फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*डीएम ने ग्राम पंचायत भीख एवं जगतपुर का किया निरीक्षण*

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) 2.0 अन्तर्गत विकास खण्ड-जगतपुर की ग्राम पंचायत-भीख में निर्मित प्लास्टिक वेस्ट अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र एवं ग्राम पंचायत-जगतपुर में निर्मित ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र, आर०आर०सी०, कम्पोस्ट पिट तथा फिल्टर चैम्बर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह एवं खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी को रोस्टर बनाकर प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग को प्लास्टिक अपशिष्ट केन्द्रों से प्राप्त प्लास्टिक को सड़क निर्माण के कार्यों में उपयोग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने समस्त प्लास्टिक अपशिष्ट केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को तत्काल शासन को प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने गांव का भ्रमण कर साफ-सफाई, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुरूप गांवों में स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने हेतु सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) राहुल सिंह, प्रेरित कटियार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अनिल कुमार एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Views: 317

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।