फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*डीएम की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न*  *समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश*

 

 

रायबरेली  जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जी०पी०डी०पी० (ग्राम पंचायत विकास योजना) एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन करने, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को समय से आवास उपलब्ध कराने, निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्रामों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।

जी०पी०डी०पी० एवं पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय कर उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Views: 322

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।