गुरु-शिष्य परंपरा और संस्कारों से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण : अरविंद श्रीवास्तव राइजिंग चाइल्ड स्कूल में भव्यता से संपन्न हुआ गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम
रायबरेली। प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम भव्यता एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विद्यालय प्रबंधक एवं भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा और संस्कारों के माध्यम से ही सशक्त एवं संस्कारित राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों खुशी वर्मा, वंश यादव एवं आराध्या मिश्रा को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षिका शिफा कायनात को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
Friends Times | FTNews
Views: 67

