फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*अखिलेश यादव सरकार में हुआ ऊँचाहार का सर्वांगीण विकास-सपा*

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार ऊँचाहार विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन उत्साह एवं जोश के साथ किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए

कार्यक्रम में पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवं वंचित समाज की आवाज को मजबूती से उठाने तथा पीडीए के विचार को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य अतिथि सांसद मोहनलालगंज आरके चौधरी ने कहा कि प्रदेश में जबसे योगी सरकार बनी है तबसे दलितों पर बहुत अत्याचार हुए हैं विशेषकर रायबरेली में दर्जनों दलितों के शोषण हत्या और महिलाओं के साथ किए गए दुराचार की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है।प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी सुनील सिंह यादव ने कहा कि ऊंचाहार के विधायक ने मतदाताओं से विश्वासघात किया है उन्होंने ईमान की कीमत पर स्वार्थ सिद्ध के लिए धोखा देकर मंत्रीपद लेकर क्षेत्र में भ्रष्टाचार अन्याय को बढ़ावा दिया है।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इं.वीरेंद्र यादव ने कहा ऊँचाहार के दलबदलू विधायक सरकार के मंत्री रूप में बयान देते रहते हैं कि ऊँचाहार हमारा परिवार है परंतु दुर्भाग्य है कि ऊँचाहार का विकास अवरुद्ध है किसान सड़कें स्वास्थ्य सेवाये और शिक्षा के मंदिर और पुलिस सेवाओं की बद से बत्तर स्थिति है क्षेत्र के किसानो की हजारों बीघे जमीन इशौर,बकुलाही नालों के सीपेज से बर्बाद है।ऊँचाहार क्षेत्र का सर्वांगीण विकास अखिलेश यादव सरकार में हुआ था क्षेत्र में पाँच विदुत केंद्र,गंगा नदी पर पुल,पाँच सरकारी चिकित्सालय,आईटीआई एवं सैकड़ों किमी सड़कें निर्माण कार्य हुए थे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आरएस कुशवाहा ने कहा पीडीए एक नारा ही नहीं बल्कि दलित शोषित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ हैं पीडीए के साथी अबकी बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश से योगी सरकार को केंद्र से मोदी सरकार को हटाने का काम करेगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी के नौजवान साथियों ने वर्तमान भगोड़े विधायक को जिताकर विधानसभा भेजने का कार्य किया इस विधायक ने समाजवादी पार्टी को माँ का दर्जा देने के बाद अपने माँ को धोखा दिया ऐसे विधायक को इस बार एक लाख से अधिक मतों से हराना है।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा रायबरेली के नौजवान साथियों ने सदैव हमको ऊर्जा देने का कार्य किया है और समाजवादी पार्टी का मस्तक ऊँचा रखा इस बार ऊँचाहार के भगोड़े विधायक को क्षेत्र के नौजवान साथी मुँह तोड़ जवाब देने का कार्य करेंगे।

वरिष्ठ नेता सुरेश पाल ने कहा पाल समुदाय के लोगों ने चुनाव निशान का सम्मान रखते हुए ऊंचाहार के भगोड़े मंत्री को जिताने का काम किया था अबकी बार विधानसभा चुनाव में इनकी जमानत जब्त कराने का काम करेगा।

बछरावाँ विधायक श्री श्याम सुंदर भारती ने कहा की ऊँचाहार के भगोड़े मंत्री के सजातीय लोगों ने सबसे अधिक उत्पीड़न पासी समाज के लोगों का किया अबकी बार इस भगोड़े मंत्री की जमानत पासी समाज के लोगों के द्वारा जब्त कराई जायेगी।

विधायक राहुल लोधी ने कहा प्रदेश के भ्रष्ट मुख्यमंत्री के सजातीय लोगों के द्वारा सदियों से पीडीए के लोगों का शोषण किया गया परंतु सपा मुखिया अखिलेश यादव की अगुआई में पीडीए के लोगों के द्वारा सदियों पुराना अपना हिसाब चुकता किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ सपा उपाध्यक्ष डीपी पाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया आयी हुई हजारों समाजवादी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की सपा मुखिया के नेतृत्व में पीडीए समाज के पांडवों की सेना भारतीय जनता पार्टी के कौरवों की सेना को पराजित करके पीडीए समाज के लोगों को सत्ता के शीर्ष स्थान पर बैठाने का काम करेगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश मिश्रा,आकाश मौर्य,अखिलेश यादव,राजेंद्र पासी,जगदेव यादव,अरशद सुल्तान,बिंदेश्वरी पासी,मो.हसनैन,देवराज दादा,सुरेश पासी,मदन यादव,रेहान अहमद,शुभम लोहिया,अखिलेश माही,मो.फ़हीम,अजय यादव,एमआई जावेद,जिला महासचिव अरशद ख़ान,मुनेश्वर पासी,राजेश मौर्य,राजेंद्र यादव,श्रवण आज़ाद,मो.मुसीर,मो.हसीन,पप्पू यादव,देवेंद्र भीमराज,सुरेश निर्मल,राकेश यादव,पुत्तन यादव प्रदीप तिवारी, नरेंद्र यादव,मो.सलीम,शिव दुलारी यादव,शिवकांत यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Views: 79

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।