फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*अपर मुख्य सचिव ने गौ संरक्षण केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण*

रायबरेली अपर मुख्य सचिव पशुधन उ० प्र० शासन लखनऊ मुकेश कुमार मेश्राम ने वृहद गौ संरक्षण केन्द्र बन्नावां, सेहगो खानपुर एवं अस्थायी गौ आश्रय स्थल असनी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थलों में भूसा, हरा चारा, पशुआहार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। गौ आश्रय परिसर में साफ सफाई सन्तोषजनक पायी गयी। गोवंश आश्रय स्थल परिसर में नवजात एवं दुधारू गोवंशों को अलग तथा बडे गोवंशों को अलग रखा गया था। परिसर में गोवंशों हेतु शेड पर्याप्त मात्रा में बने हुये पाए गए।
अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण के समय स्थानीय स्तर पर हरा चारा भूसा आदि के बाजार भाव की जानकारी प्राप्त की गयी। गौ आश्रय स्थल में समस्त गोवंशों की टैगिंग तथा टैगवार वैक्सीनेशन कराते हुये जियों टैग फोटो रिकार्ड रखने के निर्देश दिये गये है, तथा पशुओं को गर्मी/लू से बचाये रखने की व्यवस्थाओं के लिये जूट के पर्दे लगवाने व पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिये गये। आगामी बारिश के मौसम में गौ आश्रय में गूलर, पीपल, बरगद, नीम, जामुन आदि छायादार वृक्ष लगावाये जाने के साथ बाउन्ड्री के किनारे मेंहदी, जेट्रोफा, बोगन बिलिया, सुबबूल, करौंदा आदि लगाये जाने के निर्देश दिये गये है। जल भराव से बचने के लिए मनरेगा से मिट्टी भरवाने एवं खडण्जा लगवाए जाने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० कुलदीप द्विवेदी, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज डा० उमेश चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी वर्षा सिंह, पशु चिकित्साधिकारी हरदोई डा० सुरेश चन्द्र, पशु चिकित्साधिकारी पश्चिमगांव डा० विजय कुमार पटेल तथा ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं गो आश्रय स्थल के गो सेवक उपस्थित रहे।

Views: 605

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।