फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
“लेखपाल संघ का ‘शक्ति प्रदर्शन’: निर्विरोध चुनाव में अजय गुप्ता का छठा कार्यकाल, एकता ने रचा इतिहास”

FT NEWS DIGITAL | विशेष संवाद
सिद्धार्थनगर | 18 मार्च 2026
लोहिया कला भवन का सभागार बुधवार को केवल एक आयोजन का साक्षी नहीं बना, बल्कि उसने संगठन की शक्ति, विश्वास और एकजुटता का दुर्लभ दृश्य देखा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, जनपद शाखा सिद्धार्थनगर का अधिवेशन एवं द्विवार्षिक चुनाव गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने अपने परिणाम से एक नया अध्याय लिख दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। मंच पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा और कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही की उपस्थिति ने आयोजन को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी विशेष महत्व प्रदान किया।
जब पूरी ताकत एक मंच पर दिखी…
सभागार में मौजूद 518 लेखपालों की पूर्ण उपस्थिति ने इस चुनाव को सामान्य प्रक्रिया से ऊपर उठाकर एक जन-सम्मति का उत्सव बना दिया। हर चेहरा एक ही संदेश दे रहा था—
संगठन सर्वोपरि है, और नेतृत्व पर भरोसा अटूट है।
निर्विरोध फैसला: इतिहास में दर्ज हुआ दिन
इस चुनाव की सबसे बड़ी उपलब्धि रही—
पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन।
यह केवल औपचारिक जीत नहीं, बल्कि संगठन के भीतर पूर्ण विश्वास और सामंजस्य की अभूतपूर्व मिसाल है।
अजय कुमार गुप्ता ने लगातार छठी बार जिला अध्यक्ष बनकर न सिर्फ रिकॉर्ड कायम किया, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि उनका नेतृत्व संगठन की धुरी बना हुआ है।
वहीं आनंद गौतम को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया, जो नई ऊर्जा और समन्वय का संकेत है।
चुनाव प्रक्रिया: पारदर्शिता और संतुलन की मिसाल
निर्वाचन को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए
इम्तियाज अहमद (मुख्य चुनाव अधिकारी) और
विवेक रंजन (सहायक निर्वाचन अधिकारी) की भूमिका सराहनीय रही।
उनके नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूर्ण हुई, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली की परिपक्वता भी झलकती है।
25 संगठनों की उपस्थिति: एकजुटता का संदेश
कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, पेंशनर्स संगठन, शिक्षक संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, प्रधान संघ, सिंचाई कर्मचारी संघ सहित लगभग 25 संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह आयोजन केवल एक संघ तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण कर्मचारी वर्ग की साझा आवाज बन चुका है।
📢 स्पष्ट संकेत: स्थिर नेतृत्व, मजबूत संगठन
यह निर्विरोध परिणाम कई संदेश छोड़ता है—
संगठन में आंतरिक समन्वय मजबूत है
✔ नेतृत्व पर व्यापक सहमति है
✔ टकराव के बजाय सहमति की राजनीति हावी है
यह चुनाव नहीं, बल्कि विश्वास का जनादेश है।
FT NEWS DIGITAL निष्कर्ष
सिद्धार्थनगर में हुआ यह चुनाव आने वाले समय में अन्य संगठनों के लिए भी एक आदर्श मॉडल बन सकता है, जहाँ मतभेदों के बजाय संवाद और विश्वास के आधार पर निर्णय लिए जाएं।

मनोनीत सभासदों का जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

सिद्धार्थनगर।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के समस्त नगर पालिका /पंचायतों मनोनीत सभासदों के घोषणा होने के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के नवनियुक्त सभासद गण महेश प्रसाद,भानु सिसोदिया,राजेश जायसवाल,पूनम मित्तल के पति श्याम सुन्दर मित्तल,बबलू श्रीवास्तव व नगर पंचायत कपिलवस्तु से नितेश पाण्डेय,विजय कश्यप का मिठाई खिला कर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के साथ निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव,विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही ने भी सबका स्वागत अभिनंदन किया।

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी में एक एक कार्यकर्ता का सम्मान है आज पार्टी ने कार्यकर्ताओं का समायोजन करके अन्य कार्यकताओं के ऊर्जा को बढ़ाया है।

इस अवसर पर जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह,जिला मिडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,जिला संयोजक निर्वाचन सच्चिदानंद चतुर्वेदी, पिछड़ा मोर्चा के पूर्व संयोजक फूलचंद जायसवाल,नगर महामंत्री अनुराग श्रीवास्तव,आशीष त्रिपाठी,सभासद राजाराम लोधी,सतीश रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहें।

बांसी में चोरी की 3 वारदातों का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना बांसी पुलिस, सर्विलांस टीम और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की तीन घटनाओं का सफल खुलासा किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नकदी, मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 7/8 फरवरी 2026 की रात बांसी कस्बे के आजाद नगर में स्थित जन सेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। इसके अगले ही दिन पटेल नगर में एक सीमेंट-सरिया की दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी की दूसरी घटना को अंजाम दिया गया था। इन मामलों में थाना बांसी पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने 18 मार्च 2026 को महोखवां हनुमान मंदिर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम:

प्रदीप कन्नौजिया, निवासी चूड़ीहारी, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर।

बरामद सामान:

22,400 रुपये नकद

एक चोरी का मोबाइल फोन

एक चाकू, प्लास और पेचकस

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

आपराधिक इतिहास भी सामने आया:

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें संत कबीरनगर और सिद्धार्थनगर के थानों में चोरी व अन्य धाराओं के केस शामिल हैं।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय:

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा (एंटी थेफ्ट प्रभारी), उपनिरीक्षक हरेन्द्र चौहान (सर्विलांस प्रभारी) सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव, मौत रहस्य में—हत्या या हादसा?
  • सिद्धार्थनगर/महराजगंज | FT News Digital
    उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद कमे सदर थाना क्षेत्र में स्थित सिंहेश्वरी मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर एक 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जनपद महराजगंज के थाना फरेंदा क्षेत्र के ग्राम महादेव दुबे चौराहे निवासी राम बहादुर यादव के पुत्र के रूप में हुई है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर मंगलवार शाम करीब 4 बजे अपने घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर शाम लगभग 7 बजे स्थानीय लोगों ने सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से गोरखपुर की ओर जा रही रेलवे लाइन के बीच एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया किशोर के सिर में गंभीर चोट पाई गई है, जिससे उसकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
    बताया जा रहा है कि किशोर के मोबाइल फोन पर उसके एक मित्र का कॉल आया था, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जब तक परिवार मौके पर पहुंचा, तब तक शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था। बाद में परिजनों ने शव की पहचान की।
    घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि किशोर का घर फरेंदा से लगभग 10 किलोमीटर रेलवे स्टेशन आनन्द नगर दूर हैऔर वहा से लगभग 35 बैरोमीटर दूर रेलवेस्टशन सिद्धार्थनगर घटना स्थल उससे करीब 35 किलोमीटर दूर है। ऐसे में महज कुछ घंटों में किशोर वहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई—यह अब भी रहस्य बना हुआ है।
    स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं और कुछ लोग इस घटना को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
    बताया जाता है कि मृतक के पिता मुंबई में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और असमंजस का माहौल है।
    पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    कानूनी सुरक्षा लाइन (जरूरी)
    “मामला संदिग्ध है, मृत्यु के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।”“सिद्धार्थनगर: रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव, मौत पर उठे सवाल”
बकाया मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने घेरा विकास भवन

सिद्धार्थनगर। जनपद के मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी एवं ग्राम रोजगार सेवकों सहित अन्य कर्मियों के लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर आज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में विकास भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया । मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपा जिसमें उनसे मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी एवं एवं ग्राम रोजगार सेवकों सहित अन्य संविदा कर्मियों के बकाया भुगतान की मांग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी लंबे समय से लंबित है, जिससे गरीब परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही संविदा कर्मियों को भी कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति दयनीय हो गई है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का हक मारना गरीबों के साथ अन्याय है। सरकार और प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान एवं ग्राम रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए। यकांग्रेस पार्टी गरीबों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी।

 

जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा एवं सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि मजदूरों और कर्मचारियों का भुगतान समय से नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। प्रशासन को 15 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी के लोग सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

इस दौरान रियाज़ मनिहार, राजन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दूबे, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी, डॉ प्रमोद कुमार, होरी लाल श्रीवास्तव, मुकेश कुमार चौबे, संतोष त्रिपाठी, रिजवान, ज़ुबैर खान, शौकत अली, रुखमीना साहनी, पन्ना लाल साहनी, श्याम नारायन विज्ञानी बाबा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

बकाया मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों ने घेरा विकास भवन

सिद्धार्थनगर। जनपद के मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी एवं ग्राम रोजगार सेवकों सहित अन्य कर्मियों के लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर आज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में विकास भवन का घेराव कर प्रदर्शन किया । मुख्य विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपा जिसमें उनसे मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी एवं एवं ग्राम रोजगार सेवकों सहित अन्य संविदा कर्मियों के बकाया भुगतान की मांग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी लंबे समय से लंबित है, जिससे गरीब परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही संविदा कर्मियों को भी कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति दयनीय हो गई है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का हक मारना गरीबों के साथ अन्याय है। सरकार और प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए मजदूरों की बकाया मजदूरी का भुगतान एवं ग्राम रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए। यकांग्रेस पार्टी गरीबों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ती रहेगी।

 

जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, सादिक अहमद, रंजना मिश्रा एवं सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि मजदूरों और कर्मचारियों का भुगतान समय से नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। प्रशासन को 15 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी के लोग सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

 

इस दौरान रियाज़ मनिहार, राजन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दूबे, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी, डॉ प्रमोद कुमार, होरी लाल श्रीवास्तव, मुकेश कुमार चौबे, संतोष त्रिपाठी, रिजवान, ज़ुबैर खान, शौकत अली, रुखमीना साहनी, पन्ना लाल साहनी, श्याम नारायन विज्ञानी बाबा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

100 साल की विरासत LIVE! लखनऊ जंक्शन बना इतिहास का जादुई संग्रहालय

स्कूली बच्चों ने देखा रेलवे का सुनहरा सफर, 102 साल पुराना इंजन ‘ऐरावत’ बना आकर्षण का केंद्र
लखनऊ, 17 मार्च 2026
उत्तर पूर्वी रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ जंक्शन के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित भव्य हेरिटेज प्रदर्शनी ने आज इतिहास को जीवंत कर दिया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्कूली बच्चों को भारतीय रेल के गौरवशाली अतीत से रूबरू कराया।
इस प्रदर्शनी में
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (राजेंद्र नगर) के 78 छात्र-शिक्षक
बाल विद्या मंदिर (चारबाग) के 75 छात्र
सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल (गोयल कैंपस) के 40 छात्र
ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IMG 20260317 WA15361
सबसे बड़ा आकर्षण बना 102 साल पुराना इंजन ‘ऐरावत’
साल 1924 में इंग्लैंड में बना यह ऐतिहासिक स्टीम इंजन कभी महाराजगंज ट्रामवे लाइन पर चलता था। ‘छोटी लाइन’ के इस इंजन ने बच्चों को भाप इंजन के सुनहरे दौर की याद दिला दी।
बच्चों के लिए सीख और रोमांच दोनों
🔹 ब्रेल मैप ने दिव्यांग यात्रियों के लिए रेलवे की संवेदनशीलता दिखाई
🔹 चलती हुई टॉय ट्रेन और ‘हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस’ थीम ने बच्चों को किया रोमांचित
पुराने टिकट, मशीनें, सिग्नल सिस्टम और यूनिफॉर्म ने दिखाया रेलवे का बदलता स्वरूप

IMG 20260317 WA1524
आरपीएफ कांस्टेबल श्वेता ने बच्चों को पुराने उपकरणों और रेलवे सिस्टम की जानकारी दी।
सुरक्षा और तकनीक का शानदार प्रदर्शन
सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग ने बताया कि कैसे

IMG 20260317 WA1534
👉 पहले मैनुअल सिस्टम से ट्रेनें चलती थीं
👉 और आज इलेक्ट्रॉनिक व कंप्यूटराइज्ड तकनीक ने सुरक्षा और गति दोनों बढ़ा दी हैं

IMG 20260317 WA1521
माइकल’ बना बच्चों का फेवरेट
आरपीएफ के स्निफर डॉग माइकल के साथ बच्चों ने सेल्फी ली और सुरक्षा व्यवस्था को करीब से समझा।

IMG 20260317 WA1523
महिला कर्मचारियों के लिए भी खास आयोजन
डिवीजन ऑफिस की महिला कर्मचारियों को भी प्रदर्शनी का विशेष भ्रमण कराया गया, जिससे उन्होंने लखनऊ जंक्शन के 100 साल के गौरवशाली सफर को जाना।

IMG 20260317 WA15351


यह प्रदर्शनी सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय रेलवे की ताकत, तकनीक और विरासत से जोड़ने का सशक्त प्रयास साबित हुई।

सिद्धार्थनगर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी का विस्तार

सिद्धार्थनगर | संवाददाता
जनपद सिद्धार्थनगर के विकास भवन स्थित डीपीआरसी सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश (जनपद शाखा सिद्धार्थनगर) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिषद की जनपदीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कई कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन परिषद के कोषाध्यक्ष महेश्वर पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठन की मजबूती बेहद जरूरी है।
कार्यकारिणी विस्तार के अंतर्गत कई पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गईं।
अवधेश यादव को सह संरक्षक, प्रदीप सिंह को कार्यवाहक वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राम सागर को कार्यवाहक मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा शोभनाथ, दिलीप पासवान, रुद्र प्रकाश शाही, विवेक तिवारी और रमेश सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं महेन्द्र सहानी को सह प्रवक्ता तथा राधेश्याम भारती को संप्रेक्षक बनाया गया।
इसी क्रम में सुशील अम्बेडकर को सह संप्रेक्षक, जबकि विनय सिंह, अशोक मिश्र, दिलीप कुमार और मूलचंद्र को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
साथ ही मनीष त्रिपाठी, अरुण यादव, गौरव सिंह और सौरभ श्रीवास्तव को संयुक्त मंत्री बनाया गया।
जबकि श्रीमती दुर्गावती को प्रचार मंत्री, श्रीमती मीरा शुक्ला को सह प्रचार मंत्री और जय शंकर त्रिपाठी को सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में लेखपाल संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, कोषागार कर्मचारी संघ, लोक निर्माण विभाग, ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
गौरतलब है कि परिषद के बैनर में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सदर विधायक श्यामधनी राही का नाम मुख्य अतिथि के रूप में अंकित था, हालांकि कार्यक्रम में दोनों जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं हो सके।
बैठक के अंत में परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की।

मानदेय अटका, संसाधन भी नदारद… सिद्धार्थनगर में पंचायत सहायकों की उठी मजबूत आवाज”

उसका बाजार विकास खंड में पंचायत सहायकों ने BDO को सौंपा ज्ञापन, लंबित भुगतान और तकनीकी संसाधनों की मांग

IMG 20260316 WA0953

सिद्धार्थनगर | संवाददाता
जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खंड उसका बाजार में रविवार को पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। पंचायत सहायकों ने एकत्र होकर खंड विकास अधिकारी (BDO) को ज्ञापन सौंपा और लंबित मानदेय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के समाधान की मांग उठाई।

Screenshot 20260316 181831
पंचायत सहायकों का कहना है कि कई महीनों से मानदेय लंबित चल रहा है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि नियमित भुगतान न होने से दैनिक जीवन और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाना भी कठिन हो गया है।
ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने यह भी अवगत कराया कि शासन की विभिन्न योजनाओं और पोर्टलों पर कार्य करने के लिए सहज (Sahaj) ID रिन्यूअल आवश्यक है, लेकिन इसके लिए आवश्यक धनराशि ग्राम पंचायत स्तर से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके चलते कई ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को मिलने वाली सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।
पंचायत सहायकों ने यह भी बताया कि वर्तमान में अधिकांश विभागीय कार्य मोबाइल आधारित एप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होते हैं, लेकिन उन्हें निजी मोबाइल और व्यक्तिगत इंटरनेट डेटा का उपयोग करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने मांग की कि सरकारी कार्यों के सुचारू संचालन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराए जाएं।

IMG 20260316 WA0952
साथ ही पंचायत सहायकों ने यह भी मांग उठाई कि तकनीकी बाधाओं और कमजोर नेटवर्क के कारण होने वाली समस्याओं के आधार पर किसी भी पंचायत सहायक का मानदेय न रोका जाए, क्योंकि कई ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की स्थिति अभी भी संतोषजनक नहीं है।
पंचायत सहायकों ने प्रशासन से आग्रह किया कि
लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए
सहज ID रिन्यूअल और मोबाइल रिचार्ज से संबंधित धनराशि उपलब्ध कराई जाए
विभागीय कार्यों के लिए आवश्यक तकनीकी संसाधन मुहैया कराए जाएं
ताकि ग्राम पंचायत स्तर पर चलने वाले कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
इस दौरान पंचायत सहायकों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करेगा और शीघ्र ही समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


“सिद्धार्थनगर में पंचायत सहायकों की आवाज बुलंद
मानदेय और संसाधनों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन”


मानदेय नहीं… संसाधन नहीं
तो कैसे चलेगा पंचायत का काम?”
सिद्धार्थनगर में पंचायत सहायकों की आवाज बुलंद


 

हाईटेंशन तार से टकराई बस, करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, तीन लोग झुलसे

सिद्धार्थनगर। जिले के शोहरतगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है।

अंतिम संस्कार के लिए जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार शोहरतगढ़ क्षेत्र के लखनपारा गांव के राम नरेश का निधन हो गया था। उनके परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए बस से अयोध्या जा रहे थे।

गांव से बाहर मोड़ के पास सामने से आ रहे एक वाहन को साइड देने के दौरान बस सड़क किनारे नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार से छू गई।

करंट की चपेट में आने से एक की मौत

बस के हाईटेंशन तार से छूते ही उसमें करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से श्याम सुंदर नामक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं बुद्धि सागर, जगदीश साहनी और राम अजोर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों से मिलने पहुंचे एसडीएम

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम विवेकानंद मिश्र मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मृतक और घायलों को मिलेगा मुआवजा

एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने बताया कि इस घटना में मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता विद्युत विभाग की ओर से दी जाएगी।

लटकते बिजली तार बने हादसे की वजह

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर सड़क किनारे लंबे समय से हाईटेंशन बिजली के तार नीचे लटक रहे थे, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। इस घटना के बाद लोगों ने विद्युत विभाग से तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।