फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
_*डीएम की अध्यक्षता में जनपद में विद्युत आपूर्ति व स्मार्ट मीटर शिकायतों के निराकरण हेतु बैठक सम्पन्न*_

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने एवं स्मार्ट मीटर से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों के प्रभावी निराकरण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विद्युत कटौती न की जाए,साथ ही, स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली के बारे में व्यापक रूप से जागरूक किया जाए तथा बिलिंग से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के बैलेस पॉजिटिव रखने पर बिजली दरों में 2 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलती है। उपभोक्ता ‘यूपीपीसीएल ऐप’ के जरिए अपनी दैनिक खपत और बैलेंस को लाइव ट्रैक कर सकते है अथवा यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर अपना खाता स्वयं रिचार्ज कर सकते हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर, पोस्टपेड मीटर की तरह ही कार्य करता है। उपभोक्ता साइबर फ्रॉड से बचने के लिए केवल यू0पी0पी0सी0एल0टी0 या यू0पी0पी0सी0एल0ए0 हेडल वाले एसएमएस पर ही भरोसा करें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि प्रीपेड स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, विद्युत संबंधी उपकरणों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 143

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।