फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सदर विधायक माननीय अदिति सिंह जी द्वारा डूडा विभाग के अंतर्गत 67.55 लाख रुपये की लागत से तुलसी नगर फेस-2 में बनने वाली इण्टरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया

 

रायबरेली सदर विधायक माननीय अदिति सिंह जी द्वारा डूडा विभाग के अंतर्गत 67.55 लाख रुपये की लागत से तुलसी नगर फेस-2 में बनने वाली इण्टरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

 

भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ होने पर विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

Views: 363

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।