फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
बिजली,पानी और जर्जर सड़कों की मार झेल रही ऊंचाहार की जनता-अतुल सिंह 

 

 

कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के लोनियन का पुरवा,गौरा मवई,धर्मापुर कैली,पूरे गौतम्म सुटठा,ठाकुरगंज,गौरा गढ़ी,बिक चारुहार,जलालपुर धाई,भुरकुशापुर,चंदई चारुहार आदि गांव में चौपाल एवं नुक्कड़ सभा व जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी एवं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।श्री सिंह ने बीक चारुहर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किए इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक दिशा दी जो संविधान के रूप में हम सब देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं मौजूदा मोदी सरकार बाबा साहब के बने संविधान को खत्म कर रही है एवं देश की संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार बीजेपी हमला कर रही है इसको बचाने के लिए जननायक राहुल गांधी जी लगातार संघर्ष कर रहे हैं ऊँचाहार की जनता इस समय भीषण गर्मी के साथ-साथ बिजली,पानी और बदहाल सड़कों की दोहरी मार झेल रही है ऊँचाहार की आंतरिक सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी है,जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।आवारा पशुओं की समस्या से किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए रात-भर जागने को मजबूर हैं।स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी और संसाधनों का अभाव एक बड़ी चिंता का विषय है।कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम आदमी की आवाज रही है श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक को आप सबकी समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है,बिजली के बिल और लो वोल्टेज की समस्या से ऊँचाहार वासी परेशान हैं।किसान हमारा भगवान है उसके साथ लगातार मोदी सरकार अन्याय कर रही है खाद बीज पानी के लिए किसान लाठी खा रहा है!इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित,जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,मोहम्मद फारुकी,राजू सिंह,शैलेंद्र त्यागी,भिखारी मिश्रा,दिनेश मौर्य,आदित्य सिंह,अनुराग गुप्ता,कप्तान सिंह,प्रिंस चौधरी,डीके चौधरी,सुधीर कुमार,लल्लू राम भारती,वृंदा प्रसाद गौतम,मोहम्मद मजीद,रवि सिंह,धीरेंद्र यादव,पप्पू सरोज,मंगलेश चौधरी,संगीता पटेल,सुमन पटेल,धर्मेंद्र चौधरी,राजेंद्र सिंह, सोनू सरोज,राम नरेश मौर्य,सतीश मौर्य,बृजेश मौर्य,रानू पटेल,नितिन यादव,अक्षय कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे!

Views: 106

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।