फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
बेसिक मंडल स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में गोरखपुर का दबदबा, बालक-बालिका दोनों वर्गों में स्वर्ण

गोरखपुर। कुशीनगर में आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता की बास्केटबॉल स्पर्धा में गोरखपुर जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। बालक और बालिका, दोनों वर्गों में गोरखपुर की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस दोहरी सफलता से जनपद के खेल जगत में खुशी की लहर है।

प्रतियोगिता में गोरखपुर की दोनों टीमों ने खेल प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत और बेहतरीन टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। इस सफलता को खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और बेसिक शिक्षा विभाग की खेल गतिविधियों का परिणाम माना जा रहा है।

टीम के कोच देवेंद्र लाल, सुमन और प्रेमलता ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। उनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने मैदान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि पर सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) संगीता सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज सिंह, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल, जिला व्यायाम शिक्षिका रीना सिंह, व्यायाम शिक्षक श्रवण यादव, नगर व्यायाम शिक्षक अकरम परवेज सहित अन्य अधिकारियों और खेल शिक्षकों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी।

अधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। गोरखपुर की यह उपलब्धि अन्य बच्चों को भी खेलों में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

Views: 80

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।