फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
रायबरेली में आज से संचारी रोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अभियान के तहत जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रायबरेली में आज से संचारी रोगों के खिलाफ बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अभियान के तहत जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिले में फैलने वाले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम गांव-गांव और शहर के मोहल्लों में जाकर लोगों को साफ-सफाई और सावधानियों के प्रति जागरूक करेगी। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास जलभराव न होने दें, साफ पानी का उपयोग करें और मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।अभियान के तहत जागरूकता वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के तरीके बताएंगे और स्वच्छता का संदेश देंगे।

 

आधा दर्जन लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन

 

एंकर- रायबरेली के सक्षम त्रिवेदी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी जॉइन करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। शहर के तिलक भवन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी का दामन थामा है। सक्षम के पिता मूल रूप से पेशे से वकील है वही उन्होंने बताया वह राहुल गांधी से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे है राजनीति में आकर समाजसेवा करना मुख्य रूप से लक्ष्य है।

 

आधा दर्जन लोगों ने कांग्रेस का थामा दामन

 रायबरेली के सक्षम त्रिवेदी ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी जॉइन करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। शहर के तिलक भवन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अध्यक्षता में पार्टी का दामन थामा है। सक्षम के पिता मूल रूप से पेशे से वकील है वही उन्होंने बताया वह राहुल गांधी से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन कर रहे है राजनीति में आकर समाजसेवा करना मुख्य रूप से लक्ष्य है।

 

 

रायबरेली के थाना मिल एरिया क्षेत्र के मैनूपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जोरदार मारपीट हो गई।
  • रायबरेली के थाना मिल एरिया क्षेत्र के मैनूपुर गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में जोरदार मारपीट हो गई। विवाद इतना उग्र हो गया कि एक पक्ष के व्यक्ति पर लोहे की सरिया से हमला करने का आरोप लगा है।
  • इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य लोग भी चोटिल हुए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
  • पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में एफआईआर होने के बात बताई जा रही है अगर दर्ज होती है तो पुलिस आगे की कार्यवाई करेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले में नजर बनाए हुये है। पुलिस ने बताया है कि इस पूरे मामले में मोहल्ले वालों से ही पूछताछ की जारही है कि की आखिर झगड़ा किस कारण शुरू हुआ था।
_*उद्यान मंत्री ने 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया लोकार्पण*_ आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में है शामिल – उद्यानमंत्री*_

_*उद्यान मंत्री ने 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया लोकार्पण*_ आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में है शामिल – उद्यानमंत्री*_

_*नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं होंगी उपलब्ध – दिनेश प्रताप सिंह*_

*रायबरेलीः- 30 मार्च 2026*

          आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम लोकभवन लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश की 69,804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी कार्यत्रियों को 2 लाख$ ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण, 18,440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, रु0 450 करोड की लागत से 3,170 आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों एवं 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। जिसमें जनपद रायबरेली की नवनियुक्ति 08 आगनबाड़ी कार्यत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण, 207 आंगनबाड़ी केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।

          इसी क्रम में जनपद रायबरेली में विधानसभा स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा हरचन्दपुर के विकास खण्ड सतांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को जनपद स्तरीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाओं आदि द्वारा सुना गया।

           मा0 उद्यानमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा हरचन्दपुर के 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण किया, जिसमें विकास खण्ड खीरों के 15 केन्द्र, सतांव के 12 केन्द्र एवं हरचन्दपुर के 02 केन्द्र शामिल है।

इसके पश्चात मा0 उद्यानमंत्री जी द्वारा 05 पांच गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं 05 बच्चों को अन्नप्राशन कराकर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बाल विकास विभाग के अन्तर्गत आंगनबाड़ी द्वारा किये जा रहे कार्याे की प्रशंसा की व आंगनबाड़ी के समाज में योगदान को सराहा।

          इस अवसर पर मा0 उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिससे बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण से स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

          मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।

          इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक सहित आगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।

एम्स रायबरेली ने ‘खून के तर्कसंगत इस्तेमाल’ के ​​साथ सुरक्षित ट्रांसफ्यूजन तरीकों को बढ़ावा देने पर सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) का आयोजन किया

एम्स रायबरेली ने ‘खून के तर्कसंगत इस्तेमाल’ के ​​साथ सुरक्षित ट्रांसफ्यूजन तरीकों को बढ़ावा देने पर सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) का आयोजन किया।

मरीजों की सुरक्षा और ज़िम्मेदार स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, एम्स रायबरेली के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग ने 27 मार्च, 2026 को “खून के तर्कसंगत इस्तेमाल” (Rational Use of Blood) पर एक सतत चिकित्सा शिक्षा (CME) कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) अमिता जैन के संरक्षण में आयोजित किया गया था, जिन्होंने जान बचाने और खून के अनावश्यक इस्तेमाल को रोकने में सबूत-आधारित ट्रांसफ्यूजन तरीकों की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अरुणप्रीत कौर ने किया था, जिसमें डॉ. ज्ञानेश्वर पटाले और डॉ. तृप्ति लोखंडे आयोजन सचिव के तौर पर शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुई; इनमें डीन एकेडमिक्स डॉ. नीरज कुमारी, एएमएस डॉ. नीरज कु. श्रीवास्तव, उप निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह और वित्तीय सलाहकार कर्नल उपेंद्र नाथ राय शामिल थे।

एसजीपीजीआई, लखनऊ के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. धीरज खेतान और एम्स रायबरेली के ट्रॉमा और इमरजेंसी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मिलनदीप द्वारा मुख्य विशेषज्ञ सत्रों में व्यावहारिक ट्रांसफ्यूजन रणनीतियों और अत्याधुनिक TEG-निर्देशित प्रबंधन पर प्रकाश डाला गया। इस CME में चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जो सुरक्षित और ज़्यादा तर्कसंगत ब्लड ट्रांसफ्यूजन तरीकों के प्रति उनकी मज़बूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली में ठेकेदार कंपनियों द्वारा वर्षों से मजदूरों को डरा धमका कर उनको मिलने वाली मासिक मजदूरी का आधा हिस्सा वापस ले लिया जाता है
  • एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली में ठेकेदार कंपनियों द्वारा वर्षों से मजदूरों को डरा धमका कर उनको मिलने वाली मासिक मजदूरी का आधा हिस्सा वापस ले लिया जाता है । अवैध रूप से डरा धमका कर की जाने वाली वसूली गम्भीर अपराधिक श्रेणी का अपकृत्य है।यह अपराधिक कृत्य दशकों से एनटीपीसी प्रबंधन और ठेकदार गठजोड़ द्वारा किया जा रहा हैं।
    आज आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने एक पत्रकार वार्ता में उक्त आरोप लगाते हुए कहा कि इस लूट के विरुद्ध आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) द्वारा प्रतिवाद कर इसे रोकने की मांग थी। पिछले वर्ष इसी वसूली का विरोध करने पर संगठन के प्रमुख नेता पवन मिश्रा को एक ठेकेदार द्वारा मोबाइल फोन पर जान मारने की धमकी देने और बेहद अपमान जनक गाली गलौज करने का मामला सार्वजनिक है। उसके विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ था।
    उन्होंने कहा कि ऊंचाहार थर्मल पॉवर में प्रबंधन के संरक्षण कार्यरत कंपनियों और ठेकेदारों की लूट के शिकार हजारों मजदूर हैं। काफी समय से एनटीपीसी प्रबंधन, स्थानीय व जिला प्रशासन से इस अवैध वसूली को रोकने के लिए उचित कार्यवाही करने की मांग़ की जा रही है। किंतु प्रबंधन और ठेकेदारों द्वारा उल्टे आवाज उठाने वाले संगठन के सदस्यों के दमन पर उतरी है।
    आज फिर इसी लूट के विरुद्ध उठती आवाजों को खामोश करने और व्यापक मजदूरों के नौकरी से बाहर करने का भय पैदा करने की नियत से संगठन के नेता पवन मिश्रा ,संतोष कुमार सहित कुछ अन्य श्रमिको को सेवा से पृथक कर मजदूरों को आतंकित करने ,संगठन के नेतृत्व और उसके सदस्यों को इस मामले में खामोश करने की गई। संगठन ने आंदोलन का नोटिस जारी किया तो पहले पवन जी को उड़ीसा भेजे जाने का एक पत्र दिया गया । बाद में एनटीपीसी प्रबंधन ने 15 मार्च को वार्ता बुलाकर सभी की निरन्तर सेवाओं को सुनिश्चित कराने और वसूली पर रोक लगाने के लिए सभी कार्यरत कंपनियों और ठेकेदारों से शपथ पत्र लेने , शिकायत के लिए हेल्प लाइन नम्बर जारी करने और वसूली की शिकायत पर उसे काली सूची में डालने पर सहमति बनी। किन्तु प्रबंधन ने अगले दिन अपना असली रंग दिखा दिया और पवन मिश्रा को उनके सेवा स्थल के बजाय 4 किलो मीटर दूर प्लांट से बहुत दूर नियोजित करने का आदेश पत्र जारी किया। पवन मिश्रा को आखिर प्रबंधन प्लांट से क्यों दूर रखना चाहता है? यह इसलिए कि मजदूरों से वसूली आबाद रूप से जारी रहे और विरोध की प्रमुख आवाज को दायरे से बाहर कर दिया जाए। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

कामरेड विजय विद्रोही ने अंत में कहा कि पवन मिश्रा व अन्य मजदूरों का तत्काल गेट पास बनाकर सेवा में योगदान के लिए अधिकृत किए जाने , एनटीपीसी ऊंचाहार रायबरेली में श्रमिको से जबरन मजदूरी का आधा हिस्सा छीन लेने की वर्षों से चल रही आपराधिक कार्यवाही को रोकने के लिए एनटीपीसी प्रबंधन जवाबदेही लेते हुए इस अपकृत्य में संलग्न कंपनियों, एजेंसियों,ठेकेदारों को काली सूची में डालकर उनके कार्यादेश निरस्त किए जाने , पेटी ठेकेदारों को भी काली सूची में डालने का कार्य करते हुए ,श्रमिको के अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से गतिविधियों को संचालित करने से रोकने ,उन्हें डराने ,धमकाने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस ( ऐक्टू) 15 मार्च की वार्ता के बाद स्थगित आंदोलन को तेज किया जाएगा । इसी क्रम में 1 अप्रैल को एनटीपीसी गेट के समीप एक एकता कन्वेंशन , 9 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन और 13 मार्च से एनटीपीसी गेट पर धरना शुरू करेगा।
उन्होंने अंत में कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन , ठेकेदार प्रशासन के बल पर किसी तरह की दमनात्मक कार्यवाही के मुगालते में न रहें, एनटीपीसी प्रबंधन के अन्य तमाम भ्रष्ट्राचार और उसके कृत्यों के विरुद्ध पूरे ऊंचाहार में पनप रहे विक्षोभ का अभी उनको अंदाजा नहीं है। यदि समस्याओं का समाधान करने के लिए सकारात्मक ढंग से चीजों को लेने से ही शांति बनेगी ।

रायबरेली निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट विद्यालयों का सम्मान किया गया। इस दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया

रायबरेली निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट विद्यालयों का सम्मान किया गया। इस दौरान बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।शहर के गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में “सम्मान दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता (आईएएस) ने किया। निपुण भारत मिशन में इस बार रायबरेली को मंडल में दूसरा और प्रदेश में 16वां स्थान मिला है।कार्यक्रम में 625 प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

 

 

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‌कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‌कन्या जन्मोत्सव मना कर माताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी*

रायबरेली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत विकास खण्ड राही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला बेला में *”कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम”* का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें महिला कल्याण विभाग द्वारा 07 बच्चियों को बेबी किट एवं मिठाई वितरित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ राकेश यादव द्वारा मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन, जननी सुरक्षा केंद्र, दवाओं, जच्चा बच्चा आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिलाओं को कैसे नवजात शिशु का व अपना प्रसव के बाद ध्यान रखना है।
माता व पिता को कन्या सुमंगला योजना से लाभान्वित होने के लिए जनसेवा पर आवेदन करने के लिए बताया गया। महिला कल्याण विभाग व शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी दी । साथ ही कन्या सुमंगला योजना के पम्पलेट वितरित किये गये।
जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा बताया गया महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
जेंडर स्पेशलिस्ट सुषमा कश्यप द्वारा वन स्टॉप सेंटर के बारे में व समस्त टोल फ्री नंबर 181 ,112 ,1098, 1090 ,108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर बी0सी0पी0एम0, आशा वर्कर, महिलाएं एवं स्टाफ मौजूद रहा।

रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कानपुर की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त लाल मोहम्मद निवासी परियावा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि उनकी ससुराल जलालपुर धई में है।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।