोधया का पूर्ण रूप से विकास हो सके जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए उनको जनहित के मुद्दे को उठाने के लिए कहा इस मौके पर डॉ आशीष पांडे दीपू ने सभी को बधाई देते हुए कहा  हम  जनता के बीच में जाएंगे और आप लोगों के साथ उनकी समस्याओं और नगर निगम के विकास के लिए जो भी कार्य होगा उसे आप लोगों के साथ मिलकर करने का प्रयास करेंगे महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने स्वागत समारोह में आए हुए सभी पार्षदों को धन्यवाद देते हुए जनता के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने एवं नगर निगम को सुंदर  स्वच्छ और अयोध्या को विकास पर ले जाने का काम करें  स्वागत समारोह में  जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, रामअचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, बलराम मौर्या, बब्बन प्रधान, महिला महानगर अध्यक्ष सरोज यादव , महासचिव  अपर्णा जयसवाल, पंकज पांडे,, सूर्यभान यादव, मंजीत यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, शाहबाज लकी, इश्तियाक खान, आदि ने  सभी  जीते हुए  नवनिर्वाचित पार्षदों का मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें  बधाई और शुभकामनाएं दी।
अयोध्या:—– *निकाय चुनाव के बाद दर्जनों कांग्रेसी हुए पार्टी से जुदा*

अयोध्या:—–
*निकाय चुनाव के बाद दर्जनों कांग्रेसी हुए पार्टी से जुदा*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ पूर्व पीसीसी सदस्य व जिला प्रवक्ता,जिला सचिव मोहम्मद अहमद टीटू, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग नंद कुमार जिला सचिव कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जफर हसन बब्लू,अग्रसेन वार्ड से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं श्रीमती शबीना बानी,इमरान अहमद,महानगर कांग्रेस कमेटी के महात्मा गांधी वार्ड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद,अग्रसेन वार्ड अध्यक्ष मुन्ने बाबू खान ने पार्टी के पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इन नेताओं ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस निश्चित रूप से सर्वधर्म समभाव,एकता,प्यार और देश को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए कटिबद्ध पार्टी है श्रीमती सोनिया गांधी,राहुल गांधी ,श्रीमती प्रियंका गांधी की मेहनत को बारंबार प्रणाम करता हूं जो हर कठिन से कठिन मोर्चे पर डट कर पूरी ताकत से सामना करते चले आ रहे हैं लेकिन अयोध्या कांग्रेस के पदाधिकारी दिशा विहीन हो गए हैं। जिसके चलते कर्मठ,ईमानदार,संघर्ष करने वाले नेताओं को पद एवं सम्मान नहीं मिल पा रहा है। पार्टी से गद्दारी करने वाले एवं चाटुकारिता करने वालों को पद व सम्मान बांटा जा रहा है मिलता है। बताते चलें जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शरीफ पूर्व में विगत कई वर्षों से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रहे हैं इन्होंने शहर युवा कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष, शहर युवक कांग्रेस मीडिया प्रभारी,शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव,शहर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता महानगर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जिला,कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सहित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं इनके जाने से निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।