फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक थी फूलनदेवी-इ.वीरेन्द्र* 

 

रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार वीरांगना फूलन देवी की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में श्रद्धापूर्वक मनायी गयी।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इ.वीरेन्द्र यादव ने कहा कि पूर्व सांसद फूलनदेवी का जीवन साहस,संघर्ष एवं स्वाभिमान की अमिट मिशाल था वह अन्याय के विरुद्ध विद्रोह,आत्मसम्मान के लिए संघर्ष एवं सामाजिक न्याय की बुलंद आवाज रही।

परिस्थितियों व अत्याचार के कारण वह चम्बल के बीहड़ में सक्रिय होकर बागी बन गयीं अपने ऊपर हुए अत्याचार एवं अपमान का बदला लेने के लिए वह देश भर में चर्चित हुई उसके उपरांत भारी जनसमूह एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर जेल गयीं।

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गिरजाशंकर लोधी बब्लू ने कहा कि फूलनदेवी तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रयासों से जेल से रिहा हुई,मुलायम सिंह यादव की समानता एवं न्याय की नीतियों से प्रभावित होकर वह राजनीत में सक्रिय होकर सन 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मिर्जापुर से लोकसभा का चुनाव जीतीं,लोकसभा सदन में उन्होंने नक्सलवाद के नाम पर बेक़सूर लोगों पर पुलिसिया अत्याचार एवं नारी सशक्तिकरण पर अनेकों बार आवाज उठायी।

कार्यक्रम को प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डा.शशिकांत शर्मा,चौ.सुरेश निर्मल,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,राजेश मौर्य,जिला महासचिव मो.अरशद खान,सुरजीत सिंह,देवेंद्र भीमराज,गंगासागर यादव,नैय्यर इस्लाम,योगेश्वर पटेल,सुरेश पासवान,शुभम लोहिया,फ़हीम अहमद,नरेंद्र यादव,ब्रजमोहन पासी,ज्ञान प्रकाश पासी,महेश गुप्ता,अरविंद चौधरी,श्रवण आज़ाद आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगना फूलनदेवी का जीवन संघर्ष प्रेरणादायी है इस अवसर पर बलराज राना,देशराज यादव,देवता पासी,प्रीतम सिंह,राज इरवानी,मो.कैफ़,मो.निसार,विनोद कुमार गुप्ता,अवधेश पासी,प्रशांत कुमार,उमा शंकर चौधरी,लक्ष्मी शंकर सविता,गुड्डी देवी,अनिता यादव,आदित्य यादव आदि अनेकों लोग उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

Views: 96

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।