गोपाल सरस्वती स्कूल में आयोजित दो दिवसीय स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान द्वारा आयोजित प्रांतीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशी व्यापारी जागरण मंच के सह संयोजक माननीय संदीप बंसल व डॉ0राजीव ने संबोधित किया, बंसल जी ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच के चार मुख्य बिंदु राष्ट्र हित, व्यापार हित ,व्यापारिक हित, उपभोक्ता हित पर अमल करते हुए स्वः को अपनाते हुए ही देश को ऊंचाइयों पर लाया जा सकता है, जिस प्रकार देश की सुरक्षा का प्रहरी भारतीय जवान है उसी प्रकार देश की अर्थव्यवस्था का प्रहरी देश का व्यापारी है, डॉ राजीव ने कहा कि देश पर कई बार संकट आए और संघर्ष के बल पर उनसे उबरे, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठन कि अब कोई सुनता नहीं अमेरिका मनमानी टैरिफ लगाकर पूरे विश्व को मंदी के कगार पर ला दिया, विदेशी कंपनियां अपना माल देसी नाम रखकर बेच रहे हैं और देसी कंपनियां अपना माल पर विदेशी नाम दर्ज करती हैं जिससे उपभोक्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं के चयन में परेशानी का सामना करना पड़ता है, स्वदेशी जागरण मंच समय-समय पर अपने देश में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं की जानकारी भी लोगों को देता है , आज विदेशी कंपनी अमेजॉन ने ऑनलाइन व्यापार में 50 प्रतिशत से ज्यादा कब्जा कर लिया है, बाजारों में सन्नाटा पसरा है,ऑनलाइन कंपनियों झूठ के प्रलोभन देकर अपना माल बेचकर देशवासियों को गुमराह करती हैं, आज के दौर में खुदरा व्यापारियों को भी स्थानीय स्तर पर इसी तकनीक का प्रयोग करना चाहिए, ग्राहक की संतुष्टि ही व्यापार का परम धर्म है इसको सभी व्यापारियों को अपनाना चाहिए, अवध प्रांत प्रभारी अमित सिंह , हरदोई से हर्षवर्धन जी रायबरेली प्रभारी अनुभव श्याम ने भी अपने विचार व्यक्त किए,कार्यक्रम से पूर्व बछरावां से त्रिपला चौराहे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी का भव्य स्वागत किया गया, इस मौके पर प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, युवा प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा, जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिला संरक्षक संदीप, जैन महेंद्र अग्रवाल, बछरावां अध्यक्ष ओमिक सोनी महामंत्री अमित वर्मा, महाराजगंज अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, अंजनी गुप्ता, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति महामंत्री दिग्विजय सिंह, नगर अध्यक्ष केके गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राईनी, एम्स व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी महामंत्री वीरेंद्र सिंह, अमित बाजपेई, अभिषेक उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष आशीष जैन, पंकज साहू, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, आलोक सिंह, रितेश रस्तोगी, राकेश गुप्ता, सहित सैकड़ो व्यापारियों कार्यक्रम उपस्थित रहा!
Views: 58

