फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
तिरंगा देश की शान, हर घर पर लहराए राष्ट्रीय ध्वज  

 

 

रायबरेली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को डीह विकासखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिला सहकारी बैंक रायबरेली के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक विक्रम सिंह के नेतृत्व में बुद्धवार को सुबह दस बजे ब्लॉक मुख्यालय से निकलने वाली तिरंगा यात्रा डीह कस्बे के विभिन्न मार्गों में गुजरेगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जागरूक किया जाएगा।

 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान विवेक विक्रम सिंह ने ग्रामीणों और आमजन से संवाद कर तिरंगा यात्रा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराना केवल अभियान का हिस्सा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि डीह की तिरंगा रैली में जनभागीदारी का ऐसा उत्साह दिखाई देगा, जो क्षेत्र में

 

राष्ट्रभक्ति की नई ऊर्जा का संदेश देगा। भाजपा नेता विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाकर राष्ट्र के प्रति गौरव और एकता का संदेश देना हमारा संकल्प है। यात्रा अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह है।

 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान डीह भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी, नीरज, अखिलेश सिंह, डीह प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष रंजीत सिंह, डीह प्रधान संघ अध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि फूलचंद्र अग्रहरि समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को लेकर क्षेत्र में संपर्क किया।

Views: 70

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।