रायबरेली में सपा की पीडीए महापंचायत संपन्न, पूनम सिंह के आयोजन में जुटे सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल
रायबरेली। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में शहर क्षेत्र के जहानाबाद स्थित एशिया लॉन में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे। महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
रायबरेली सदर सीट से कई बार विधायक रहे स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बहन पूनम सिंह के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम था, जिसका उन्होंने कार्यक्रम संयोजक के रूप में आयोजन किया। पूनम सिंह की सक्रियता के बीच आयोजित इस पीडीए महापंचायत को जिले की राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
महापंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुस्लिम के मुद्दों पर राजनीति करती है। उन्होंने सरकारी विभागों को उद्योगपतियों को सौंपे जाने का भी आरोप लगाया। सिद्दीकी ने कहा कि दलितों और ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है तथा सरकार के खिलाफ अधिक बोलने वालों पर बुलडोजर चलाया जा सकता है।
उन्होंने संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, “जब तक संविधान है, तब तक हम लोग हैं।” समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर कांग्रेस सहित अन्य दलों के साथ गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निर्णय करेगा। सीट शेयरिंग को लेकर भी समय आने पर फैसला होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना होना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक पूनम सिंह ने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के गठन में पीडीए की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
महापंचायत के बाद मुख्य अतिथि माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने पूनम सिंह के आवास पर पहुंचकर भोजन किया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव सहित संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम में माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी – मुख्य अतिथि, इं. वीरेंद्र यादव – जिला अध्यक्ष, अरशद खान – जिला महासचिव एवं कार्यक्रम संचालक, पूनम सिंह – कार्यक्रम संयोजक, शशिकान्त शर्मा – प्रदेश सचिव, गुलशेर खान, सैयद सिद्दीकी, ओ.पी. यादव, डी.पी. पाल, अखिलेश माही – पूर्व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड, राहुल निर्मल बागी – प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड, फहीम अहमद – जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, शुभम लोहिया – जिला अध्यक्ष छात्र सभा, डॉ. आई जावेद – जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, शुभम पाल – जिला अध्यक्ष युवजन सभा, अजय यादव – जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, योगेश्वर उर्फ कल्लू चौधरी – विधानसभा अध्यक्ष सदर, अज्जू खान – नगर अध्यक्ष, मो. अकील अहमद – प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी, ब्रजेंद्र चौधरी – बछरावां विधानसभा अध्यक्ष, पुतन सिंह यादव – विधानसभा अध्यक्ष सलोन, राकेश यादव – हरचन्दपुर विधानसभा अध्यक्ष, जगदेव – विधानसभा अध्यक्ष ऊंचाहार, सईद सिद्दीकी एडवोकेट, मुमताज अली – वरिष्ठ समाजवादी नेता, मोहम्मद अकील अहमद – प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी तथा तौसीफ सिद्दीकी – पूर्व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Views: 119

