फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा द्वारा निरंकारी जोत श्री गुरू नानक देव जी महाराज का समान ज्योति जोत सम्मान गुरूपर्व बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

 

 

रायबरेली श्री अखण्ड पाठ साहिब की आरम्भता हुई थी। जिसकी समाप्ति कल 05 अक्टूबर को होगी। कल विशेष समागम एवं कीर्तन दरबार आयोजित होगा। तत्पश्चात दोपहर 01 बजे गुरू का लंगर अतुट वरतेगा।

 

कीर्तन दरबार में विशेष रूप से भाई अमनदीप सिंह जी लुधियाना वाले मनोहर कीर्तन करेगें कल प्रातः से ही दीवान सजेगा। सुखमनी साहेब का पाठ प्रातः 3:30 बजे आरम्भ होगा। नितनेम 5 वार्णियों का पाठ होगा। कीर्तन हुजूरी रागी जत्था नवदीप सिंह जी व उनके सहयोगियो द्वारा किया जायेगा। श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य ग्रन्थी गुरूविन्दर सिंह द्वारा कथा विचार व अरदास की जायेगी

 

बीबी रिमल कौर व गुरू गोबिन्द सिंह स्टडी सर्किल व सुखमनी सेवा सोसाइटी तथा

 

स्त्री सत्संग सभा का विशेष योगदार रहा।

 

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सरदार बसन्त सिंह बग्गा अध्यक्ष स० हरमंन्दर सिंह सलूजा महामंत्री बलबीर सिंह गाँधी वरिष्ठ उपापध्यक्ष स० गुरूभेज सिंह सलूजा धार्मिक मंत्री इन्दरजीत सिंह, सतनाम सिंह मोगा, बलजीत सिंह मखीजा, नरेन्द्र सिंह अरोड़ा, मीडिया प्रभारी सतपाल सिंह बग्गा, जसप्रीत सिंह गाँधी, बलजीत सिंह गाँधी, सुरेन्द्र सिंह मोगा, सतपाल सिंह मोगा, हरिवन्दर सिंह गाँधी, सिमरन मखीजा, कमलजीत सिंह बग्गा, नरेन्द्र सिंह सलूजा, निरवेर सिंह, कंचन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Views: 51

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।