*भाजपा राज में हर वर्ग उपेक्षित-श्यामलाल पाल*
रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली के विधानसभा क्षेत्र सलोन के बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा बैठक एवं पीडीए जनपंचायत का आयोजन सलोन में किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उपस्थित बूथ प्रभारियों व बूथ कमेटी के सदस्यों,बीएलए,सेक्टर प्रभारियों,जोन प्रभारियों,पीडीए कमेटी के सदस्यों/संयोजकों ब्लॉक कमेटियों,विधान सभा कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ ही सभी फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीति पर काम कर रही है इस सरकार ने छात्रों,युवाओं,महिलाओं, किसानों,मजदूरों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है रोजी रोजगार के अवसर समाप्त किए हैं विपक्ष की जनहित की आवाज को कुचलने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं हर वर्ग परेशान एवं निराश है।सभी बूथ से लेकर विधानसभा क्षेत्र सलोन के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि बूथों पर भाजपा सरकार की नाकामियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में किए गए विकास,शिक्षा,रोजगार के कार्यों व उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारों से आमजनों को जोड़ने का कार्य किया जाय।उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटर लिस्टों पर सघन परीक्षण करते हुए डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित कर उनके नाम डिलीट कराये।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव द्वारा की गयी।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से विधायक बछरावा शश्याम सुंदर भारती,प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा,जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव,पूर्व प्रत्यासी चौ.सुरेश निर्मल,विधानसभा अध्यक्ष पुत्तन सिंह यादव,पूर्व चेयरमैन मो.अशफाक,मो.सरफराज, डा.सऊद,राम किशोर पुजारी,लवकुश मौर्य,आदर्श यादव,अशरफ़ मेवाती,ज्ञान प्रकाश पासी,लालजी पटेल,भूपेन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव चौ.मोहशिन,डा.शशिकांत शर्मा,जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी,राजेश मौर्य,हसीन अहमद,मेहरबान सिंह,जिला महासचिव मो.अरशद ख़ान,जिला कोषाध्यक्ष श्रवण चौधरी,मो.मुशीर,अरुण प्रताप यादव,जगतपाल यादव,प्रदीप तिवारी,मो.सलीम,शुभम लोहिया,अजय यादव,मो.फ़हीम,देवेंद्र भीमराज,राम अभिलाख पासी,डा.एमआई जावेद,बबलू लोधी,ब्रजेन्द्र चौधरी,राकेश यादव,भानू प्रकाश पटेल,राजीव गौतम,सत्तेश गौतम,राम अचल यादव,डा.रामेश्वर,विनोद यादव,रामप्रताप यादव,जेपी यादव,रामनेवाज यादव,सग़ीर अहमद,नसीम ख़ान,जितेंद्र यादव,राजेश छतोह,रामचंद्र यादव,राघवेन्द्र सिंह यादव,हरिश्चंद्र,लालता प्रसाद,अविनाश यादव,आदित्य यादव,शत्रोहन गौतम,अमरजीत,राजेंद्र पटेल,कमलेश यादव,श्यामसुन्दर,रोहित कुमार,अनूप यादव,अभिषेक यादव,बुधराम यादव,रमेश रागी,रामनरेश पासी,राजेश पासी,संजीव विश्वकर्मा,रामराज पासी,अनूप विश्वकर्मा,मो.हासिम,हंसराज यादव,अमित यादव,सोनू यादव,उपेंद्र पासी,अशोक वर्मा,राजेंद्र वर्मा,संजय यादव,शैलेन्द्र कुमार,राजाराम यादव,राहुल यादव,नागेन्द्र यादव,दिलीप पासी,राजीव पटेल,डा.राजेंद्र पटेल,सुरेंद्र प्रधान,संदीप निर्मल,संदीप यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभी ने एक स्वर में आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
अंत में आजमगढ़ के निजामाबाद से पार्टी विधायक आलमबदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मौन रखा गया।
Views: 57

