फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई: आरोपी को 6 महीने के लिए जिले से किया गया जिलाबदर

रिपोर्ट :अर्जुन सिंह | जिला संवाददाता

संत कबीर नगर।
जनपद में अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धर्मसिंहवा पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को छह माह के लिए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार अपर जिलाधिकारी (न्यायालय) संत कबीर नगर द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में ब्रह्मानंद पाण्डेय पुत्र रामराज पांडे, निवासी बौरव्यास थाना धर्मसिंहवा जनपद संत कबीर नगर को 06 माह के लिए जनपद की सीमाओं से निष्कासित (जिलाबदर) किया गया है।
थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय के आदेश की जानकारी देते हुए पुलिस बल के साथ जनपद सीमा से बाहर कर दिया। आदेश के अनुसार आगामी छह माह तक आरोपी जनपद संत कबीर नगर की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनके आधार पर गुंडा एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।
⚖️ अभियुक्त का विवरण
ब्रह्मानंद पाण्डेय
पुत्र – रामराज पांडे
निवासी – बौरव्यास, थाना धर्मसिंहवा
जनपद – संत कबीर नगर
👮 पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अमित कुमार
उ0नि0 राघवेन्द्र प्रताप सिंह (चौकी प्रभारी ब्यौरव्यास)
उ0नि0 शिव कुमार यादव
हे0का0 सुरेन्द्र सचान
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल दीपक खरवार
✍️ रिपोर्ट :
अर्जुन सिंह | जिला संवाददाता

मंदिर से 21 किलो का घंटा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

रिपोर्ट :अर्जुन सिंह | जिला संवाददाता

संत कबीर नगर।
जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मेंहदावल पुलिस ने मंदिर से चोरी किए गए घंटे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना मेंहदावल क्षेत्र में स्थित निरहु बाबा मंदिर से चोरी हुए घंटे के मामले में वांछित अभियुक्त हरिकेश पुत्र दुर्गविजय निवासी बड़हरी कन्हई बड़हरा थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज (हाल पता ग्राम पाखापार थाना धर्मसिंहवा, संत कबीर नगर) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम ने आरोपी को जमुअरिया खण्डंजा मार्ग के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया एक अदद घंटा भी बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि 06 मार्च 2026 की रात मंदिर में लगा लगभग 21 किलोग्राम का घंटा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में दीपक निषाद निवासी बीमापार वार्ड संख्या 05 द्वारा थाना मेंहदावल में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उप निरीक्षक एखलाक खान
कांस्टेबल अमेरिका प्रसाद
कांस्टेबल लालजी

महिला शक्ति को बड़ा सम्मान: CM योगी ने रोजगार संगम ऐप लॉन्च किया, हजारों महिलाओं को रोजगार ऑफर

रिपोर्ट:
अर्जुन सिंह | ब्यूरो रिपोर्ट

संत कबीर नगर / लखनऊ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण पहलें सामने आईं। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए रोजगार और सम्मान से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत की।

IMG 20260308 WA1459
कार्यक्रम के दौरान ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया गया तथा आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 के तहत 5,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर प्रदान किए गए। इसके साथ ही 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया गया तथा कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी के लिए लगभग 3849 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की गई।

IMG 20260308 WA1461
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि जब परिवार की महिला सशक्त होती है तो वह समाज को भी नई दिशा देती है। मुख्यमंत्री ने सभी से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इसी क्रम में संत कबीर नगर जनपद में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया।
वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मान्यवर कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 60 बालिकाओं ने भाग लिया।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती जनक नंदिनी ने खो-खो, कबड्डी, रस्सी कूद और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में निषाद पार्टी महिला अध्यक्ष सरिता निषाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, शिक्षकगण, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

IMG 20260308 WA1456
राज्य महिला आयोग की सदस्या ने इस अवसर पर जिले की सभी महिलाओं और बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और आज बेटियां शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने की jansunwayi

संत कबीर नगर 07 मार्च 2026। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी की अध्यक्षता में दिनांक 11.03.2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से महिला जनसुनवाई कार्यक्रम/समीक्षा बैठक तहसील-खलीलाबाद, सभाागार में आयोजित किया जाना है। उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान पा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि मा0 सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत-काली जगदीशपुर, विकास खण्ड-नाथनगर, जनपद-संत कबीर नगर में महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चीपाल का आयोजन किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

 

 

डॉ. सूरज पटेल ने यूपीएससी में पाई सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन, बने IAS

संत कबीर नगर। जिले के बघौली ब्लाक के ग्राम तिघरा निवासी डॉ. सूरज पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। डॉ. सूरज पटेल दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।डॉ. सूरज पटेल सेमरियावा ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) राधेश्याम चौधरी के भतीजे हैं। जैसे ही उनके चयन की खबर मिली, परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं।परिजनों ने बताया कि सूरज पटेल शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करने का था। उनकी इस सफलता से गांव और क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने डॉ. सूरज पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।..*

मेहदावल में जमीन विवाद को लेकर शिकायत, पीड़ित ने प्रशासन से की निष्पक्ष जांच की मांग

मेहदावल, संत कबीर नगर
 जिला संवाददाता
अर्जुन सिंह

संत कबीर नगर जनपद के नगर पंचायत मेहदावल, वार्ड नंबर गगन ईराय में जमीन विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है। मोहल्ला निवासी राम दयाव पुत्र स्व. राम अवध ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनके और विपक्षी पक्ष के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस संबंध में उन्होंने उप जिलाधिकारी मेहदावल तथा थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
बताया जाता है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और विवादित स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को रोकने के निर्देश दिए थे। हालांकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद भी कथित रूप से विपक्षी पक्ष द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा जा रहा है।
राम दयाव का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर उप जिलाधिकारी के समक्ष दोबारा शिकायत दर्ज कराई, जिस पर एसडीएम द्वारा संबंधित थाने को मौके की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने इस मामले में न्यायालय से स्टे ऑर्डर भी प्राप्त किया है, बावजूद इसके कथित रूप से निर्माण कार्य जारी है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए दबाव और धमकी दी जा रही है।
इस संबंध में शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी संत कबीर नगर को भी प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।
नोट: समाचार में व्यक्त आरोप शिकायतकर्ता के हैं। मामले की सत्यता की पुष्टि संबंधित प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर मेडिकल छात्र की दर्दनाक मौत

गोरखपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: संतकबीरनगर के MBBS छात्र की मौत
Gorakhpur।
गोरखपुर शहर में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में संतकबीरनगर जनपद के रहने वाले एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय की मौत हो गई। हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र के Mohaddipur Overbridge पर हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश पांडेय स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक फॉर्च्यूनर कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश पांडेय उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग से जा टकराए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक का परिचय
आकाश पांडेय Bargadwa Mafi के निवासी थे और अपने पिता के इकलौते पुत्र बताए जा रहे हैं। वह मेडिकल की पढ़ाई (MBBS) कर रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
परिवार में मचा कोहराम
इकलौते बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Sant Kabir Nagar।
जनपद संतकबीरनगर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक Sandeep Kumar Meena के निर्देशन में थाना दुधारा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अतुल पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक Sushil Kumar Singh के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद Amit Kumar के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
📍 ऐसे हुई गिरफ्तारी
थाना दुधारा के प्रभारी निरीक्षक Arvind Sharma के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिपरा बोरिंग चौराहे के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया।
अभियुक्त का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त
अतुल पाण्डेय पुत्र ओमकारनाथ पाण्डेय, निवासी बरवा कला, थाना सिन्दुरिया, जिला महराजगंज है।
वह गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था।
आपराधिक इतिहास
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें—
कोतवाली खलीलाबाद में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा
आर्म्स एक्ट के मामले
चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के मुकदमे
गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा, उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार सिंह, सुमित राय, रंजन कुमार सिंह तथा हेड कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

संत कबीर नगर पुलिस की बड़ी सफलता
इनामी अपराधी गिरफ्तार

₹25,000 Reward Gangster Arrested in Sant Kabir Nagar

राम जानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक गंभीर

Dhanghata।

अर्जुन सिंह की एक रिपोर्ट

IMG 20260305 WA0271
जनपद संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत Ram Janaki Marg स्थित टांडा चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल संत कबीर नगर रेफर कर दिया।
हताहतों की पहचान
इस सड़क दुर्घटना में हताहत लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:
मृतक: जनार्दन यादव (45 वर्ष), पुत्र रामबृक्ष यादव, निवासी ग्राम गाई बसंतपुर।
जानकारी के अनुसार जनार्दन यादव Uttar Pradesh Police में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और जनपद सिद्धार्थनगर में उनकी ड्यूटी बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि गर्दन में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गई।
घायल
आजाद उर्फ दाढ़ी (18 वर्ष) – निवासी संत कबीर नगर
मिथुन (26 वर्ष) – निवासी नवादा (बिहार)
दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। उनके परिवार में 20 वर्षीय पुत्र रजत यादव और 17 वर्षीय पुत्री श्रेया कुमारी सहित अन्य परिजन हैं। अचानक हुई इस दुर्घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की विधिक जांच कर रही है।

अचेत युवक को जिला अस्पताल के सामने छोड़कर भागे लोग, पहचान की तलाश

संत कबीर नगर में सनसनी अस्पताल के सामने छोड़ा घायल युवक अब तक नहीं हुई पहचान


अर्जुन सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट
FT News Digital


संतकबीरनगर (खलीलाबाद)।
जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में बुधवार की शाम एक रहस्यमय और चिंताजनक घटना सामने आई। करीब शाम 3 बजे कुछ अज्ञात लोग एक घायल और अचेत युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने छोड़कर मौके से फरार हो गए।
मौजूद लोगों के अनुसार युवक गंभीर रूप से घायल था और बेहोशी की हालत में था। अस्पताल कर्मियों ने तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और उसकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ सकता है। हालांकि अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही कोई व्यक्ति उसकी जिम्मेदारी लेने सामने आया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घायल युवक को कौन लोग लेकर आए थे।
अस्पताल में तैनात डॉक्टरों और स्टाफ ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस युवक को पहचानता हो या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता हो तो तुरंत जिला अस्पताल खलीलाबाद या पुलिस को सूचना दें, ताकि युवक को समय पर बेहतर इलाज और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर घायल युवक को अस्पताल के सामने छोड़कर लोग क्यों भाग गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक की पहचान कराने की कोशिश जारी है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।