*बीजेपी सरकार ने किया व्यापारियों के साथ धोखा-स.तेजिन्दर सिंह बग्गा*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सदर विधानसभा क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी स्थित श्री गुरु सिंह सभागार,गुरुनानक नगर में समाजवादी पीडीए जन पंचायत का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में सिख समाज से जनसंवाद करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने व्यापारियों के साथ व्यापार पर भारी भरकम टैक्स लगाकर छल कपट कर धोखा दिया गया केंद्र एवं राज्य सरकार ने व्यापारियों को सहूलियत न देकर कारोबार को नुक़सान पहुंचाया जा रहा है।प्रदेश की बीजेपी सरकार में सिख समाज का उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री रहते हुए व्यापारियों की भलाई के लिए चुंगी टैक्स समाप्त कर व्यापार हित में अनेकों क़दम उठाये थे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में सिख समुदाय के कई लोगों को मंत्री पद देकर सिख समाज को सम्मान देने का कार्य किया गया था।समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव में भी सिख समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने जा रही है एवं सरकार बनने पर सिख आयोग का गठन भी होगा।
जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव ने कहा सिख समाज के लोग आत्मनिर्भर,स्वावलंबी,स्वाभिमानी एवं सहयोगी रहे हैं यह समाज अपने कार्य व व्यापार के माध्यम से किसानों,मजदूरों एवं जरूरतमंदों का मददगार रहा है सिख समाज का इतिहास सदैव अन्याय एवं उत्पीड़न के विरुद्ध रहा है।बीजेपी सरकार व्यापारियों,किसानों,मजदूरों,छात्रों के साथ अन्याय कर रही है जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने सदैव सभी वर्गों का विकास एवं सम्मान देने का कार्य किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार सुरेन्द्र सिंह मोंगा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का समर्थन करेंगे।
कार्यक्रम को सभासद परमजीत सिंह गांधी,संरक्षक कमलजीत सिंह बग्गा,हरमिंदर सिंह सलूजा,सुरेंद्र सिंह बल्लू,गुरुमेज सिंह सलूजा,बलवीर सिंह गांधी,सपा जिला महासचिव मो.अरशद खान,महेश गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रधान आदि ने संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार की अलोकतांत्रिक नीतियों का विरोध किया।
कार्यक्रम में सतपाल सिंह बग्गा,इंद्रजीत सिंह,बलजीत सिंह मखीजा,सतनाम सिंह,नरेंद्र सिंह अरोड़ा,सपा जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद, राजेश मौर्य,कोषाध्यक्ष श्रवण चौधरी,प्रदेश सचिव अरविंद कुमार चौधरी,शैलेंद्र यादव,डा.जावेद,मो.मुशीर,श्रवण आज़ाद,फ़हीम अहमद,नरेंद्र सिंह सलूजा,दविंदर सिंह मल्होत्रा,निरंजन सिंह गांधी,मो.कैफ़,इंद्रजीत सिंह,बलवीर सिंह,केडी यादव,राम अभिलाख यादव, देवतादीन यादव सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
Views: 78

