फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन उत्सव संपन्न हुआ। धार्मिक संस्कारों के साथ सामाजिक समरसता का दिया संदेश

 

 

रायबरेली , नवरात्र  के पावन अवसर पर सेवा भारती द्वारा अलंकृता उत्सव लॉन में शोषित, वंचित एवं उपेक्षित परिवारों की कन्याओं के पूजन उत्सव का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद जी, प्रचारक एवं सह सेवा प्रमुख, अवध प्रांत उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में बहरना, बालापुर, बंदीपुर, सोनिया नगर, गांधी नगर, कल्लू का पुरवा एवं अहियापुर की सेवा बस्तियों से आई बालिकाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मान एवं स्नेह प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर गया प्रसाद जी, विभाग सेवा प्रमुख, ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति आत्मीयता, सम्मान और सेवा का भाव रखना आवश्यक है। कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बालिकाओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। समाज के वंचित एवं उपेक्षित वर्गों तक पहुंचकर उन्हें अपनत्व का अनुभव कराना हम सभी का दायित्व है।

 

आयोजन का उद्देश्य धार्मिक संस्कारों के साथ समाज में सामाजिक समरसता, समानता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज के प्रत्येक वर्ग की बालिकाएं सम्मान, स्नेह और बेहतर अवसरों की अधिकारी हैं।

 

कन्या पूजन उत्सव ने धार्मिक आस्था को सामाजिक दायित्व से जोड़ते हुए समाज में आत्मीयता, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। सेवा भारती द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक अमित राजावत साधना शर्मा अंजली शुक्ला साधना शुक्ला नीरज गुप्ता सुशील गुप्ता ममता गुप्तासुरेश गुप्ता शेखर शुक्ला लाल बहादुर राधिका सारणी सहयोग रहा

Views: 90

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।