फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में चार सूत्री ज्ञापन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर को दिया गया,

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में चार सूत्री ज्ञापन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनकर को दिया गया, प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि यह ज्ञापन नगर पालिका परिषद के हित में और व्यापारियों के हित में है बोर्ड की बैठक में तीन चार प्रस्तावों को पास कारण जिससे हमारा व्यापारी भी खुश होगा और नगर पालिका परिषद की आय भी बढ़ेगी, नगर पालिका परिषद द्वारा किराए पर दी गई दुकानों को यदि दुकानदार किसी अन्य को स्थानांतरित करना चाहे तो उसे एक निर्धारित शुल्क लेकर दुकान स्थानांतरित कर दी जाए, नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित दुकान यदि जर्जर हो चुकी हैं तो किराएदार अपनी पूंजी से मरम्मत करना चाहे तो करवाने की अनुमति रहे, हाथी पार्क स्थित नगर पालिका मार्केट की दुकानों पर छत टीन शेड की है जिससे जाड़े के दिनों में दुकानों पर चोरी हो जाती है उन दुकानों को छत पर स्लैब डालने की अनुमति प्रदान की जाए, आनंद नगर स्थित पालिका बाजार को पी पी मॉडल पर चार मंजिला भवन में निर्मित कर शॉपिंग कंपलेक्स एवं आवासीय फ्लैट निर्मित कराया जाए, सब्जी मंडी रोड की लगभग 20 फुट इंटरलॉकिंग छुट्टी हुई है उसको निर्मित कराया जाए, गुरु तेग बहादुर मार्केट के लिए एक करोड़ 10 लाख का बजट पास करने के लिए मंडल द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं जल्दी से जल्द टेंडर कर बरसात के पहले कार्य प्रारंभ कर दिया जाए, इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता नगर ,अध्यक्ष केके गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी,जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव,नगर उपाध्यक्ष बीके रावत , सभासद रामखेलावन बारी उपस्थित रहे!

Views: 174

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।