जमीन में जबरन निर्माण पीड़ित परिवार ने SP कार्यालय पहुंचकर की शिकायत
रायबरेली मामला खीरो थाना क्षेत्र के पाहो से निकलकर सामने आया है।जहां दबंग सुरेंद्र सिंह सुखेंद्र सिंह पिंकू सिंह मोनू सिंह के द्वारा जबरन अभिषेक तिवारी की जमीन पर कब्जा और साथ ही साथ नाली निर्माण किया जा रहा है।आपको बताते चलें पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया सभी लोग दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, और सबसे बड़ी बात विरोधियों का एक भाई हरपाल सिंह है जो कि दंतेवाड़ा में पूर्व में हुई नक्सली बम ब्लास्ट में आरडीएक्स सप्लाई करने का मुख्य आरोपी है जो जेल में बंद है। जहां जेल में बंद आरोपी के भाई व उनके गुर्गे लगातार कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
फिलहाल पीड़ित ने इसकी शिकायत 12 जून 2026 को थाना खीरों जाकर की लेकिन वहां भी इसकी सुनवाई नहीं हुई।उसके भाई अनूप तिवारी को पाहो बाजार में अकेला पाकर जान से मारने के लिए विरोधियों ने कुल्हाड़ी और लाठी डंडे लोहे की रॉड से मारने की कोशिश की।लेकिन किसी तरह जान बचाकर पीड़ित वहां से भाग निकला।
वही पीड़ित खीरों थाना पहुंच के शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने दूसरी घटना का जिक्र करते हुए 13 जून 2026 को समय लगभग 5:00 बजे अपने खेतों की तरफ जा रहा था जहां विरोधी सुरेंद्र सिंह सुखेंद्र सिंह पिंकू सिंह मोनू सिंह चिकवही टोला की तरफ से आते ही देसी तमंचा से लैस होकर जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर फायरिंग की।लेकिन आसपास के लोगों ने आवास सुनकर मौकी पर पहुंचे तब मेरी जान बच सकी।
फिलहाल पीड़ित ने 112 पर फोन कर पूरी जानकारी दी और मौके पर लोगों का बयान भी लिया गया पुलिस के द्वारा ,,साथ ही साथ पीड़ित के द्वारा थाने में शिकायती पत्र भी दिया गया।परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।जहां न्याय आस लेकर आज पूरा परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय की चौखट पर पहुंचा था। ताकि पीड़ित परिवार की सुरक्षा और उस न्याय मिल सके।लेकिन बड़ा सवाल उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन रायबरेली जिले में बैठे दबंग बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।अब देखना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या नहीं
Views: 109

