फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
कलश वंदन से गूंजे मंदिर परिसर, समरसता का दिया संदेश। गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा का 25 अगस्त तक चलेगा अभियान, प्रभात साहू व अमित श्रीवास्तव ने किया नेतृत्व।

 

 

 

महराजगंज, रायबरेली। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र में एक अगस्त से 25 अगस्त तक कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को आपस में जोड़ते हुए सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देना है।अभियान के तहत जसवंतरी देवी मंदिर, राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर सलेथू, ओरीदास बाबा मंदिर मोन, ऊंचेश्वर महादेव मंदिर मऊ गर्वी सहित क्षेत्र के प्रमुख एवं स्थानीय मंदिरों में धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। विभिन्न मंदिरों में भाजपा के पदाधिकारियों को संयोजक एवं मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।भाजपा नेता प्रभात साहू और मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व व सहभागिता में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पवित्र कलशों का विधिवत पूजन एवं वंदन किया। इस दौरान सूर्य प्रकाश वर्मा, प्रेम मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, महामंत्री रवितोष त्रिपाठी, धर्मेंद्र वर्मा, सभासद विनीत वैश्य, रवि सक्सेना, अवलेश्वर साहू, टिंकू अवस्थी, राम अभिलाष, जियांशु रस्तोगी, विशाल सिंह, घनश्याम चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि कलश वंदन केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज को एकता और समरसता के सूत्र में बांधने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने बताया कि एक अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 25 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रमुख मंदिरों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

रायबरेली रिपोर्टर नीरज कुमार

Views: 95

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।