फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*समाधान समारोह विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु किया गया प्रचार-प्रसार*

 

न्याय को सरल, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आमजन तक पहुँचाने तथा आपसी सहमति एवं समझौते के माध्यम से विवादों का शांतिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मा मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में समाधान समारोह 2026′ के अतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में विशेष लोक अदालत अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा आगामी समाधान समारोह- 2026(विशेष लोक अदालत) को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गयी है। श्री अमित पाल सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विभिन्न स्तरों पर अभियान चलाया जा रहा है।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली श्रीमती अनिशा के द्वारा बताया गया कि विशेष लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस व पराविधिक स्वयं सेवकों के सहयोग से नोटिस तामील कराई जा रही है। साथ ही प्री-सिंटिग आयोजित कर पक्षकारों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पराविधिक स्वयं सेवकों को पक्षकारों से सम्पर्क कर उन्हें विशेष लोक अदालत में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये गये है। विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए न्यायालय व तहसील परिसरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर बैनर, पोस्टर और पैम्फलेट लगाए जा रहे है। इसके आलावा सोशल मीडिया, स्थानीय समाचार पत्रों, विधिक जागरुकता शिविरों, लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से आयोजित जागरुकता शिविरों के माध्यम से और पराविधिक स्वयं सेवकों के माध्यम से भी लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनिशा ने जनपद के वादकारियों से अपील की है कि वे समाधान समारोह-2026 का लाभ उठाकर आपसी सहमति से अपने मामलों का त्वरित, सरल और निःशुल्क निस्तारण कराएं, जिससे समय, धन और श्रम की बचत हो सके। अधिक जानकारी एवं सहायता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

**अमेठी में किडनी स्टोन जागरूकता कार्यशाला में एम्स रायबरेली के यूरोलॉजी विभाग ने बिखेरी जागरूकता की अलख**

 

रायबरेली एम्स रायबरेली का यूरोलॉजी विभाग लगातार जनस्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में विभाग ने अमेठी में आयोजित किडनी स्टोन जागरूकता कार्यशाला में महत्वपूर्ण सहभागिता करते हुए लोगों को किडनी संबंधी रोगों की रोकथाम एवं उपचार के प्रति जागरूक किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, अमेठी एवं स्वायत्तशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिलोई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित **”किडनी स्टोन : कारण, बचाव एवं उपचार”** विषयक कार्यशाला में एम्स रायबरेली के यूरोलॉजी विभाग के **एसोसिएट प्रोफेसर एवं यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार मिश्रा** को मुख्य वक्ता (की-नोट स्पीकर) के रूप में आमंत्रित किया गया। अपने व्याख्यान में उन्होंने किडनी स्टोन के बढ़ते मामलों, इसके कारणों, लक्षणों, जोखिम कारकों, बचाव के उपायों तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, संतुलित आहार अपनाना तथा समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना किडनी स्टोन की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है। **उन्होंने युवाओं में तेजी से बढ़ रही मेटाबॉलिक सिंड्रोम (Metabolic Syndrome) की समस्या पर भी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यही कारण किडनी स्टोन के मामलों में लगभग 10 प्रतिशत तक वृद्धि के लिए उत्तरदायी माना जा रहा है।** उन्होंने लोगों से मूत्र संबंधी लक्षणों की अनदेखी न करने तथा समय रहते उपचार कराने की अपील की।

कार्यशाला का प्रमुख आकर्षण एम्स रायबरेली के यूरोलॉजी विभाग के नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रस्तुत तीन प्रभावशाली जागरूकता नाटक (स्किट) रहे। इन प्रस्तुतियों में **किडनी स्टोन से बचाव**, **मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) की रोकथाम** तथा **कैथेटर की उचित देखभाल** जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा पर आधारित इन प्रस्तुतियों को उपस्थित मरीजों, विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मरीजों, मेडिकल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। विशेषज्ञों के साथ संवाद के दौरान प्रतिभागियों ने किडनी एवं मूत्र रोगों से संबंधित अनेक जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

एम्स रायबरेली की कार्यकारी निदेशक **प्रो. (डॉ.) अमिता जैन** के सतत मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से संस्थान के चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ नियमित रूप से ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। वहीं **उप निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह** के प्रशासनिक सहयोग एवं निरंतर प्रोत्साहन से संस्थान की सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनहितकारी गतिविधियों को लगातार नई गति मिल रही है।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किडनी एवं मूत्र संबंधी रोगों की समय रहते पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देना है। कार्यशाला का लाभ बड़ी संख्या में मरीजों, विद्यार्थियों एवं आमजन ने उठाया तथा इसे जनस्वास्थ्य की दिशा में एक सार्थक पहल बताया।

*बाबा लक्खी सराय बंजारा ने किया लोककल्याण-सपा*

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बाबा लक्खी सराय बंजारा की जयंती पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट रायबरेली में जिला अध्यक्ष इं वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर मनायी गयी।कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा लखीसराय बंजारा एक महान योद्धा,समाजसुधारक एवं अदम्य साहसी,समाजसेवी व व्यापारी थे उन्होंने लोककल्याण के लिए दिल्ली में अनेकों गाँवों की स्थापना किया जिनमें रायसीना,बारहखंभा,नरेला एवं मालचा शामिल हैं वह लाल क़िले के निर्माण के मुख्य ठेकेदार थे।बाबा लक्खी सराय ने देश के विभिन्न हिस्सों में कुओं,सरायों व तालाबों का निर्माण करवाया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,हसीन अहमद,राजेश मौर्य,महासचिव मो.अरशद खान,वरिष्ठ नेता मो.सलीम,जिला सचिव सुरजीत सिंह,राजेंद्र सरोज,नरेंद्र मटीहा,एमआई जावेद,अजय यादव,अरविन्द संजय,दारा सिंह यादव,अभिषेक यादव,देवता दीन यादव आदि अनेकों लोगों ने बाबा लक्खी सराय के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गयी।

नौतनवा में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, SDM-CO ने दी आखिरी चेतावनी

लाउडस्पीकर से किया ऐलान, समय रहते कब्जा नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजर और प्रशासनिक कार्रवाई

IMG 20260704 WA0629

FT NEWS DIGITAL | विशेष रिपोर्ट

महराजगंज। नौतनवा कस्बे में सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को एसडीएम और क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय के भीतर स्वयं अपने अस्थायी या अवैध अतिक्रमण हटा लें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि समयसीमा समाप्त होने के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगाए गए ठेले, दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण तथा सार्वजनिक मार्गों पर बने अवरोधों का जायजा लिया गया। पूरे अभियान में पुलिस बल मुस्तैद रहा और लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

प्रशासन का कहना है कि सड़क और फुटपाथ आम जनता की सुविधा के लिए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ध्यान दें: यह समाचार प्रशासन द्वारा मौके पर की गई कार्रवाई और अधिकारियों की सार्वजनिक घोषणा के आधार पर तैयार किया गया है। आगे की किसी भी कार्रवाई का अंतिम निर्णय संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुसार होगा।

 

भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना जारी, पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग

IMG 20260703 WA0870

महराजगंज: ग्राम सभा तेंदुअहिया में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसान पंचायत में किसानों ने पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने, कथित भू-माफियाओं के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई तथा विवादित भूमि की जांच की मांग उठाई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले ग्राम सभा तेंदुअहिया में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। शुक्रवार को आयोजित किसान पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत की अध्यक्षता भाकियू के जिलाध्यक्ष रामअशीष ने की।

किसानों ने प्रशासन से मांग की कि पट्टे की भूमि पर वैध कब्जा दिलाया जाए, भूमि संबंधी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिन लोगों पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके संबंध में विधि के अनुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही जोत सीमा से अधिक भूमि की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और विवादित भूमि के संबंध में कानूनी प्रक्रिया अपनाने की भी मांग की गई।

धरने में संगठन के मंडल एवं तहसील स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिला किसानों और ग्रामीणों ने भी आंदोलन का समर्थन किया।

भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों पर प्रशासन की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

नोट: भूमि विवाद एवं अन्य आरोप किसानों और संगठन की ओर से उठाई गई मांगों एवं कथनों पर आधारित हैं। इनकी पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा की जाएगी।

 

महापौर व पार्षद ने वार्ड 99 में विकास कार्यों का किया शुभारंभ

आरसीसी नालियां, सड़क, इंटरलॉकिंग व जल निकासी व्यवस्था होगी मजबूत

गाजियाबाद। वार्ड संख्या 99 के वैभव खंड क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विकास कार्यों का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल एवं वार्ड पार्षद प्रीति जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद कार्यों की शुरुआत की गई।

इन विकास कार्यों के तहत एसपीएस रेजिडेंसी, एचआरसी, कृष्णा अपरा गार्डन, कृष्णा अपरा सैफायर तथा तिकोना पार्क के आसपास आरसीसी नालियों का निर्माण, सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने, जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास कराया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद प्रीति जैन ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोगों को शीघ्र बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्रतिबद्धता है।

IMG 20260703 WA0687

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जलभराव, खराब सड़क और आवागमन जैसी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रायबरेली महर्षि कश्यप समाज कल्याण समिति रायबरेली की ओर से मां मढी देवी धाम मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

रायबरेली महर्षि कश्यप समाज कल्याण समिति रायबरेली की ओर से मां मढी देवी धाम मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने बताया की मां मढी देवी मंदिर में समिति द्वारा विगत 25 वर्षो से लगातार पूजा हवन व भंडारे का आयोजन किया जाता है। समिति के सचिव समरजीत कश्यप ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में जनजागृति होती है तथा यह पूजा हवन देश पृदेश की खुशहाली व किसानों के लिए अच्छी वर्षा को लेकर की जाती है इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी गनेश कश्यप हीरालालनिषाद चन्द्र प्रकाश कश्यप गौतम कश्यप राजेन्द्र कश्यप महेश कश्यप कुलदीप बुधीलाल कश्यप रामनरेश कश्यप मुकेश रस्तोगी ओपी यादव ए पी तिवारी सहित हजारों की संख्या में भक्त गणों ने सहभाग लिया

आकाशी बिजली गिरने से दो मासूम की दर्दनाक मौत.. हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया सरकार से मांग करेंगे पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मिले

 

 

रायबरेली बीते दिनों खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक परिवार पर अचानक ही आपदा टूट पड़ी अर्थात उनके दो मासूम बच्चे जिनकी आयु 5 साल ओर 7 शाल जो कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरचंदपुर विधानसभा के विधायक राहुल लोधी मौके पर पहुंचे परिवार कि इस दुख घड़ी में शामिल होकर सांत्वना दिया।वहीं आज विधायक राहुल लोधी रायबरेली के PM हाउस पहुंच के पूरे परिवार से मिलकर हर संभव मदद दिलाने की बात कही।आपको बताते चलें विधायक राहुल लोधी ने सरकार से मांग करता हूं 20 लाख रुपए दिया जाए एक मकान दिया जाए और जो भी सरकारी योजना है परिवार को मुहैया कराई जाए।राहुल लोधी ने इशारों ही इशारों में मौजूदा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम स्तर पर है।लगातार पेपर लीक हो रहे हैं।UP TET का पेपर अगर संपन्न होता है तो यह बच्चों के लिए बड़ी कामयाबी होगी।राम मंदिर घोटाले पर भी विधायक राहुल लोधी ने सरकार को जमकर घेरा तमाम घोटाले हो रहे हैं।लेकिन सरकार अभी भी नहीं जाग रही है।बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम स्तर पर है।वही अखिलेश यादव गायक बयान सोशल मीडिया में आया था कि इस बार यूपी 2027 का चुनाव आखिरी चुनाव होगा उस पर विधायक राहुल लोधी ने कहा बिल्कुल यह आखिरी चुनाव होगा क्योंकि क्योंकि इस सरकार में गुंडे माफिया ही मंत्री बन रहे हैं बाकी गरीब की कोई सुनवाई नहीं हो रही है और आदरणीय जननायक अखिलेश यादव जी ने सही कहा इस बार यूपी 2027 का आखिरी चुनाव होगा।

लखनऊ में उमड़ा जनसैलाब, जन स्वाभिमान दिवस पर अपना दल (एस) ने दिखाई ताकत

डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जुटे हजारों कार्यकर्ता, अनिल चौधरी के नेतृत्व में शोहरतगढ़ से भी पहुंचा बड़ा काफिला

लखनऊ/शोहरतगढ़।

अपना दल (एस) के संस्थापक, किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचित समाज के मसीहा डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर 2 जुलाई को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (गोमती नगर) में ‘जन स्वाभिमान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक शामिल हुए। पूरे आयोजन में उत्साह, जोश और संगठन की मजबूती स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ से प्रदेश सचिव (शिक्षा प्रकोष्ठ) अनिल चौधरी के नेतृत्व में लगभग 700 से 800 कार्यकर्ताओं का विशाल जत्था सुबह रवाना होकर लखनऊ पहुंचा। कार्यकर्ता कार, बस, जीप समेत विभिन्न वाहनों से ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों, सामाजिक न्याय, किसान हित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

शोहरतगढ़ से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में अशोक चौधरी, आशीष चौधरी, राजेश वर्मा, राम लुटावन वाल्मीकि, रोशन लाल चौहान, अनवर अली, देवेंद्र यादव, मुन्नू मौर्य, अमित मौर्य, हनुमान प्रसाद, संतोष कुमार, कौशलेंद्र त्रिपाठी, अखिलेश त्रिपाठी, इश्तियाक खान तथा शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।

प्रदेश सचिव अनिल चौधरी ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष और विचार आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि जन स्वाभिमान दिवस केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सम्मान के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है।

IMG 20260702 WA1402

कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा डॉ. सोनेलाल पटेल के अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। लखनऊ में आयोजित इस विशाल शक्ति प्रदर्शन को अपना दल (एस) के संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं के उत्साह का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

IMG 20260702 WA1401

संक्षेप में:

कार्यक्रम: जन स्वाभिमान दिवस (डॉ. सोनेलाल पटेल जयंती)

स्थान: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ

तिथि: 2 जुलाई

नेतृत्व: प्रदेश सचिव (शिक्षा प्रकोष्ठ) अनिल चौधरी

शोहरतगढ़ से सहभागिता: लगभग 700–800 कार्यकर्ता

IMG 20260702 WA1384

मुख्य आकर्षण: ढोल-नगाड़ों, नारों और उत्साह के साथ विशाल जनसैलाब की मौजूदगी।

अयोध्या हाईवे पर मौत का तांडव: ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत

अयोध्या हाईवे पर दर्दनाक हादसा, सिद्धार्थनगर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


स्थान: मुबारकगंज, रौनाही थाना क्षेत्र, अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्गवाहन: स्कॉर्पियो SUV एवं ट्रकमृतक: 3घायल: 4 (गंभीर)कार्रवाई: पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, मामले की जांच शुरू।


अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने सिद्धार्थनगर और गोंडा के दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

मुख्य समाचार

पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। हादसा अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया है कि तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

हादसे में सिद्धार्थनगर निवासी दुर्गेश गुप्ता सहित तीन लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सारांश

अयोध्या हाईवे पर हुआ यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरे की गंभीर याद दिलाता है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन ने घायलों के बेहतर उपचार और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।