फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया झंडारोहण

सिद्धार्थनगर 15 अगस्त 2026/80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत एवं सादगी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में 8ः00 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन को सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गायन किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर धर्मपत्नी जिलाधिकारी डा0 तनुश्री टीआर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, तथा कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रघुवर प्रसाद सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चो द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चें को उपहार दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों के प्रति उनके द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम याद रखे कि हम कैसे आजाद हुए। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बहुत से देश आजाद हुए। आप सभी लोग जहां भी है अपने दायित्वों का र्निहन करें। जो भी आपके पास अपनी किसी भी समस्या को लेकर आये उसकी सहायता कर समस्या का निस्तारण कराये। देश 1947 में आजाद होने के बाद बहुत पीछे था। पहले देश में कुछ नही बनता था। आज हमारे देश में आधुनिक हथियार, राकेट और भी बहुत कुछ बन रहा है। भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाली पीढ़ी एवं बच्चों को वीर सपूतो की कुर्बानियों के बारे में बताये कि कैसे हम लोग आजाद हुए। हम लोग विकसित भारत का सपना देख रहे है सभ्ज्ञी लोग मिलकर कार्य कर देश को विकसित बनाने में सहयोग करे। समाज के अन्तिम व्यक्ति तक हमे पहुॅचना है। प्रत्येक परिवार सम्पन्न होगा तभी देश विकसित होगा। हम सभी लोगो ने मिलकर सभी चुनौतियों का सामना किया है। आगे भी कोई चुनौती आयेगी तो उसका सामना मिलकर करेंगे। सभी को पुनः स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी एवं उपस्थित सभी लोगो को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया। सभी ज्ञात एवं अज्ञात वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन में सभी का योगदान रहा है। हमारे देश के वीर सपूतो के त्याग और बलिदान से हमको आजादी मिली। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने कहा कि उन्होंने अपने प्रयासों से देश को आजाद कराया। देश ने बहुत विकास किया है। पूरे जिले की जनता जिलाधिकारी से अपेक्षा रखती है। सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। जिले के विकास में अपना सहयोग करें। आदर्शाे और मूल्यों को सहेजे और आगे बढ़े।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि पहले हम लोग ऐसे नही थे। आज हमारी पहचान हिन्दुस्तानी के रूप में है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। बहुत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान देकर देश को आजद कराया। 1947 से 2026 तक देश विकास के पथ पर निरन्तर बढ़ रहा है। सभी लोग देश के विकास में अपना योगदान दे।

इस अवसर पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, जय शंकर प्रसाद मिश्र, राणा प्रताप सिंह द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किया गया।जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी का संचालन प्रेमसागर चौधरी द्वारा किया गया।

स्वतन्त्रता दिवस आयोजन के इस अवसर पर ध्वजारोहण विकास भवन में- मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, जनपद न्यायालय-मा0 जनपद न्यायाधीश, पुलिस लाइन-पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में-कुलपति, स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय- मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सयुंक्त चिकित्सालय- मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जिला कारागार में-अधीक्षक जिला कारागार, डी0एफ0ओ0 कार्यालय-डीएफओ, समस्त तहसीलों में-उपजिलाधिकारी, विकास खण्डों में-खण्ड विकास अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायतों में मा0 अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों/समस्त कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा बीएचएनडी दिवस के अवसर पर पिपरी करीमपुर (रसूलपुर) तथा मधुबेनिया (कल्याण) का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 08 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा बीएचएनडी दिवस के अवसर पर पिपरी करीमपुर (रसूलपुर) तथा मधुबेनिया (कल्याण) का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन गर्भवती महिलाओ के रजिस्टर को देखा गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, अन्नप्रासन्न कराये तथा पोषाहार का वितरण कराये। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनकी मानीटरिंग करे। जिलाधिकारी ने प्रधानमंी मातृत्व बन्दना योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर सम्बन्धित एमओआईसी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

विकास भवन में जिलाधिकारी और सीडीओ ने की समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर 19 मार्च 2026/जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक सिद्धार्थ सभागार में सम्पन्न हुआ।

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबन्धन, छात्रवृत्ति, पेंशन व अन्य सभी योजनाओ की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लाभार्थियो को सभी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित समयान्तर्गत ट्रान्सफार्मर बदलवाना सुनिश्चित करे। शेड्यूल अनुसार विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया। स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटवाये। पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने के साथ सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को इसमें सहयोग करने का निर्देश दिया। जीरो पावर्टी योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर लाभार्थीपरक सभी योजनाओं का लाभ दिलाये जिससे उनके जीवन में सुधाार हो सके। सभी जनपद स्तरीय अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाकर पूर्ण कराये। स्वयं सहायता समूहो का गठन कराकर स्वयं सहायता समूहो को रिवालविंग फन्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण करने का निर्देश दिया शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धकों से समन्वय बनाकर पूर्ण करायें। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने सीएमआईएस पोर्टल पर लम्बित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में निर्माण कार्य में प्रगति कम है तेजी लाकर समयान्तर्गत पूर्ण करायें। समस्त अधिशासी अभियन्ता एवं प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि जो भी कार्य चल रहे है उन्हे समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्यो को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराकर टेस्टिंग कर पानी की सप्लाई शुरू कराये। जो भी ओवर हेड टैंक पूर्ण हो गये है टैप कनेक्शन पूर्ण कराकर जलापूर्ति सुनिश्चित करायें, इसके साथ ही पाइप डालने हेतु जो सड़क खोदी गयी है उसे ठीक कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीएम डैश बोर्ड पर अधिकारी समय से फीडिंग कराये। कार्य में प्रगति लाकर जनपद की रैंकिंग प्रथम श्रेणी में लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डैश बोर्ड (विकास कार्यों) की समीक्षा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर लाइट योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, विद्युत विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को बदलने में, कृषि रक्षा रसायन डी0बी0टी0, एम्बूलेंस सेवा(102), टेली रेडियोलाजी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, मोबाइल मेडिकल यूनिट, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग, सामाजिक वनीकरण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या विवाह सहायता योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, आदि की समीक्षा की गयी। इसके अलावा अन्य विभागों में संचालित अन्य योजनाओं/परियोजनाओं में शासन के मंशा के अनुरूप कार्यो में प्रगति लाकर शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करें। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा नेडा विभाग, उद्यान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, जल निगम, पंचायती राज, पर्यटन, वन विभाग, प्राथमिक शिक्षा, पशुधन, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग (सामूहिक विवाह), फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, लोक निर्माण, श्रम एवं सेवायोजन, आदि विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो निर्माण कार्य चल रहे हैं उनको गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय से पूर्ण कराये तथा जो कार्य पूर्ण हो गये हैं टीम गठित कराकर सत्यापन कराकर तथा जिनका सत्यापन हो गया है उनको शीघ्र हैण्डओवर करायें। जिन विभागों द्वारा विद्युत हेतु धनराशि जमां कर दिया गया उन विभागों में कनेक्शन एवं अन्य कार्यो को शीघ्र कराने हेतु अधीक्षण अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिया गया।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएसयादव, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 प्रा0ख0 कमल किशोर, बांसी विवेक कुमार राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त कार्यदायी संस्था के अधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थेे।

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को नीति आयोग ने किया सम्मानित, चित्रकूट में रहते हुए किए थे उत्कृष्ट कार्य

सिद्धार्थनगर, 01 मार्च 2026। तत्कालीन जिलाधिकारी चित्रकूट श्री शिवशरणप्पा जी एन को आकांक्षी जनपद चित्रकूट के आकांक्षी ब्लॉक रामनगर में जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक संचालित संपूर्णता अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचारपूर्ण पहल और सतत निगरानी के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ।

संपूर्णता अभियान के दौरान स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, आधारभूत संरचना तथा वित्तीय समावेशन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई। विशेष रूप से टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण, विद्यालयों में नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करने तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए। प्रशासन द्वारा ग्राम स्तर तक नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

श्री शिवशरणप्पा जी एन के नेतृत्व में विभागीय समन्वय को सुदृढ़ किया गया, जिससे विभिन्न योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक समयबद्ध रूप से पहुंच सका। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों तथा स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार रही। अभियान की अवधि में निर्धारित सूचकांकों पर उल्लेखनीय सुधार दर्ज होने से रामनगर ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष पहचान मिली।

यह सम्मान न केवल तत्कालीन जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि समस्त जिला प्रशासन, संबंधित विभागों तथा स्थानीय नागरिकों के सामूहिक प्रयासों की भी सराहना है। इस उपलब्धि से अन्य ब्लॉकों को भी प्रेरणा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास की गति को और अधिक बल प्राप्त होगा।

डुमरियागंज में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज तहसील स्थित मंगल भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिकापाल,पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह विधायक सैयदा खातून, जिला अधिकारी शिवरणप्पा जीएन,  पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने शिरकत की और शादी के बंधन में बंधे नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 205 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें हिंदू , बौद्ध और मुस्लिम जोड़ों का उनके रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान जिला अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन , पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन आज डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हिंदू भवन पर किया गया है जिसमें सभी समुदाय के 205 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया है । इस कार्यक्रम में हम सभी लोगों ने विवाह में पहुंच कर वर वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा डीबीटी के मध्यम से 60000 रूपए व 25000 रूपये का सामान उपहार में दिया है गया है।

वही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आज यहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमे करीब 205जोड़ो की शादी यह सम्पन्न हुई संबंधी नव जोड़ों को जिला प्रशासन की तरह से ढेरो शुभकामनाएं

जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने किया विद्यालय का निरीक्षण, प्रधानाध्यापक से मांग स्पष्टीकरण

सिद्धार्थनगर। 24 फरवरी 2026/जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा पीएम श्री कम्पोजिट, विद्यालय, सोनखर, विकास खण्ड बांसी तथा मॉडल प्राइमरी स्कूल सूपाराजा का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा बच्चों से पढ़वाया गया। जिसमें कुछ बच्चे पढ़ पाये, कुछ नही। बच्चे ड्रेस पहने थे। बच्चों के न पढ़ पाने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक गीता वर्मा का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड-डे मील रजिस्टर आदि को देखा गया। मॉडल प्राइमरी स्कूल सूपाराजा में प्रधानाध्यापक जया साहनी का रजिस्टर पर हस्ताक्षर था किन्तु मौके पर उपस्थित नही थी। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए शो-का नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस के हुआ ayojan

सिद्धार्थनगर 18 फरवरी 2026/जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

बैठक में उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्त को पढ़ा गया, जिसमें अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा किसान दिवस में उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना गया। जिलाधिकारी ने किसानो से कहा कि आप लोगो की जो भी शिकायते है उसे लिखित में दे जिससे समस्याओ का निस्तारण कराया जा सके। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने किसान दिवस में सभी सम्बंधित अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने किसानो को किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, दवा व बीज तथा सिंचाई से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि प्रेषित कराने का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारीगण किसानों की समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण करायें। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने सम्बन्धित को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों को संबधित अधिकारियों को प्रेषित करके उनकी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराये। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों को मिलना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बैठक में आए हुए समस्त अधिकारीगण व सम्मानित कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, एआर कोआपरेटिव, सहा0 निदेशक मत्स्य, अधि0 अभि0 विद्युत नौगढ़ ज्ञान प्रकाश तथा किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं किसान व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।