फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
18 साल बाद रायबरेली में लगेगा सर्कस, 5 अक्टूबर से होगा शुभारंभ*

 

रायबरेली। शहरवासियों के लिए मनोरंजन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। करीब 18 साल के लंबे अंतराल के बाद रायबरेली में एक बार फिर सर्कस का आयोजन होने जा रहा है। सर्कस का शुभारंभ 5 अक्टूबर से किया जाएगा।
मीडिया से रूबरू होते हुए सर्कस के मैनेजर आजाद खान ने बताया कि सर्कस में दर्शकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और रोमांचक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। लंबे समय बाद शहर में सर्कस लगने को लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
तीन श्रेणियों में उपलब्ध होंगे टिकट सर्कस देखने के लिए दर्शकों को तीन श्रेणियों में टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे—
प्रथम श्रेणी — ₹200
द्वितीय श्रेणी — ₹150
तृतीय श्रेणी — ₹100
🕐 तीन पालियों में होंगे शो
दर्शकों की सुविधा के लिए सर्कस के शो तीन पालियों में आयोजित किए जाएंगे।पहला शो: दोपहर 1:00 बजे दूसरा शो: शाम 4:00 बजे तीसरा शो: शाम 7:30 बजे सदर विधायक अदिति सिंह करेंगी उद्घाटन सर्कस का उद्घाटन रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह द्वारा किया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि 18 साल बाद शहर में शुरू हो रहे इस सर्कस को दर्शकों का अच्छा समर्थन मिलेगा।
सर्कस प्रबंधन ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है। लंबे समय बाद रायबरेली में सर्कस के आयोजन की खबर से खासकर बच्चों और परिवारों में उत्सुकता बढ़ गई है।

Views: 93

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।