*जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में “वी०बी०जी०राम०जी० योजना” के अंतर्गत कार्यों का हुआ शुभारंभ*_ _*18 विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में योजनाबद्ध ढंग से प्रारंभ हुए विकास कार्य, ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार जनपद के समस्त 18 विकास खंडों की सभी ग्राम पंचायतों में आज “वी०बी०जी०राम०जी० योजना” के अंतर्गत विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों का शुभारंभ किया गया। योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपादित किए जाएं तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्धारित कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, स्वच्छ एवं सुन्दर वातावरण का निर्माण तथा ग्रामीण जनजीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा ग्रामवासियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने बताया कि जनपद के सभी 18 विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में योजना के अंतर्गत कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। प्रशासन द्वारा योजना की सतत निगरानी की जाएगी, जिससे प्रत्येक कार्य का लाभ पात्र ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने “वी०बी०जी०राम०जी० योजना” योजना लागू की है, जो मनरेगा की जगह लेगी, जिसके तहत ग्रामीण परिवारों 100 को दिन की जगह अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी और मजदूरी दर रु0 252 से बढ़ाकर प्रतिदिन रु0 300 तक की मजदूरी और समय पर भुगतान का प्रावधान है। योजना के अंतर्गत श्रमिकों के लिए सालाना 125 दिन का काम दिया जाएगा, कार्य पूरा होने के 7 से 15 दिनों के भीतर मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत गारण्टी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन-ग्रामीण (वी०बी०जी०राम०जी०) की शुरूआत जनपद की 980 ग्राम पंचायतों में से प्रति विकास खण्ड 2-2 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधि, श्रमिकों, एस०एच०जी० सदस्यों तथा समुदाय के हितधारकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शासन स्तर से योजना की लॉन्चिंग के अवसर पर जनपद को 94 कार्य कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके क्रम में जनपद में प्रति विकास खण्ड आज 6-6 कार्य वी०बी०जी०राम०जी० के अन्तर्गत शुरू कराये गये।
उन्होंने बताया है कि उक्त योजना में मुख्य रूप से कार्यो को 04 श्रेणियों में बाटा गया है जिसमें जल सुरक्षा और जल संरक्षण कार्य, ग्रामीण अवसंचना से जुड़े कार्य, आजीविका संवर्धन के कार्य एवं जलवायु परिवर्तन व प्रतिकूल मौसम से निपटने वाले कार्य निर्धारित है।
इसके अलावा कृषि कार्य के दौरान वी०बी०जी०राम०जी० बिल में पहली बार बुवाई और कटाई के समय कृषि मौसम के दौरान 60 दिनों तक कार्य बन्द रहेंगे जिससे खेतों में मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
Views: 100

