फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
गर्मियों में सुचारु रूप से बिजली संचालन को लेकर सांसद की देखरेख में हुई बैठक

सिद्धार्थनगर 15 मार्च 2026/जनपद के विकास कार्यो की प्रगति एवं ग्रीष्म ऋतु में सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु मार्गदर्शक बैठक मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक इटवा/नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम मुख्य अभियन्ता विद्युत, बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल एवं विधायकगण को बुके देकर स्वागत किया गया। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि मा0 ऊर्जा मंत्री जी के निर्देशानुसार यह बैठक आहूत की गयी है जिसके लिए मै मा0 मंत्री को धन्यवाद देता हूॅ। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल द्वारा विजनेस प्लान के अन्तर्गत वर्ष 2024-25 के समस्त कार्यो को 30 अप्रैल 2026 तक तथा वर्ष 2025-26 के विजनेस प्लान के सभी कार्यो को 30 मई 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जनपद के विधानसभा बांसी के अन्तर्गत खेसरहा, विधानसभा इटवा के अन्तर्गत लोटा खुनियांव, विधानसभा शोहरतगढ़ के अन्तर्गत कठेला तथा विधानसभा कपिलवस्तु के अन्तर्गत सोहांस खास में नये सबस्टेशन बनाये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही भवानीगंज में सड़क पर लगे ट्रान्सफार्मर को अलग शिफ्ट करने का निर्देश दिया। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल जी ने निर्देश दिया कि मा0 सांसद/मा0 विधायकगण द्वारा जो भी प्रस्ताव दिये गये है उन्हें विजनेसप्लान में शामिल कर कार्य पूर्ण कराये। सांसद निधि एवं विधायक निधि से दी गयी धनराशि से 01 माह के अन्दर टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण कराकर निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराये। इसके साथ आरडीएसएस योजना अन्तर्गत जनपद में जर्जर तार बदलने तथा ट्रान्सफार्मर क्षमता वृद्धि के जो भी कार्य अवशेष है उन्हें निर्धरित समय में पूर्ण कराये। लकड़ी के पोल पर विद्युत सप्लाई नही होना चाहिए। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत 1175 कार्य का प्रस्ताव हुआ है। स्मार्ट मीटर की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद 1.60 लाख स्मार्ट मीटर लग गये है। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने निर्देश दिया कि जहां पर स्मार्ट मीटर लगना है वहां पर 30 प्रतिशत तार बलदा जाना है। उक्त कार्यो को पूर्ण कराये। मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता तथा अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि रेन्डम 10-10 की जांच करे। विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल जारी करने का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि श्री एस0पी0अग्रवाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु प्रतिनिधि नितेश पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सिद्धार्थनगर ज्ञानप्रकाश, अधिशासी अभियन्ता विद्युत बांसी, डुमरियागंज, समस्त एसडीओ, जेई व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

डुमरियागंज में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज तहसील स्थित मंगल भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिकापाल,पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह विधायक सैयदा खातून, जिला अधिकारी शिवरणप्पा जीएन,  पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने शिरकत की और शादी के बंधन में बंधे नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 205 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें हिंदू , बौद्ध और मुस्लिम जोड़ों का उनके रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान जिला अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन , पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल व पूर्व भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन आज डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हिंदू भवन पर किया गया है जिसमें सभी समुदाय के 205 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया है । इस कार्यक्रम में हम सभी लोगों ने विवाह में पहुंच कर वर वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा डीबीटी के मध्यम से 60000 रूपए व 25000 रूपये का सामान उपहार में दिया है गया है।

वही जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आज यहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमे करीब 205जोड़ो की शादी यह सम्पन्न हुई संबंधी नव जोड़ों को जिला प्रशासन की तरह से ढेरो शुभकामनाएं

सिद्धार्थनगर एवं बौद्ध सर्किट को वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने पर जगदंबिका पाल ने पूछा पूरक प्रश्न

नई दिल्ली। सिद्धार्थनगर सांसद जगदंबिका पाल ने आज संसद में रेल मंत्री से सिद्धार्थनगर को वंदे भारत ट्रेनों के माध्यम से बौद्ध सर्किट के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ने की संभावना पर पूरक प्रश्न (पुरक प्रश्न) पूछा।

पाल ने क्षेत्र के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि तेज गति रेल संपर्क से तीर्थ यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस पर जवाब देते हुए माननीय रेल मंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आशा व्यक्त की कि नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत तथा उत्तर प्रदेश में उच्च गति रेल कॉरिडोर के लिए केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं से इस क्षेत्र को व्यापक लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि बेहतर रेल अवसंरचना से पहुंच आसान होगी, यात्रा समय कम होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

जगदंबिका पाल ने मंत्री के उत्तर का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि ये पहल उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में और सशक्त बनाएगी तथा स्थानीय रोजगार और अवसंरचना विकास को भी बढ़ावा देगी।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।