*अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं जनकल्याण शिविर*_ _*मा० विधायक अदिति सिंह की पहल पर अमावां ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान*_ _*150 साइकिल, 20 सिलाई मशीन, ट्राईसाइकिल और चश्मों का वितरण*_
रायबरेली पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ जननेता अखिलेश सिंह की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को अमावां ब्लॉक कार्यालय, तकिया चौराहा, रायबरेली में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक व राजनीतिक जीवन तथा रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान रायबरेली सदर की मा० विधायक अदिति सिंह की पहल पर अमावां ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से मौके पर समाधान कराना रहा।
शिविर में समाज कल्याण, दिव्यांगजन कल्याण, स्वास्थ्य, खाद्य एवं रसद, कृषि, विद्युत, पशुपालन, जल निगम, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, बाल विकास, शिक्षा, अल्प सिंचाई एवं श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी, आवेदन व शिकायत निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराई।
वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास, मनरेगा, राशन कार्ड, विद्युत एवं पेयजल संबंधी समस्याओं सहित अन्य योजनाओं के लिए लोगों की सहायता की गई। जरुरतमंद लाभार्थियों को 150 साइकिल, 20 सिलाई मशीन, ट्राईसाइकिल और चश्मों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, अवध क्षेत्र मंत्री दिलीप यादव, सलोन विधायक अशोक कोरी, प्रयागराज (शहर उत्तरी) विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, फूलपुर (प्रयागराज) विधायक दीपक पटेल, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष विराज सागर दास, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विवेक विक्रम सिंह, अशोक रामपुरी, प्रभात साहू और डॉ. चम्पा श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Views: 134

